– खाचरोद नाका चौराहे पर प्रदर्शन, लोकतंत्र की हत्या और महिलाओं के सम्मान पर प्रहार का लगाया आरोप
जावरा। राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस नेता सुश्री मीनाक्षी नटराजन का नामांकन कथित रूप से निरस्त किए जाने के विरोध में यूथ कांग्रेस ने मंगलवार को खाचरोद नाका चौराहे पर जोरदार प्रदर्शन किया। यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष सन्नी अखेडिय़ा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया।
प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने आरोप लगाया कि राज्यसभा चुनाव में सुनियोजित तरीके से लोकतांत्रिक मूल्यों की अनदेखी करते हुए सुश्री मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त किया गया है। यूथ कांग्रेस नेताओं ने इसे महिलाओं के सम्मान और लोकतंत्र पर सीधा प्रहार बताते हुए कड़ी निंदा की। सन्नी अखेडिय़ा ने कहा कि लोकतंत्र की हत्या किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जाएगी और युवा कांग्रेस इस अन्याय के खिलाफ लगातार संघर्ष करेगी। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने की मांग की।
इनकी रही उपस्थिति –
इस अवसर पर यूथ कांग्रेस शहर ब्लॉक अध्यक्ष अल्फेज पठान, पिपलोदा दक्षिण ब्लॉक अध्यक्ष नितिन चौहान, पिपलोदा उत्तर ब्लॉक अध्यक्ष नागेश्वर पाटीदार, पूर्व एनएसयूआई जिला अध्यक्ष संयम शर्मा, कांग्रेस पार्षद कन्हैयालाल हाड़ा, पार्षद प्रतिनिधि इमरान मंसूरी, यूथ कांग्रेस विधानसभा महासचिव चंद्रशेखर शर्मा, कांग्रेस नेता जावेद पापुलर, पूर्व जिला महासचिव कमल वर्मा, भंवर सिंह चौहान, जितेंद्र सोलंकी, शांतिलाल कमल डाबर, आयुष कटारा, समीर मंसूरी, विवेक विश्वकर्मा, पारस धाकड़, सरद कदम, अमन चौहान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

