– मंदसौर की पूर्व सांसद को मिला बड़ा राजनीतिक दायित्व, कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की सूची
नई दिल्ली/भोपाल। मंदसौर की पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन को कांग्रेस ने बड़ा राजनीतिक तोहफा दिया है। पार्टी ने उन्हें मध्यप्रदेश से राज्यसभा उम्मीदवार घोषित कर उच्च सदन भेजने का फैसला किया है। कांग्रेस अध्यक्ष रूड्डद्यद्यद्बद्मड्डह्म्द्भह्वठ्ठ ्यद्धड्डह्म्द्दद्ग की मंजूरी के बाद अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (्रढ्ढष्टष्ट) ने राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। मध्यप्रदेश से कांग्रेस ने मंदसौर की पूर्व सांसद मिनाक्षी नटराजन को राज्यसभा उम्मीदवार घोषित किया है। मीनाक्षी नटराजन का नाम लंबे समय से कांग्रेस के संभावित उम्मीदवारों में चर्चा में था। वे वर्ष 2009 में मंदसौर लोकसभा क्षेत्र से सांसद रह चुकी हैं और संगठन में विभिन्न महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा चुकी हैं। वर्तमान में वे कांग्रेस की राष्ट्रीय स्तर की सक्रिय नेताओं में शामिल हैं।
इन राज्यों से ये जाएंगे राज्यसभा –
कांग्रेस द्वारा जारी सूची के अनुसार कर्नाटक से मल्लिकार्जुन खडग़े, पवन खेड़ा और मंसूर अली खान, राजस्थान से नीरज डांगी, तमिलनाडु से प्रवीण चक्रवर्ती तथा झारखंड से प्रणव झा को उम्मीदवार बनाया गया है। राजनीतिक जानकारों के अनुसार मध्यप्रदेश में कांग्रेस के हिस्से की राज्यसभा सीट पर मीनाक्षी नटराजन का चयन पार्टी नेतृत्व के उनके प्रति विश्वास और संगठन में उनकी सक्रिय भूमिका का संकेत माना जा रहा है।
मिनाक्षी नटराजन का परिचय –
मिनाक्षी नटराजन 2009 से 2014 तक मंदसौर लोकसभा क्षेत्र की सांसद रहीं। कांग्रेस संगठन में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुकी हैं। वर्तमान में तेलंगाना कांग्रेस की प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल रही हैं।

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

