किसान कांग्रेस ने किया जुलूस का स्वागत
जावरा। बोहरा समाज द्वारा मंगलवार को ईद ए मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर चल समारोह निकाला गया जिसका कोठी बाजार में किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेश भरवा के द्वारा मंच बनाकर बोहरा समाज के अमिल साहब शेख अली असगर भाई साहब, मदरसा सफदरिया के उस्ताद शेख तह भाई जानू वाला, शेख फखरुद्दीन भाई सुखेड़ा वाला, बोहरा समाज के सचिव मुला हुसैन भाई पिपलोदा वाला, पत्रकार व जिला कांग्रेस के प्रवक्ता युसूफ अली बोहरा का पुष्प माला एवं शाल से सम्मान किया गया इस अवसर पर एडवोकेट मोहम्मद अकबर मिर्जा, जावेद पॉपुलर, रोशन लाला, जुनेद खान, गज्जू, दीपक परमार, सानिया शाह, साम बाई, जसोदा विशानू , शकील शाह आदि उपस्थित रहे।

