Author: Editor

जावरा। गुरुदेव प्रकाश मुनिजी मसा की अज्ञानुवर्तिनी साध्वी सुमनप्रभाजी मसा की सुशिष्या दीक्षार्थी अंकिता-सुनिल लुणिया चिचवड पूना से मेवाड़ रत्न गुरुदेव रविंद्रमूनिजी मसा के दर्शनार्थ एवं संयमपथ पर अग्रसर होने के लिए गुरुदेव से आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए पधारी। जैन दिवाकर बहु मंडल पूर्वाध्यक्ष दीपिका रांका ने बताया दीक्षार्थी बहन की संयम अनुमोदना करने के लिए जैन दिवाकर श्रीसंघ, श्री जैन महिल मंडल, जैन दिवाकर बहु मंडल, बालिका मंडल, त्रिस्तुतिक श्वेताम्बर श्रीसंघ सभी ने मिलकर लुक्कड आराधना भवन पर चौबीसी एवं सम्मान  समारोह आयोजित किया। जिसमें दीक्षार्थी बहन का मेवा व श्रीफल से गोद भराई कर शाल ओढ़ाकर माला…

Read More

– जग में जमके जैन दिवाकर के नारों के साथ निकला चल समारोह – दिवाकर भवन से लुक्कड़ आराधना भवन पहुंचे मुनिश्री जावरा। प्रखरवक्ता रविन्द्र मुनिजी मसा का पांच माह का ऐतिहासिक चार्तुमास संपूर्ण कर दिवाकर भवन से श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ के श्रावक-श्राविकाओं की उपस्थिति में चल समारोह निकला। इस दौरान जग में चमके जैन दिवाकर नभ में चमके जैन दिवाकर के गुंजायमान नारों के साथ शहर के प्रमुख मार्गो से चल समारोह के रूप में पहाडिय़ा रोड स्थित लुक्कड आराधना भवन पहुंचकर धर्मसभा में परिवर्तित हुआ। गुरुदेव ने कहा कि चार्तुमास संपूर्ण हुआ है लेकिन हमें…

Read More

हनुमान चालिसा पाठ कर मांगी उत्तराखण्ड की टनल में फंसे मजदुरों की जिंदगी – उत्तराखण्ड टनल में फंसे मजदूरों के सुरक्षित बाहर निकलने हेतु सशिमं के विद्यार्थियों ने की ईश्वर से प्रार्थना जावरा। सरस्वती शिशु मंदिर सरस्वतीपुरम पहाडिय़ा रोड जावरा पर मंगलवार को प्रात: कालीन प्रार्थना सत्र मैं विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्तराखंड की टनल में 17 दिन से फंसे मजदूरों के सुरक्षित बाहर आने के लिए विशेष प्रार्थना की, इस दौरान विद्यार्थियों ने हनुमान चालीसा का पाठ एवं भगवान शंकर की स्तुति की, सभी भैया बहनों ने प्रार्थना करते हुए सभी मजदूरों सुरक्षित बाहर निकल आने की कामना ईश्वर…

Read More

– फरियादी ने थाने पर रिपोर्ट नहीं लिखाई, पुलिस ने की दोनों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की – न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्है जैल भेज दिया गया जावरा। शहर के प्रमुख घंटाघर चौराहे पर गोपाल ज्वेलर्स की दुकान पर रामबाग में रहने वाले दो नशेडिय़ों ने दिन दहाड़े हाथ साफ कर ज्वेलरी चुरा ली, लेकिन दुकान से ज्वैलरी चुराते समय दोनो समीप की दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गए। जिसके आधार पर पुलिस ने दोनो को पकड़ लिया, लेकिन फरियादी ने थाने पर रिपोर्ट दर्ज करवाई, जिसके चलते पुलिस को दोनो नशेडिय़ों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करना पड़ी,…

Read More

– विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय ने पहुंचकर समाजजनों को नवकारसी परोसी जावरा। जैन धर्म एक विचार धारा है जिसमे हर प्रत्येक बात का अपना एक महत्व होता है, जैसे की चार्तुमास एक धर्म की ऐसी व्यवस्था है, जिसमे चार माह के चार्तुमास में साधु साध्वी भगवन्त एक स्थान पर धर्म आराधना करते है और जन जन तक भगवान महावीर की वाणी को संदेश को व्याख्यान के माध्यम से सुनाते है एवं आत्मसार्थ कराकर आत्म कल्याण का मार्ग बताते हैं, फिर कार्तिक पूनम को चातुर्मास समापन पर धर्म स्थान से विहार करते हैं इसी तारतम्य में जैन सोश्यल ग्रुप जावरा मैत्री…

Read More

– मौसम विभाग द्वारा जारी अल्र्ट के बाद मंगलवार को सुबह शहर में छाई धुंध – फोरलेन पर वाहनों को हेड लाईट चालु कर गुजरना पड़ा जावरा। मौसम विभाग द्वारा दो दिनी बारिश अल्र्ट के बीच मंगलवार की सुबह कोहरे के आगोश में हुई। मंगलवार को सुबह जैसे ही लोगों ने घरों से बाहर देखा तो उन्है कोहरे के अलावा कुछ दिखाई नहीं दे रहा था।सड़कों को वाहनों को अपने वाहन की हेडलाईट चालु का गुजरना पड़ा ताकि सामने से आने वाले वाहन चालकों को आता हुआ वाहन दिखाई दे सके। सुबह करीब साढ़े ९ बजे तक भी सूर्य देव…

Read More

जावरा। पुज्य गुरुदेव जैन दिवाकर चौथमलजी म.सा. के दिव्य आशीर्वाद से मालवरत्न ज्योतिषचार्य उपाध्यक्ष कस्तुरचंद म.सा. की पावन जन्म भूमि पर वेरागन बहन अंकिता सुनील लुनिया पुणे का बहुमान किया गया। वेरागन बहन अंकिता बहन 2024 मै दीक्षा ग्रहण करेगी। आप मालव केशरी सौभाग्य मलजी म.सा. तथा प्रवर्तक प्रकाश मुनि म.सा. की आज्ञानुवर्तिनी तथा महाराष्ट्र सौरभ आराध्या गुरुवर्या चांदकुंवर म.सा. की सुशिष्या उप प्रवर्तनी सुमन प्रभाजी म.सा. स्वर्णश्रीजी म.सा. ठाणा 6 के पावन निश्रा में संयम लेगी। जावरा स्थित लुक्कड आराधना भवन पर विराजित मेवाड गौरव रविंद्रमुनिजी म.सा. के दर्शन करने के दोरान अ.भा. जैन दिवाकर विचार मंच के राष्ट्रीय…

Read More

जावरा l  जावरा पब्लिक स्कूल के बच्चो व शिक्षकों ने लाल चौक कश्मीर पर तिरंगा लहराया-l प्राचार्य पीयूष मूणत के नेतृत्व में चल रहे ऐतिहासिक जावरा पब्लिक स्कूल के 10 दिवसीय कश्मीर भ्रमण श्रीनगर के लाल चौक पहुँचा। लाल चौक पर सभी बच्चो ने प्राचार्य पीयूष मूणत व शिक्षको के साथ हमारा राष्ट्रीय ध्वज लहराया। लाल चौक का इतिहास से बच्चो का परिचय भी करवाया गया। जावरा पब्लिक स्कूल के बच्चो को इस ऐतिहासिक क्षण ने देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत कर दिया। https://youtube.com/shorts/PyGbC0NTnjc?si=HPcrq2-VTIEpC9Jp

Read More

जावरा। उगेर मोरिंगा क्लस्टर हाटपिपलिया के 30 किसानों को नाबार्ड द्वारा प्रायोजित योजना – केट विजिट के तहत मारुती शिक्षा एवं समाज कल्याण समिति ने केंद्रीय बागवानी प्रशिक्षण केंद्र गोधरा का भ्रमण “मोरिंगा की खेती और मूल्य वर्धन से बनाएं स्वस्थ उत्पादों हेतु 24 नवंबर को कराया गया। उगेर मोरींगा क्लस्टर के किसान, मारुती शिक्षा एवं समाज कल्याण समिति के साथ मोरिंगा की खेती कर रहे है एवं भविष्य में जैविक तरीके उगाये गए मोरिंगा की पत्तियों एवं फलियों को प्रोसेस कर विभिन्न उत्पाद बनाया जाना प्रतावित है । इसी कार्य हेतु नाबार्ड द्वारा समर्थित परियोजना -केट विजीत के अंतर्गत…

Read More

– प्राचार्य पियुष मुणत के साथ 111 विद्यार्थियों और शिक्षकों का दल पहुंचा शैक्षणिक टूर पर कश्मीर जावरा। शहर के सीबीएसई स्कूल जावरा पब्लिक स्कूल जावरा का दस दिवसीय शैक्षक्षिक टूर कश्मीर पहुंच चुका है। कश्मीर में दल में शामिल 111 छात्रों और 12 शिक्षकों के साथ प्राचार्य पियुष मुणत ने कश्मीर की वादियों में भारत का तिरंगा लहराते हुए भारत माता के जयकारे लगाए। विद्यालय प्राचार्य पियुष मुणत ने बताया कि दस दिवसीय यात्रा के दौरान बच्चें जम्मू, श्रीनगर, गुलमर्ग, सोनमर्ग, पहलगाम व कटरा का भ्रमण करेंगे। टूर कश्मीर के गुलमर्ग तक पहंचा, जहां कश्मीर की वादियों में बच्चों…

Read More