• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

900 विद्यार्थियों की ‘ट्रैफिक पाठशाला’, सही जवाब देने वाले छात्र को मिला हेलमेट

September 29, 2026

जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में जावरा की चांदनी प्रथम, मुस्कान ने हासिल किया दूसरा स्थान

September 29, 2026

जावरा विधानसभा में 12 चिकित्सकों की पदस्थापना, जावरा-पिपलौदा-रिंगनोद के स्वास्थ्य केंद्रों में भरे गए रिक्त पद

September 28, 2026
Facebook Twitter Instagram
Tuesday, September 29
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»रतलाम»प्रदेश के 230 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद, अब 3 दिसम्बर को होगी मतगणना
रतलाम

प्रदेश के 230 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद, अब 3 दिसम्बर को होगी मतगणना

EditorBy EditorNovember 20, 2023No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– रतलाम के कला एवं विज्ञान महाविद्यालय में होगी इस बार की मतगणना
– सुबह 8 बजे से प्रारंभ होगी गणना, उसके बाद आने लगेंगे रुझान
रतलाम। मध्यप्रदेश में 17 नवंबर को विधानसभा के लिए मतदान किया गया। मध्यप्रदेश की 230 विधानसभा सीटों के प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद हो गया है। मतदान के बाद अब पुरे प्रदेश को विधानसभा चुनाव के नतीजों का इंतजार है। जिसके लिए आगामी 03 दिसम्बर को मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू हो जाएगी और उसके बाद चुनाव के रुझान आने लगेंगे. ऐसे में जानते हैं आखिर यह मतगणना कैसे होती है और वोटों की गिनती की क्या प्रक्रिया है –
लोकतंत्र के महापर्व में वोटिंग खत्म होने के बाद सबको इंतजार है परिणाम का 03 दिसम्बर को सुबह 08 बजे का जब समुचे प्रदेश भर के तमाम मतणना केंद्रों पर वोटों की गिनती का काम शुरू होगा. ऐसे में हर आदमी के मन में ये सवाल आता है कि आखिर वोटों की गिनती होती कैसे है और इसकी पूरी प्रक्रिया क्या है, दरअसल मतगणना का काम सुबह आठ बजे से मतगणना केंद्रों पर शुरू होता है, मतगणना अधिकारी सबसे पहले डाक से आए मतों को चेक करते हैं। करीब एक घंटे बाद ईवीएम से वोटों की गिनती शुरू होती है,  स्ट्रॉन्ग रूम से ईवीएम को काउंटिंग टेबल पर लाया जाता है और काउंटिंग के लिए अलग-अलग काउंटिंग टेबल बनाए जाते हैं, एक बार में यानि एक राउंड में ज्यादा से ज्यादा ईवीएम की गिनती की जाती है। इस तरह ईवीएम की संख्या के आधार पर कई दौर की मतगणना होती है। काउंटिंग सुपरवाइजऱ काउंटिंग एजेंट्स की मदद से पहले दौर की गिनती की शुरुआत करते हैं। सबसे पहले ईवीएम पर लगे सील्स की जांच करते हैं और तय करते हैं कि मशीन से छेड़छाड़ तो नहीं की गई है, फिर ईवीएम मशीन में बटन को दबाकर वोटों की गिनती होती है। कंट्रोल यूनिट का रिजल्ट बटन दबाने पर ही कुल वोटों का पता चल जाता है। साथ ही यह भी पता चलता है कि किस प्रत्याशी को कितने वोट मिले। वहां मौजूद उम्मीदवार का प्रतिनिधि इसे देख सकता है। पूरे आंकड़े रिटर्निंग ऑफिसर को दिए जाते हैं, जिसके बाद पहले राउंड के नतीजों का एलान किया जाता है। इसी प्रकार यही क्रम निरंतर पुरी मतगणना समाप्त होने के चलता रहता है। पुरी मतगणना समाप्त होने के बाद विजयी प्रत्यशी को निर्वाचन आयोग निर्वाचित होने की घोषणा करता और उसे प्रमाण पत्र प्रदान करता है।
नहीं मिले बेलेट तो मतदान केन्द्र पर जाकर किया मतदान –
इस बार 80+ तथा दिव्यांग मतदाताओं के लिए घर बैठे मतदान की सुविधा निर्वाचन आयोग ने दी थी। जिसके चलते मतदान से पहले ही कर्मचारियों के डाक मतपत्र और 80+ तथा दिव्यांग मतदताओं के वोट डाले जा चुके थे, जो 80+ या दिव्यांग वंचित रह गए थे, उन्होने भी मतदान केन्द्रों पर जाकर मतदान किया। वहीं अतिथि शिक्षकों को एन वक्त पर चुनावी ड्यूटी पर लगाया गया, जिसके चलते उनके बैलेट इश्यु नहीं हो सके, जिसके चलते करीब 800 से अधिक अतिथि शिक्षक मतदान करने से वंचित रह गए।
कला एवं विज्ञान महाविद्यालय पर होगी मतगणना –
विधानसभा निर्वाचन 2023 के तहत शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय रतलाम में 3 दिसम्बर को प्रात: 8 बजे से मतगणना प्रारम्भ होगी। मतगणना के लिए विधानसभावार कक्ष निर्धारित किए गए हैं। अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी डा. शालिनी श्रीवास्तव ने बताया कि विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 219 रतलाम ग्रामीण (अजजा) की मतगणना कक्ष क्रमांक 6 में होगी। इसी तरह 220 रतलाम सिटी की मतगणना कक्ष क्रमांक 09 में, 221 सैलाना (अजजा) की मतगणना कक्ष क्रमांक 08 में, 222 जावरा की मतगणना कक्ष क्रमांक 05 में तथा 223 आलोट (अजा) की मतगणना कक्ष क्रमांक 07 में होगी।

Post Views: 197
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

900 विद्यार्थियों की ‘ट्रैफिक पाठशाला’, सही जवाब देने वाले छात्र को मिला हेलमेट

September 29, 2026

ईद मिलाद जुलूस में नियम तोडऩे वालों पर पुलिस का शिकंजा, 8 डीजे जब्त, 10 प्रकरण दर्ज

August 26, 2026

हाईवे से हटेंगे बंपर, कनेक्टिंग रोड पर लगेंगे; 108 एंबुलेंस की लापरवाही पर FIR के निर्देश

August 24, 2026
Don't Miss
रतलाम

900 विद्यार्थियों की ‘ट्रैफिक पाठशाला’, सही जवाब देने वाले छात्र को मिला हेलमेट

By EditorSeptember 29, 2026

– रतलाम पुलिस के 10 दिवसीय सड़क सुरक्षा अभियान के तहत सेंट जोसफ कॉन्वेंट स्कूल…

जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में जावरा की चांदनी प्रथम, मुस्कान ने हासिल किया दूसरा स्थान

September 29, 2026

जावरा विधानसभा में 12 चिकित्सकों की पदस्थापना, जावरा-पिपलौदा-रिंगनोद के स्वास्थ्य केंद्रों में भरे गए रिक्त पद

September 28, 2026

जावरा में 67.58 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तीन गिरफ्तार, 13.70 लाख का मश्रुका जब्त

September 18, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

900 विद्यार्थियों की ‘ट्रैफिक पाठशाला’, सही जवाब देने वाले छात्र को मिला हेलमेट

September 29, 2026

जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में जावरा की चांदनी प्रथम, मुस्कान ने हासिल किया दूसरा स्थान

September 29, 2026

जावरा विधानसभा में 12 चिकित्सकों की पदस्थापना, जावरा-पिपलौदा-रिंगनोद के स्वास्थ्य केंद्रों में भरे गए रिक्त पद

September 28, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.