– महोत्सव के तहत प्रदेश स्तरीय पंचायत अध्यक्षों ने पाया सम्मान
– समाज की विशेष प्रतिभाओं के साथ वृद्धावस्था सम्मान समारोह भी हुआ आयोजित
– जावरा के गीता भवन पर हुआ आयोजन, कई मध्यप्रदेश और गुजरात के समाजजन हुए शामिल
जावरा। अरोड़ा समाज जावरा द्वारा श्री द्वारकाधीश अन्नकूट महोत्सव आयोजित किया गया। जिसमें शाम 4 बजे अन्नकूट प्रसादी के तहत भगवान द्वारकाधीश को छप्पन भोग लगाया गया एवं भगवान की ढोल ताशों के साथ महाआरती उतारी गई। आरती के बाद मन्दिर से शोभायात्रा प्रारम्भ हुई जिसमें समाज बन्धु भगवा ध्वज लहराते हुए ढोल धमाकों के साथ नाचते हुए गीताभवन पहुँचे।
जहां पर सर्वप्रथम सर्वोच्च समिति द्वारा प्रायोजित वृद्धावस्था सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें सर्वोच्च समिति उपाध्यक्ष बद्रीनारायण अरोड़ा (भीलवाड़ा) से सम्मिलित हुए, जिसमें समाज के वृद्ध कैलाशचंद्र सुगंधा, मुरलीधर सजिया, शशि प्रभा को सम्मान दिया गया,। इसके बाद प्रतिभा सम्मान में प्रदेश स्तरीय भाला फेंक (जेवलिन थ्रो) प्रतियोगिता में मेडल प्राप्त करने पर मध्यप्रदेश के सीतामऊ निवासी जो वर्तमान बड़ौदा निवासी विष्णु अरोड़ा की सुपुत्री आरती अरोड़ा को सम्मानित किया गया। आयोजन की अगली कड़ी में मध्यप्रदेश की सभी पंचायत के अध्यक्षगणों का सम्मान जावरा समिति द्वारा अभिनन्दन पत्र भेंट कर किया गया एवं सभी पंचायतों के प्रतिनिधि बन्धुओ ने इस सामाजिक आयोजन में अपने विचार व्यक्त किए। अंत मे यहाँ पर सभी ने अन्नकूट की महाप्रसादी ग्रहण की एवं आयोजन सम्पन्न हुआ। आयोजन में जावरा के साथ रतलाम, मन्दसौर, आलोट, सीतामऊ, कुकडेश्वर, गांधीसागर, थांदला व बड़ौदा (गुजरात) सहित अन्य स्थानों से समाज बन्धु सम्मिलित हुए।

