• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

नित्यानंद धाम कॉलोनीवासियों का फूटा आक्रोश, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

August 19, 2026

पिपलौदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 20 ग्राम MD ड्रग्स के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार, 2.40 लाख का मशरूका जब्त

August 19, 2026

जिला स्तरीय वॉलीबॉल में जावरा पब्लिक स्कूल के खिलाडिय़ों का चयन

August 19, 2026
Facebook Twitter Instagram
Wednesday, August 19
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»जावरा»हतनारा हादसे में प्रशासन का बड़ा एक्शन : मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख मुआवजा, लापरवाह कर्मचारियों पर गिरी गाज
जावरा

हतनारा हादसे में प्रशासन का बड़ा एक्शन : मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख मुआवजा, लापरवाह कर्मचारियों पर गिरी गाज

EditorBy EditorJune 26, 2026No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– 3 बच्चों की मौत के बाद राहत राशि जारी
– एक कर्मचारी निलंबित, दो श्रमिक कार्य से पृथक, मृतक परिवार के एक सदस्य को मिलेगी नौकरी
रतलाम/पिपलोदा। ग्राम हतनारा में 25 जून को मोहर्रम के ताजिया जुलूस के दौरान 11 केवी हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आने से तीन मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत और 15 से अधिक लोगों के झुलसने की घटना के बाद प्रशासन ने राहत एवं मुआवजे के साथ-साथ जिम्मेदार कर्मचारियों पर कार्रवाई भी शुरू कर दी है। वहीं शुक्रवार की शाम को एसपी अमित कुमार ने भी हतनारा पहुंचकर घटना स्थल का अवलोकन किया।
प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, हादसे में जान गंवाने वाले तीनों बच्चों राशिद खान, पिता वहीद खान, अरबाज, पिता यूसुफ, सद्दाम उर्फ साददू, पिता मोहम्मद हुसैन तीनों निवासी हतनारा के परिजनों को 4-4 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। वहीं घायल हुए सभी लोगों को तत्काल राहत के रूप में 10-10 हजार की सहायता राशि प्रदान की गई है। गंभीर घायलों को नियमानुसार अतिरिक्त सहायता देने की प्रक्रिया भी जारी है। मृतक परिवारों को आर्थिक संबल देने के उद्देश्य से विद्युत मंडल के निजी ठेकेदार द्वारा प्रत्येक मृतक परिवार के एक सदस्य को रोजगार देने का निर्णय भी लिया गया है।लापरवाह कर्मचारियों पर कार्रवाई –
हादसे के बाद मध्य प्रदेश विद्युत वितरण कंपनी ने भी बड़ी कार्रवाई करते हुए जिम्मेदार कर्मचारियों पर अनुशासनात्मक कदम उठाए हैं। कार्यपालन अभियंता कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार घनश्याम गिर को मोहर्रम जुलूस के दौरान शिकायत निवारण केंद्र हतनारा में उपस्थित रहने के बावजूद कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय जावरा निर्धारित किया गया है। वहीं कार्यपालन यंत्री, मध्य प्रदेश विद्युत वितरण कंपनी, रतलाम द्वारा जारी आदेश के अनुसार समरथ मकवाना एवं गोबीलाल, दोनों बिजली श्रमिकों को भी कार्य में लापरवाही के चलते सेवा से पृथक (कार्य से हटाने) के आदेश जारी किए गए हैं। गौरतलब है कि इस दर्दनाक हादसे के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है और दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग लगातार उठ रही है। प्रशासन द्वारा मामले की जांच जारी है।एसडीएम के नाम सौंपा ज्ञापन –
25 जून की रात्रि में हुए हादसे के बाद 26 जून को सुबह हुसैनी कमेटी हतनारा के साथ बड़ी संख्या में पहुंचे समाजजनों ने घटना स्थल पर पंहुची एसडीएम रचना शर्मा को जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर बिजली कंपनी द्वारा बरती गई लापरवाही पर तत्काल कार्रवाई करने की मांग की गई थी। आवेदन के बाद मामले में बिजली कंपनी द्वारा उक्त कार्रवाई की हैं, वहीं मृतकों के परिजनों और घायलों को सहायता राशि प्रदान करने की घोषणा भी की गई। ज्ञापन के दौरान पिपलौदा जनपद अध्यक्ष योगेन्द्रसिंह सोलंकी, जिला पंचायत सदस्य डीपी धाकड़, पूर्व नपाध्यक्ष जावरा मोहम्मद युसूफ कड़पा, असलम मेव, ब्लाक अध्यक्ष दिलीप राव मंडलोई आदि मौजुद रहे। 

एसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण  –
शुक्रवार शाम रतलाम पुलिस अधीक्षक अमित कुमार भी ग्राम हतनारा पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने हादसे के संबंध में अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली तथा पूरे घटनाक्रम का जायजा लिया। एसपी ने घायलों के उपचार एवं जांच की प्रगति की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निष्पक्ष जांच करने और यदि किसी स्तर पर लापरवाही सामने आती है तो जिम्मेदारों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Post Views: 59
#jaora news today #Moharram hadsa #Ratlam news today #spratlam
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

नित्यानंद धाम कॉलोनीवासियों का फूटा आक्रोश, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

August 19, 2026

पिपलौदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 20 ग्राम MD ड्रग्स के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार, 2.40 लाख का मशरूका जब्त

August 19, 2026

जिला स्तरीय वॉलीबॉल में जावरा पब्लिक स्कूल के खिलाडिय़ों का चयन

August 19, 2026
Don't Miss
जावरा

नित्यानंद धाम कॉलोनीवासियों का फूटा आक्रोश, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

By EditorAugust 19, 2026

–  एसडीएम कार्यालय पहुंचकर तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन – सड़क, नाली और जल निकासी की…

पिपलौदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 20 ग्राम MD ड्रग्स के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार, 2.40 लाख का मशरूका जब्त

August 19, 2026

जिला स्तरीय वॉलीबॉल में जावरा पब्लिक स्कूल के खिलाडिय़ों का चयन

August 19, 2026

वेट लिफ्टिंग में सेंट पॉल्स कॉन्वेंट स्कूल के खिलाडिय़ों का शानदार प्रदर्शन

August 18, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

नित्यानंद धाम कॉलोनीवासियों का फूटा आक्रोश, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

August 19, 2026

पिपलौदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 20 ग्राम MD ड्रग्स के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार, 2.40 लाख का मशरूका जब्त

August 19, 2026

जिला स्तरीय वॉलीबॉल में जावरा पब्लिक स्कूल के खिलाडिय़ों का चयन

August 19, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.