Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Editor
जावरा। सरस्वती शिशु मंदिर सरस्वतीपुरम पहाडिय़ा रोड जावरा पर मंगलवार को विद्यालय के नन्हे मुन्ने भैया बहनों एवं अभिभावकों द्वारा मिट्टी के गणेश जी की प्रतिमा बनाई गई एवं शिशु वाटिका भवन में उनका विधि विधान से पूजन अर्चन किया गया, सभी नन्हे मुन्ने भैया बहन इस अवसर पर बहुत ही प्रसन्न थे, बड़ी उत्सुकता के साथ बच्चों ने बप्पा की आरती में भाग लिया। शिशु वाटिका प्रमुख सुनीता धाकड़ ने बताया कि नन्हे मुन्ने बच्चों को रचनात्मक कार्य के लिए प्रेरित करना एवं जागरूकता प्रदान करने के लिए भगवान श्री गणेश का पूजन अर्चन किया।
– ब्रज वाहन सहित एएसपी, सीएसपी, एसडीओपी रेंक के अधिकारियों के साथ १०० से अधिक पुलिस जवान रहे शामिल जावरा। गणेश विसर्जन, मिलाद उन नबी व आगामी त्योहारों के मद्देनजर कानून व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए रतलाम पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढ़ा के निर्देशन में मंगलवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाका की उपस्थिति में जावरा शहर के पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। सीएसपी दुर्गेश आर्मो ने बताया कि सीएसपी कार्यालय से फ्लैग मार्च प्रारंभ हुआ था, जो शहर के लक्ष्मीबाई मार्ग, नीम चौक, आजाद चौक, घंटाघर चौराहा, भडभूंझा चौक, कमानी गेट होते पूरे शहर का किया। इस दौरान सीएसपी…
– संभाग स्तरीय किसान सम्मलेन जावरा की अरनिया पिथा मंडी में – करीब 1 लाख किसानो के शामिल होने की सम्भावना – महिला बाल चिकित्सालय और रेलवे ओव्हरब्रिज का करेंगे लोकापर्ण – ग्राम सुजापुर में पूर्व सांसद डॉ लक्ष्मीनारायण पाण्डेय की प्रतिमा का करेंगे अनावरण – सीएम के दौरे को लेकर कलेक्टर ने किया सभा स्थल का निरीक्षण – देखी व्यवस्थाएं, अधिकारियों को दिए निर्देश जावरा । मध्यप्रदेश में चुनावी माहोल चल रहा है, मध्यप्रदेश में कई नेताओं की बड़ी रैलियां जारी है, ऐसे में जावरा विधानसभा में उज्जैन संभाग स्तरीय किसान सम्मेलन का आयोजन ३० सितम्बर को अरनीयापीथा मंडी…
किसान कांग्रेस ने किया जुलूस का स्वागत जावरा। बोहरा समाज द्वारा मंगलवार को ईद ए मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर चल समारोह निकाला गया जिसका कोठी बाजार में किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेश भरवा के द्वारा मंच बनाकर बोहरा समाज के अमिल साहब शेख अली असगर भाई साहब, मदरसा सफदरिया के उस्ताद शेख तह भाई जानू वाला, शेख फखरुद्दीन भाई सुखेड़ा वाला, बोहरा समाज के सचिव मुला हुसैन भाई पिपलोदा वाला, पत्रकार व जिला कांग्रेस के प्रवक्ता युसूफ अली बोहरा का पुष्प माला एवं शाल से सम्मान किया गया इस अवसर पर एडवोकेट मोहम्मद अकबर मिर्जा, जावेद पॉपुलर, रोशन लाला,…
– नपा टाऊॅन हॉल में लगा स्वास्थ परीक्षण शिविर जावरा। आयुष्मान भव व राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत प्रदेश के समस्त नगरीय निकायों मे सफाई मित्र सुरक्षा सेवक अभियान के तहत पुरे प्रदेश भर के नगरीय निकायों में कार्यरत सफाई कर्मियों के लिए स्वास्थ परीक्षण शिविर लगाए गए। जिनमें सफाई कर्मचारियों की टीबी, अंधत्व कुष्ठ व सामान्य स्वास्थ परीक्षण किया। https://youtu.be/babQ-ak_fLU अभियान के तहत मंगलवार को नगर पालिका टाऊन हॉल पर भी नगर पालिका जावरा में कार्यरत सफाई कर्मचारियों के लिए स्वास्थ परीक्षण शिविर आयोजित किया। बीएमओ डॉ खराड़ी के मार्गदर्शन में शिविर आयोजित किया गया। शिविर में सफाई…
– रात में हुआ हादसा, २ नर्स घायल होने से बची – सुबह जिला पंचायत सदस्य डीपी धाकड़ ने किया अवलोकन – लगाए रिनोवेशन में भ्रष्टाचार और कमिशन खोरी के आरोप जावरा। मध्यप्रदेश की सबसे तहसील का सरकारी अस्पताल काफी पुराना होकर जर्जर हो चुका था, शासन ने इस भवन को राईट ऑफ भी कर दिया था, लेकिन इस भवन को कोरोना काल में रिनावेट किया गया, रिनोवेट कर इसे बाहर से तो सुंदर बना दिया, लेकिन इसकी जर्जरता की मरम्मत नहीं की गई। जवाबदारों द्वारा बगैर मरम्मत के केवल रंग रोगन कर पीवीसी शीट, फायबर शीट और थर्माकॉल लगाकर…
धूप दशमी पर दिगंबर समाज ने निकाला चल समारोह जावरा: दिगंबर जैन समाज के 10 लक्षण पर्यूषण पर्व चल रहा है। इसके अंतर्गत समाजजनों ने धूप दशमी पर चल समारोह निकाला। चंदाप्रभु दिग बर जैन मंदिर से दोपहर में चल समारोह निकला जो नरसिंह पूरा स्थित जैन मंदिर पहुंचा जहां धूप देने के बाद चल समारोह शुक्रवारियां, सोमवारियां, खारीवाल मोहल्ला होते हुए पिपली बाजार स्थित मंदिर पर चल समारोह का समापन हुआ। चल समारोह में दिगंबर समाज के महिला ओर पुरूष शामिल हुए। गुरूवार को 10 लक्षण पर्र्व का समापन होगा। समापन मौके पर कलश व भेदीजी यात्रा समाज के…
– पारिवारिक सभा ओर नैत्र परीक्षण एवं मोतियाबिन्द आपरेशन शिविर हुआ संपन्न जावरा। सेवा का संकल्प सेवा के प्रति समर्पण के साथ मन में सेवा का बोध लेकर लायंस नेत्र चिकित्सालय द्वारा नेत्र रोगियों का परीक्षण ओर आपरेशन के माध्यम से लगातार सेवाएं दी जा रही है, यह अनुमोदनीय है। उक्त विचार लायंस क्लब की पारिवारिक सभा, नैत्र परीक्षण एवं मोतियाबिन्द आपरेशन शिविर के दौरान सेमलिया तीर्थ ट्रस्टी मनोहरलाल जैन ने व्यक्त किए। अतिथि एसडीएम अनिल भाना ने कहा कि मै लगातार 2002 से लायंस नेत्र चिकित्सालय कि गतिविधियों से परिचित हुं, समय के साथ अस्पताल में बहुत कुछ परिवर्तन…
– त्यौहारों को लेकर तीन बार बुलानी पड़ी शांति समिति की बैठक – पीछली दो बैठकों में नहीं निकला नतीजा, रविवार एडीएम और एएसपी ने ली बैठक – सीएसपी ने डोल ग्यारस और अनंत चतुर्दशी की झांकियों के चल समारोह का रूट देखा – चल समारोह के रुट पर ईद मिलाद और गणेश उत्सव समिति सदस्यों से लाईट को ऊंची करने या चल समारोह के पूर्व हटाने के लिए निर्देश जावरा। त्यौहारी सीजन में शहर में शंाती व्यवस्था बनाए रखने का जिम्मा स्थानीय प्रशासन तथा पुलिस प्रशासन को होता है, वह भी ऐसे माहोल में जब दोनो सम्प्रदायों के त्यौहार…
– जिला प्रभारी प्रदीप पाण्डेय के साथ विधायक तथा भाजपा मंडल पदाधिकारी हुए चौपाटी के राजा की आरती में शामिल – मेकअप आर्टीस्ट अजय एंजल की टीम ने भी की शिरकत जावरा। शहर के चौपाटी चौराहा पर ज्वाला श्री गणेशोत्सव समिति द्वारा मनाए जा रहे दस दिवसीय गणेशोत्सव के दौरान विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय भक्तों को अपने हाथों से प्रसादी बांटते दिखाई दिए, दरअसल गणेशोत्सव के पांचवे दिन चौपाटी के राजा की महाआरती उतारने विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय पहुंचे थे। विधायक के साथ जनअभियान परिषद के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष तथा वर्तमान जिला प्रभारी प्रदीप उपाध्याय, जिला उपाध्यक्ष महेश सोनी, भाजपा…
