– जिला प्रभारी प्रदीप पाण्डेय के साथ विधायक तथा भाजपा मंडल पदाधिकारी हुए चौपाटी के राजा की आरती में शामिल
– मेकअप आर्टीस्ट अजय एंजल की टीम ने भी की शिरकत
जावरा। शहर के चौपाटी चौराहा पर ज्वाला श्री गणेशोत्सव समिति द्वारा मनाए जा रहे दस दिवसीय गणेशोत्सव के दौरान विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय भक्तों को अपने हाथों से प्रसादी बांटते दिखाई दिए, दरअसल गणेशोत्सव के पांचवे दिन चौपाटी के राजा की महाआरती उतारने विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय पहुंचे थे। विधायक के साथ जनअभियान परिषद के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष तथा वर्तमान जिला प्रभारी प्रदीप उपाध्याय, जिला उपाध्यक्ष महेश सोनी, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष अशौक जैन आंटिया, नगर महामंत्री सोनु यादव, महाविद्यालय जन भागीदारी समिति अध्यक्ष प्रमोद रावल, नपा पार्षद रजत सोनी, युवा नेता अनिल धारीवाल, मेकअप आर्टीस्ट अजय एंजल ग्रुप के डायरेक्टर संजय भाटी, अजय भाटी, कम उम्र में मेकअप आर्ट की दुनिया में अपना नाम रोशन करने वाली उन्नति भाटी व एंजल भाटी, पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष कृष्ण गोपाल झंवर तथा पारस छाजेड़ मौजुद रहे।
अतिथियों का भगवा दुपट्टा ओढ़ाकर स्वागत समिति के राकेशसिंह राठौर, शैलेन्द्रङ्क्षसह चौहान, विक्रमङ्क्षसह यादव, विकास पंवार, गौतम राठौर, अमन राव, महेन्द्र सैनी (बंटी), विजय चौहान, सनी बाथम, शिवम सोलंकी, शुभम राव, शैलेन्द्र सोलंकी, महेन्द्र गौड, रोहित गुर्जर, शिवांश सिंह, मुबारिक भाई (इरफान लाईट), विजयसिंह पंवार (चामुंडा डीजे), चेतन सैनी (बालाजी डेकोरेटर्स) आदि ने किया। प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश की पूजा व आरती पंडित रविन्द्र उपाध्याय तथा प्र्रद्धुमन उपाध्याय ने की।