Author: Editor

– नव प्रवेशित विद्यार्थियों का कंकू तिलक व पुष्पमालाओं से हुआ भव्य स्वागत – विधायक डॉ पाण्डेय ने पुष्प वर्षा कर किया बच्चों का स्वागत जावरा। मध्य प्रदेश शासन, स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार स्कूल चले हम अभियान के अंतर्गत आयोजित चार दिवसीय कार्यक्रम के प्रथम दिवस 1 अप्रैल को सांदीपनि विद्यालय जावरा में प्रवेश उत्सव हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक डॉ. राजेंद्र पाण्डेय रहे, जबकि अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा ने की। विशेष अतिथि के रूप में पार्षद नरगिस मंसूरी एवं भाजपा जिला महामंत्री श्री महेश सोनी उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि…

Read More

– विधायक निधि से टेंकर वितरण, ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संकट कम करने की पहल जावरा। जावरा विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीण विकास को निरंतर प्राथमिकता दी जा रही है। विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय द्वारा आमजन की सुविधाओं के लिए लगातार सजगता से प्रयास किए जा रहे हैं, जिसका सकारात्मक परिणाम भी अब दिखाई देने लगा है। उक्त विचार विभिन्न अतिथियों ने जनपद पंचायत जावरा में आयोजित विधायक निधि से प्रदाय पेयजल टेंकर वितरण कार्यक्रम में व्यक्त किए। कार्यक्रम में विधायक डॉ. पांडेय ने जनपद पंचायत क्षेत्र के 13 गांवों के लिए पेयजल टेंकर स्वीकृत किए। इससे गर्मी के मौसम में…

Read More

– स्कूलों को टाटपट्टी मुक्त बनाने की पहल जावरा/रतलाम। जिले में विद्यालयों को टाटपट्टी मुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे ज्ञानोदय अभियान के तहत जनप्रतिनिधियों का सहयोग लगातार बढ़ रहा है। इसी क्रम में जावरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय ने विद्यार्थियों के लिए सराहनीय पहल करते हुए अपनी विधायक निधि से 4 लाख 9 हजार रुपए की राशि स्वीकृत की है। 12 स्कूलों को मिला लाभ – इस राशि से जावरा एवं पिपलोदा विकासखंड के 12 स्कूलों में फर्नीचर (बेंच) उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे अब बच्चों को टाटपट्टी पर बैठने की समस्या से राहत…

Read More

– भजन गायिका शिवानी सिसोदिया ने बांधा भक्ति का रंग – गायत्री परिवार निशा धनोतिया ने रानियों के शौर्य से जगाया स्वाभिमान, कुरीतियों के खिलाफ दिया सशक्त संदेश जावरा। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा (महिला विंग) जावरा द्वारा आयोजित भव्य महिला सम्मेलन में महिला शक्ति, संस्कृति और सामाजिक जागरूकता का ऐसा संगम देखने को मिला, जिसने पूरे क्षेत्र में एक नई ऊर्जा का संचार कर दिया। सम्मेलन की सबसे खास बात यह रही कि इसमें केवल क्षत्राणियां ही नहीं, बल्कि सर्व समाज की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया, जिससे सामाजिक एकता और समरसता की एक मिसाल प्रस्तुत हुई। बड़ी संख्या में…

Read More

– श्री संयुक्त जैन महावीर जयंति उत्सव समिति ने मनाई भगवान महावीर स्वामी का जन्म महोत्सव जावरा। श्री संयुक्त जैन महावीर जयंती उत्सव समिति द्वारा भगवान भगवान महावीर जयंती के पावन अवसर पर जावरा नगर में भव्य, ऐतिहासिक एवं अनुशासित चल समारोह निकाला गया। पूरे नगर में भक्ति, श्रद्धा और अनुशासन का अद्भुत संगम देखने को मिला। विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं ने जगह-जगह चल समारोह का आत्मीय स्वागत किया। चल समारोह धर्मसभा में हुआ परिवर्तित – चल समारोह पीपली बाजार से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों—शुक्रवारिया, सोमवारिया, लाला गली, तंबाकू बाजार, घंटाघर चौराहा, खारीवाल मोहल्ला, आजाद चौक, पिंजारवाड़ी,…

Read More

– पोल्ट्री फार्म की आड़ में चल रही थी एमडी ड्रग फैक्ट्री, जमशेद लाला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार – एसपी अमित कुमार के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई, अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा – 20 लाख से अधिक की एमडी सहित भारी मात्रा में केमिकल व उपकरण जब्त रतलाम/जावरा। जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे सख्त अभियान के तहत रतलाम पुलिस ने एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतरराज्यीय ड्रग मैन्युफैक्चरिंग नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। बीते दिनों चिकलाना में कुख्यात दिलावर लाला पर कार्रवाई के बाद अब पुलिस ने एमडी नेटवर्क से जुड़े एक और सरगना…

Read More

– शिक्षण समिति और विद्यालय परिवार ने दानदाता धाड़ीवाल परिवार को दिया धन्यवाद जावरा। सरस्वती विद्या मंदिर, पहाडिय़ा रोड जावरा में महावीर जयंति के पावन अवसर पर एक सराहनीय एवं उपयोगी पहल के तहत आरओ (क्रह्र) मशीन का लोकार्पण किया गया। यह मशीन समाजसेवी सरदारमल धाड़ीवाल द्वारा अपनी स्वर्गीय धर्मपत्नी एवं स्वर्गीय पुत्र की पुण्य स्मृति में विद्यालय को भेंट की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ सरल एवं गरिमामय वातावरण में किया गया, जिसमें दानदाता सरदारमल धाड़ीवाल ने विधिवत फीता काटकर आरओ मशीन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों एवं विद्यालय परिवार ने इस पुण्य कार्य की सराहना करते…

Read More

– क्रेटा बार के साथ एक बाईक और करीब 480 बल्क लीटर शराब जब्त – जावरा से शराब भरकर रियावन की ओर ले जा रहे थे शराब, कंसेर में ढाबा संचालक के यहा हो रहा था बड़ी मात्रा में भंडारण जावरा/कालूखेड़ा। रतलाम जिले में अवैध शराब तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कालूखेड़ा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक जावरा युवराजसिंह चौहान के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस ने दो अलग-अलग प्रकरणों…

Read More

– दूसरे दिन चार सत्रों में नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए संगठन विस्तार, सोशल मीडिया और केंद्र सरकार की योजनाओं के टिप्स जावरा। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल जावरा द्वारा आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के अंतर्गत दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन दूसरे दिन विभिन्न सत्रों के साथ हुआ। शिविर में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर पार्टी की विचारधारा, संगठनात्मक कार्यप्रणाली और डिजिटल माध्यमों की जानकारी प्राप्त की। संगठन विस्तार पर जोर – द्वितीय दिवस के प्रथम सत्र में रतलाम ग्रामीण के पूर्व विधायक दिलीप मकवाना ने संगठन के विस्तार एवं कार्यप्रणाली पर प्रकाश डालते हुए…

Read More

– जावरा में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन, प्रतिभागियों ने कला के जरिए दिए संस्कारों के संदेश जावरा। श्री संयुक्त जैन महावीर जयंती उत्सव समिति के तत्वावधान में सागर साधना सदन में रंगोली प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में शहर के विभिन्न प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रंगों के माध्यम से भगवान महावीर के सिद्धांतों को सजीव रूप में प्रस्तुत किया। प्रतिभागियों ने अपनी रंगोली में अहिंसा, सत्य, संयम और त्याग जैसे महावीर स्वामी के मूल संदेशों को बेहद आकर्षक और कलात्मक तरीके से उकेरा। रंगों की सुंदरता और भावनाओं की गहराई ने उपस्थित दर्शकों का मन मोह…

Read More