– एसडीएम सुनील जायसवाल के नेतृत्व में टीम ने जांचीं अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाएं, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
जावरा। जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जिला प्रशासन ने जावरा में फायर सेफ्टी ऑडिट अभियान को तेज कर दिया है। इसी कड़ी में शुक्रवार को स्थानीय प्रशासन ने एसडीएम सुनिल जायसवाल के नेतृत्व में शहर के राठौर नर्सिंग होम, लायंस क्लब और जोयो होटल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच की गई तथा आवश्यक सुधार संबंधी निर्देश दिए गए।
कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के निर्देशानुसार जिले में चलाए जा रहे फायर सेफ्टी ऑडिट अभियान के तहत शुक्रवार को जावरा में राठौर नर्सिंग होम, लायंस क्लब एवं जोयो होटल का निरीक्षण किया गया। अनुविभाग स्तर पर गठित फायर सेफ्टी ऑडिट दल द्वारा संस्थानों में अग्नि सुरक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं, उपकरणों एवं सुरक्षा मानकों का गहन परीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने अग्निशमन उपकरणों, आपातकालीन निकास मार्गों तथा अन्य सुरक्षा संसाधनों की उपलब्धता और कार्यक्षमता का अवलोकन किया। साथ ही संबंधित संस्थानों को सुरक्षा मानकों के बेहतर पालन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए गए।
लगातार जारी रहेगा अभियान –
फायर सेफ्टी ऑडिट दल में एसडीएम जावरा सुनील जायसवाल, विद्युत सुरक्षा विभाग, पीडब्ल्यूडी (ईएनएम), एसडीआरएफ तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे। जिला प्रशासन ने बताया कि जिलेभर में फायर सेफ्टी ऑडिट अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि सार्वजनिक संस्थानों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं को और अधिक मजबूत बनाकर जनसुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

