Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Editor
– बस में सवार यात्रियों को हल्की फुल्की चोंटे आई, चालक, क्लिनर सभी सुरक्षित – रतलाम से जावरा की और आ रही थी बस, अचानक से पलटी खा गई – बस के पीछे के दोनो पहिये भी बाहर आ गए – सुबह सुबह का समय था इसलिए नहीं थी बस में ज्यादा सवारियां जावरा। रतलाम से जावरा आ रही है बस सुबह सुबह करीब ८ बजे हसनपालिया बायपास पर पलटी खा गई। जिससे बस क्षतिग्रस्त हो गई। हालाकि इस सड़क हादसे में किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है। बस में सवार यात्रियों को हल्की फुल्की चोंट जरुर आई…
भीमाखेड़ी स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर पर अन्नकुट, 5 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने ग्रहण की महाप्रसादी
जावरा । अन्नकुट महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं की भीड मंदिर में उमड रही है। विभिन्न देवालयों में अनेक प्रकार के पकवानों के भोग भगवान को लगाए जा रहे है। महाआरती कर प्रसादी वितरित की जा रही है। भीमाखेड़ी स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर में अन्नकुट महोत्सव का आयोजन किया। अशोक आंटिया ने बताया कार्यक्रम को लेकर मंदिर का विशेष श्रृंगार किया गया। भंडारे में डॉ. राजेन्द्र पांडेय भी विशेष रूप से शामिल हुए। मंगलवार को भीमाखेड़ी स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर में अन्नकुट का आयोजन हुआ। भोग लगाने के बाद शाम 6:30 बजे बालाजी की महाआरती की गई। फूलो से…
– 120 घंटे सेवा कार्य पूर्ण करने पर मिला प्रमाण पत्र – भगतसिंह महाविद्यालय प्राचार्य डॉ एजी पठान ने अब्बास को सौंपा प्रमाण पत्र जावरा। भगतसिंह शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवक अब्बास बोहरा को सी प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ है। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ एजी पठान ने अब्बास को यह प्रमाण पत्र प्रदान करते हुए अब्बास को बधाई प्रेषित की। गौरतलब है कि अब्बास ने महाविद्यालय में रासेयो इकाई के सदस्य के रूप में सत्र 2019-20 से सत्र 2020-21 तक एम.ए. में अध्ययनरत रहते हुए निर्धारित पाठ्यक्रम 120 घंटे का सेवा कार्य पूर्ण किया और प्रोजेक्ट…
जावरा। बगैर किसी वैघ डिग्री के एलोपेथिक दवाईयों से गांवों में लोगों का रंगे हाथों ईलाज करते पाए जाने तथा लोगों की जान के साथ खिलवाड़ करने वाले फर्जी डाक्टर को न्यायाधीश रोहित शर्मा, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी जावरा ने एक साल का सश्रम कारावास तथा एक हजार रुपए के अर्थदण्ड से दण्डित किया है। जिला अभियोजन अधिकारी जी.पी.घाटिया ने बताया कि 12 अप्रेल 2017 को बीएमओ जावरा द्वारा डॉ. दिनेश पाटीदार को झोलाछाप फर्जी डाक्टरों की जांच के लिए गठित किए गए दल के साथ जाने के आदेश दिए थे। जिसके बाद डॉ पाटीदार तहसीलदार के.पी. हलवाई, रितुराज सिंह…
– प्राचार्य पियूष मूणत ने विद्यार्थियों को बताया शैक्षणिक यात्रा का महत्व जावरा। जावरा पब्लिक स्कूल के 111 बच्चे व 12 शिक्षक 10 दिवसीय शैक्षणिक यात्रा हेतु रवाना हुए। इस यात्रा के दोरान बच्चे जम्मू, श्रीनगर, गुलमर्ग, सोनमर्ग, पहलगाम व कटरा का भ्रमण करेंगे। कश्मीर को धरती के स्वर्ग के रूप में भी जाना जाता है यहाँ की प्राकृतिक सुंदरता मन मोहक है। बच्चे अगले 10 दिवसों में अनेक जीवन के गुण सीखेंगे जैसे स्वावलंबी होना, दोस्ती के नये आयाम, दूसरो की सहायता आदि। प्राचार्य पीयूष मूणत ने शेक्षणीक यात्रा का महत्व बताते हुए कहा की ये यात्राए बच्चो को…
– दिवाकर भवन पर धर्मसभा में बताई नवकार मंत्र की महिमा – दिवाकर भवन पर 23 से प्रारंभ होगा पांच दिवसीय आयोजन जावरा। नमोकार मन्त्र जैन धर्म का सर्वाधिक महत्वपूर्ण मन्त्र है। इसे नवकार मन्त्र, नमस्कार मन्त्र या पंच परमेष्ठि नमस्कार भी कहा जाता है। इस मन्त्र में अरिहन्तों, सिद्धों, आचार्यों, उपाध्यायों और साधुओं का नमस्कार किया गया है। नमोकार महामंत्र एक लोकोत्तर मंत्र है। इस मंत्र को जैन धर्म का परम पवित्र और अनादि मूल मंत्र माना जाता है। इसमें किसी व्यक्ति का नहीं, किंतु संपूर्ण रूप से विकसित और विकासमान विशुद्ध आत्मस्वरूप का ही दर्शन, स्मरण, चिंतन, ध्यान…
– रतलाम के कला एवं विज्ञान महाविद्यालय में होगी इस बार की मतगणना – सुबह 8 बजे से प्रारंभ होगी गणना, उसके बाद आने लगेंगे रुझान रतलाम। मध्यप्रदेश में 17 नवंबर को विधानसभा के लिए मतदान किया गया। मध्यप्रदेश की 230 विधानसभा सीटों के प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद हो गया है। मतदान के बाद अब पुरे प्रदेश को विधानसभा चुनाव के नतीजों का इंतजार है। जिसके लिए आगामी 03 दिसम्बर को मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू हो जाएगी और उसके बाद चुनाव के रुझान आने लगेंगे. ऐसे में जानते हैं आखिर यह मतगणना कैसे होती है और…
– महोत्सव के तहत प्रदेश स्तरीय पंचायत अध्यक्षों ने पाया सम्मान – समाज की विशेष प्रतिभाओं के साथ वृद्धावस्था सम्मान समारोह भी हुआ आयोजित – जावरा के गीता भवन पर हुआ आयोजन, कई मध्यप्रदेश और गुजरात के समाजजन हुए शामिल जावरा। अरोड़ा समाज जावरा द्वारा श्री द्वारकाधीश अन्नकूट महोत्सव आयोजित किया गया। जिसमें शाम 4 बजे अन्नकूट प्रसादी के तहत भगवान द्वारकाधीश को छप्पन भोग लगाया गया एवं भगवान की ढोल ताशों के साथ महाआरती उतारी गई। आरती के बाद मन्दिर से शोभायात्रा प्रारम्भ हुई जिसमें समाज बन्धु भगवा ध्वज लहराते हुए ढोल धमाकों के साथ नाचते हुए गीताभवन पहुँचे।…
– भगवान महावीर स्वास्थ केन्द्र दलोदा पर किया आयोजन जावरा। गुरु भक्त संदीप रांका जावरा को सेवा रत्न की उपाधि से अलंकृत नीमच की पावन भूमि पर नीमच के लाल पूज्य गुरुदेव जैन दिवाकर श्री चोथमल जी म.सा. की 146 वीं जन्म जयंती एवं जावरा के गौरव मालव रत्न उपाध्याय श्री कस्तूरचंद जी म.सा. के 119 वे दीक्षा दिवस पर प्रवर्तक श्री विजय मुनि जी म.सा., उप प्रवर्तक श्री चंद्रेश मुनि जी म.सा. के पावन सानिध्य में भगवान महावीर स्वास्थ्य केंद्र एवं श्री जैन दिवाकर संत सेवा तीर्थ दलोदा द्वारा गुरु जैन दिवाकर प्रताप रमेश सम्मान के अंतर्गत जैन कांन्फ्रेस…
– भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण से जुड़ा है अन्नकुट महोत्सव का महत्व – मंछापूर्ण मंदिर पर बालाजी को लगाया 56 भोग – बालाजी मित्र मंडल ने स्टेशन चौराहा स्थित संकट मोचन हनुमान पर किया अन्नकुट का आयोजन – मंगलवार को भीमाखेड़ी स्थित बालाजी मंदिर पर अन्नकुट महाप्रसादी का आयोजन जावरा। रोशनी के पर्व दीपावली के अगले दिन गोवर्धन पूजा के साथ ही अन्नकुट प्रसादी की शुरूआत होती है जो कार्तिक पूर्णिमा तक अनवरत जारी रहती है, क्षैत्र के सभी मंदिरों पर अलग अलग दिन अन्नकुट का आयोजन कर भगवान को 56 भोग लगाया जाता है, भगवान को भोग लगाने के…
