• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

सरस्वती शिशु मंदिर पहुंचे संगठन मंत्री योगेश शर्मा, बच्चों को दिलाया संस्कारों का संकल्प

August 8, 2026

जावरा की माइलस्टोन अकैडमी का शानदार प्रदर्शन, 2 छात्र NEET और 2 छात्र JEE में चयनित

August 7, 2026

जावरा SDM कार्यालय पहुंचे रतलाम कलेक्टर अजय कटेसरिया, रिकॉर्ड और कानून-व्यवस्था की तैयारियों का किया निरीक्षण

August 7, 2026
Facebook Twitter Instagram
Saturday, August 8
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»क्राइम न्यूज़»115 किलो डोडाचूरा तस्करी मामले में आरोपी को 11 साल की सजा, जावरा एनडीपीएस कोर्ट का बड़ा फैसला
क्राइम न्यूज़

115 किलो डोडाचूरा तस्करी मामले में आरोपी को 11 साल की सजा, जावरा एनडीपीएस कोर्ट का बड़ा फैसला

EditorBy EditorJune 11, 2026No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

जावरा। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ जावरा न्यायालय ने कड़ा संदेश देते हुए 115 किलोग्राम प्रतिबंधित डोडाचूरा के साथ पकड़े गए आरोपी को 11 वर्ष के कठोर कारावास और एक लाख रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है। एनडीपीएस एक्ट के तहत सुनाए गए इस फैसले को क्षेत्र में नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है।
विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस एक्ट जावरा जंगबहादुर सिंह राजपूत की अदालत ने आरोपी घनश्याम पिता रणसिंह देवड़ा (37 वर्ष), निवासी भाटखेड़ा, थाना कालूखेड़ा, जिला रतलाम को दोषी पाते हुए 11 वर्ष के कठोर कारावास एवं 1 लाख रुपये के अर्थदंड से दंडित किया।
मुखबिर की सूचना पर हुई थी कार्रवाई –
अतिरिक्त जिला लोक अभियोजन अधिकारी विजय कुमार पारस के अनुसार 10 दिसंबर 2023 को थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा पुलिस को सूचना मिली थी कि कालूखेड़ा रोड स्थित बालू माली के खेत के पास कांकड़ के बगीचे में एक व्यक्ति बड़ी मात्रा में डोडाचूरा छिपाकर राजस्थान भेजने की तैयारी कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और एक संदिग्ध व्यक्ति को बोरियों के पास बैठा पाया। पूछताछ में उसने अपना नाम घनश्याम देवड़ा बताया।
बोरियों से मिला 115 किलो प्रतिबंधित डोडाचूरा –
पुलिस द्वारा तलाशी लेने पर बोरियों में कुल 115 किलोग्राम प्रतिबंधित मादक पदार्थ डोडाचूरा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके पर ही मादक पदार्थ को जब्त कर सीलबंद किया तथा आरोपी को गिरफ्तार कर थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा में अपराध क्रमांक 843/2023 दर्ज किया।
एनडीपीएस एक्ट के तहत पेश हुआ चालान –
विवेचना के दौरान पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 8/15, 19 एवं 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया। प्रकरण में शासन की ओर से अतिरिक्त जिला लोक अभियोजन अधिकारी विजय कुमार पारस एवं अपर लोक अभियोजक गगन श्रीमाल ने न्यायालय में साक्ष्य एवं तर्क प्रस्तुत किए। दस्तावेजी और मौखिक साक्ष्यों के आधार पर न्यायालय ने आरोपी को दोषसिद्ध पाते हुए सजा सुनाई।

Post Views: 48
#court jugment #crimenews #jaora news today #NDPS
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

सरस्वती शिशु मंदिर पहुंचे संगठन मंत्री योगेश शर्मा, बच्चों को दिलाया संस्कारों का संकल्प

August 8, 2026

जावरा की माइलस्टोन अकैडमी का शानदार प्रदर्शन, 2 छात्र NEET और 2 छात्र JEE में चयनित

August 7, 2026

जावरा SDM कार्यालय पहुंचे रतलाम कलेक्टर अजय कटेसरिया, रिकॉर्ड और कानून-व्यवस्था की तैयारियों का किया निरीक्षण

August 7, 2026
Don't Miss
जावरा

सरस्वती शिशु मंदिर पहुंचे संगठन मंत्री योगेश शर्मा, बच्चों को दिलाया संस्कारों का संकल्प

By EditorAugust 8, 2026

– कश्मीरी गली स्थित विद्यालय में हुआ आयोजन जावरा। कश्मीरी गली स्थित सरस्वती शिशु मंदिर…

जावरा की माइलस्टोन अकैडमी का शानदार प्रदर्शन, 2 छात्र NEET और 2 छात्र JEE में चयनित

August 7, 2026

जावरा SDM कार्यालय पहुंचे रतलाम कलेक्टर अजय कटेसरिया, रिकॉर्ड और कानून-व्यवस्था की तैयारियों का किया निरीक्षण

August 7, 2026

एमडी ड्रग्स पर बड़ी कार्रवाई : पिपलोदा पुलिस ने 15 ग्राम एमडी के साथ युवक को दबोचा

August 7, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

सरस्वती शिशु मंदिर पहुंचे संगठन मंत्री योगेश शर्मा, बच्चों को दिलाया संस्कारों का संकल्प

August 8, 2026

जावरा की माइलस्टोन अकैडमी का शानदार प्रदर्शन, 2 छात्र NEET और 2 छात्र JEE में चयनित

August 7, 2026

जावरा SDM कार्यालय पहुंचे रतलाम कलेक्टर अजय कटेसरिया, रिकॉर्ड और कानून-व्यवस्था की तैयारियों का किया निरीक्षण

August 7, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.