– बस में सवार यात्रियों को हल्की फुल्की चोंटे आई, चालक, क्लिनर सभी सुरक्षित
– रतलाम से जावरा की और आ रही थी बस, अचानक से पलटी खा गई
– बस के पीछे के दोनो पहिये भी बाहर आ गए
– सुबह सुबह का समय था इसलिए नहीं थी बस में ज्यादा सवारियां
जावरा। रतलाम से जावरा आ रही है बस सुबह सुबह करीब ८ बजे हसनपालिया बायपास पर पलटी खा गई। जिससे बस क्षतिग्रस्त हो गई। हालाकि इस सड़क हादसे में किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है। बस में सवार यात्रियों को हल्की फुल्की चोंट जरुर आई है, लेकिन कोई बड़ी जनहानी या हताहत की सूचना नहीं मिली है। बस चालक और क्लिनर भी पुरी तरह से सुरक्षित है।
सुबह करीब 7 बजे रतलाम से जावरा के लिए निकली हीना बस क्रमांक एमपी 43 पी 0364 हसनपालिया बायपास पर पहुंची तभी अचानक से बस पलटी खा गई, और डिवाईडर पर गिर गई, हादसे में बस के पिछले पहिये भी निकलकर बाहर आ गए, बस के पलटने से बस में सवार यात्रियों को हल्की फुल्की चोंट जरुर आई है, लेकिन किसी प्रकार की कोई बड़ी जनहानि या गंभीर चोंट नहीं आई है। बस चालक और क्लिनर भी सुरक्षित है। इस सड़क हादसे में केवल बस क्षतिग्रस्त हो गई है। हादसे के बाद दुसरी बस से जावरा पहुंचे यात्रियों ने बताया कि बस अचानक से कैसे पलटी खा गई इसकी जानकारी नहीं है। हालाकि सुबह सुबह का समय था तो बस में ज्यादा सवारियां भी नहीं थी, यही हादसा यदि दोपहर में होता है तो बस में ज्यादा सवारियां होती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

००००००००००००००००००

