– अजय सैलून में रात 4 बजे तक तो एंजल सैलून में 2.30 बजे तक मिली सेवाएं
जावरा। रूप चौदस के पावन अवसर पर शहर में सौंदर्य निखारने को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। त्योहार के चलते शहर के प्रमुख अजय सैलून और एंजल सैलून में ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से शुरू हुआ रूप निखारने का सिलसिला देर रात तक जारी रहा। दोनों सैलून में ग्राहकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अतिरिक्त व्यवस्थाएं करनी पड़ीं।
उज्जैन संभाग के सबसे बड़े 12 कुर्सियों वाले सैलून में शामिल अजय सैलून में रूप चौदस पर ग्राहकों का अभूतपूर्व जनसैलाब देखने को मिला। संचालक अजय भाटी एवं संजय भाटी के मार्गदर्शन में टीम ने लगातार तीन दिनों तक देर रात 3 से 4 बजे तक नॉन-स्टॉप सेवाएं दीं। इस दौरान कोरियन फेशियल और हाइड्रा फेशियल जैसी प्रीमियम सेवाओं की विशेष मांग रही। भारी भीड़ के बावजूद गुणवत्ता से समझौता नहीं किया गया तथा ओरिजिनल ब्रांडेड प्रोडक्ट्स का उपयोग कर ग्राहकों को बेहतर सेवाएं प्रदान की गईं।
एंजल सैलून भी नहीं रहा पीछे –
वहीं महिलाओं के लिए विशेष पहचान रखने वाले एंजल सैलून में भी रूप चौदस पर महिलाओं की भारी भीड़ रही। फेशियल, हेयर कट, हेयर कलर सहित विभिन्न ब्यूटी सेवाओं के लिए महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। इस वर्ष ऑर्गेनिक प्रोटीन हेयर ट्रीटमेंट और आधुनिक मशीनों से किए जाने वाले कोरियन ग्लास फेशियल की सबसे अधिक मांग रही। सैलून संचालक श्रीमती श्वेता भाटी, अंजलि भाटी एवं आदित्य भाटी ने बताया कि इस वर्ष ग्राहकों का प्रतिसाद पिछले वर्षों की तुलना में काफी अधिक रहा। पूर्व अपॉइंटमेंट के आधार पर देर रात 2 से 2.30 बजे तक लगातार सेवाएं दी गईं।
सिर्फ ब्रांडेड प्रोडक्ट्स का होता हैं उपयोग –
दोनों सैलून प्रबंधन के अनुसार आधुनिक मशीनों, विशेषज्ञ टीम और ओरिजिनल इंटरनेशनल एवं ब्रांडेड प्रोडक्ट्स के माध्यम से ग्राहकों को बेहतर अनुभव देने का प्रयास किया गया। रूप चौदस पर दोनों सैलून में उमड़ी भीड़ ने यह साबित कर दिया कि दीपावली के इस विशेष अवसर पर शहरवासियों में सजने-संवरने और अपने रूप को निखारने का उत्साह किस कदर रहता है। देर रात तक लगी ग्राहकों की कतारें शहर में रूप चौदस की रौनक का खास आकर्षण बनी रहीं।


Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

