– भगवान महावीर स्वास्थ केन्द्र दलोदा पर किया आयोजन
जावरा। गुरु भक्त संदीप रांका जावरा को सेवा रत्न की उपाधि से अलंकृत नीमच की पावन भूमि पर नीमच के लाल पूज्य गुरुदेव जैन दिवाकर श्री चोथमल जी म.सा. की 146 वीं जन्म जयंती एवं जावरा के गौरव मालव रत्न उपाध्याय श्री कस्तूरचंद जी म.सा. के 119 वे दीक्षा दिवस पर प्रवर्तक श्री विजय मुनि जी म.सा., उप प्रवर्तक श्री चंद्रेश मुनि जी म.सा. के पावन सानिध्य में भगवान महावीर स्वास्थ्य केंद्र एवं श्री जैन दिवाकर संत सेवा तीर्थ दलोदा द्वारा गुरु जैन दिवाकर प्रताप रमेश सम्मान के अंतर्गत जैन कांन्फ्रेस के वरिष्ठ प्रमुख मार्गदर्शक एवं भगवान् महावीर स्वास्थ्य केंद्र के अध्यक्ष रमेश भंडारी इंदौर, अ.भा. जैन दिवाकर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शान्तिलाल मारु निम्बाहेड़ा, अ.भा. जैन दिवाकर विचार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र सुराणा भीलवाडा, महिला शाखा की राष्ट्रीय अध्यक्ष संगीता जारौली, नीमच संघ के शम्भू बम, डॉ बोरिवाल, भंवरलाल दशेलहरा, सिद्धराज संघवी द्वारा गुरु भक्त संदीप रांका जावरा को सेवारत्न की उपाधि से अलंकृत करने पर इष्ट मित्रो द्वारा शुभकामनाएं प्रेषित की गयी।
रांका साधु संत की सेवा में लगातार संलग्र रहते हुए विभीन्न सामाजिक संस्थाओ मै अपना समयदान करते है। वर्तमान मै जैन सोश्यल ग्रुप इंटरनेशनल म.प्र. रीजन के उपाध्यक्ष, अ.भा. जैन दिवाकर विचार मंच के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी, अ.भा. जैन दिवाकर संघठन समिति के राष्ट्रीय मंत्री, लॉयंस क्लब जावरा के कोषाध्यक्ष, जैन कान्फ्रेंस म.प्र. वेयावच्चय के प्रांतीय मंत्री हैं।


