– संभाग स्तरीय किसान सम्मलेन जावरा की अरनिया पिथा मंडी में
– करीब 1 लाख किसानो के शामिल होने की सम्भावना
– महिला बाल चिकित्सालय और रेलवे ओव्हरब्रिज का करेंगे लोकापर्ण
– ग्राम सुजापुर में पूर्व सांसद डॉ लक्ष्मीनारायण पाण्डेय की प्रतिमा का करेंगे अनावरण
– सीएम के दौरे को लेकर कलेक्टर ने किया सभा स्थल का निरीक्षण
– देखी व्यवस्थाएं, अधिकारियों को दिए निर्देश
जावरा । मध्यप्रदेश में चुनावी माहोल चल रहा है, मध्यप्रदेश में कई नेताओं की बड़ी रैलियां जारी है, ऐसे में जावरा विधानसभा में उज्जैन संभाग स्तरीय किसान सम्मेलन का आयोजन ३० सितम्बर को अरनीयापीथा मंडी में किया जा रहा है, सम्मेलन में करीब १ लाख किसानों के जुटने की संभावना बताई जा रही है, सम्मेलन में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान किसानों को सम्बोधित करेंगे साथ ही जावरा के महिला बाल चिकित्सालय तथा रेलवे ओव्हरब्रिज का लोकापर्ण करेंगे। विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय के पेतृक गांव सुजापूर में पूर्व सांसद तथा मालवा के गांधी डॉ लक्ष्मीनाराण पाण्डेय की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर तैयारियां जोरो पर जारी है, सभा स्थल पर वाटरप्रुफ पांडाल का निर्माण कार्य जारी है, वहीं अन्य व्यवस्थाऐं भी जारी है। तैयारियों का जायजा लेने मंगलवार को जिला कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशाी दल बल सहित अरनीयापीथा कृषि उपज मंडी पहुंचे, जहां सीएम के दौरे को लेकर जारी तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम अनिल भाना, तहसीलदार लीना जैन भी मौजुद रहे।
मिल सकती है जिले की सौगात –
सीएम को इस दौरे को लेकर जावरा निवासियों के मन में काफी उत्साह है, उत्साह है मुख्यमंत्री द्वारा मंच से जावरा को जिला घोषित किए जाने का, उत्साह है रेलवे ओव्हरब्रिज और महिला बाल चिकित्सालय के लोकापर्ण का। जावरा को जिला बनाने की मांग लम्बे समय से उठ रही है, लेकिन कुछ समय पर मुख्यमंत्री शिवराजङ्क्षसह चौहान ने एक सभा में नागदा को जिला घोषित कर दिया था, जिसके बाद भी सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों में खासा आक्रोश भी देखा गया। वहीं आलोट तथा ताल ने नागदा में शामिल होने से मना करते हुए विरोध स्वरूप प्रदर्शन भी किया था। जिसके बाद अब जावरा, आलोट, ताल, पिपलौदा, बड़ावदा को मिलाकर मध्यप्रदेश का ५६ वां जिला जावरा को घोषित किए जाने की प्रबंल संभावना है।


