Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Editor
खेत पर जाने वाले रास्ते को रोकने वाले आरोपीगण को 03-03 माह कारावास एवं 1000 रुपयें जुर्माना
जावरा। खेत पर जाने के रास्ते को रोककर मारपीट करने वाले 6 आरोपियों को न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी जावरा दीपक कनेरिया ने 03-03 माह का कारावास और एक हजार रुपए के अर्थदण्ड से दण्डित किया है। जिला अभियोजन अधिकारी जी.पी.घाटिया ने बताया गया कि फरियादी बाबुलाल ने थाने पर रिपोर्ट दर्ज करवाई कि 19 नवंबर 2017 को सुबह अपने खेत पर जाने वाले रास्ते पर अम्बाराम उर्फ निर्मल पाटीदार ने अपना ट्रेक्टर खड़ा कर रखा था, जिससे आवागमन अवरूद्ध हो रहा था। फरियादी द्वारा निर्मल पाटीदार से ट्रेक्टर को हटाने के लिए कहा तो उसने मना कर दिया और बोला…
– महाआरती के बाद किया महाप्रसादी का आयोजन जावरा। शास्त्री कॉलोनी स्थित साँवलिया सेठ के दरबार में प्रतिवर्षानुसार अनुसार इस वर्ष भी अन्नकूट महोत्सव महाप्रसादी का भव्य आयोजन किया गया। आयोजन के तहत शुक्रवार की शाम को श्री साँवलिया सेठ की महाआरती व जगतसेठ श्री साँवलिया सेठ का अद्भुत आकर्षक मनमोहक श्रृंगार हुआ। श्री शिवशक्ति मारुति व श्री साँवलिया सेठ मंदिर समिति के निलेश जोशी व जितेंद्र त्रिवेदी ने बताया कि अन्नकूट महोत्सव व महाआरती में नगर के गणमान्य नागरिक रामबिहारी शर्मा, नंदलाल जाजू, रामसेवक शर्मा, लक्ष्मीनारायण जोशी, हेमंत पाटीदार आदि सहित बड़ी संख्या में भक्तगण शामिल हुए। महाआरती के…
जावरा। सरस्वती शिशु मंदिर सरस्वतीपुरम पहाडिय़ा रोड़ जावरा पर देव प्रबोधिनी एकादशी के अवसर पर शिशु वाटिका के नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा तुलसी पूजन किया गया। इस अवसर पर बच्चे राधा कृष्ण की वेशभूषा में आए सभी ने मंगल गीत गाए। इस अवसर पर विद्यालय प्राचार्य रेनू बाला शर्मा, कोषाध्यक्ष राधेश्याम पोरवाल, शिशु वाटिका प्रमुख सुनीता धाकड़, मेघा व्यास एवं श्रुति सोनी उपस्थित रहे। तुलसी पूजन के बाद सभी बच्चों को प्रसाद एवं उपहार बांटे गए बच्चों ने फुलझड़ी एवं पटाखे चलाकर देव दिवाली मनाई। https://youtube.com/shorts/1IJHdtwaZNg?si=YMufEOPRC7dRlPzI
– गुरू सप्ताह अन्तर्गत चल रही दिवाकर भवन पर धर्मसभा – शनिवार को मनाई जाएगी जैन दिवाकर श्री चौथमलजी मसा की 146 वीं जन्म जयंती – जाप के साथ होगा गौतम प्रसादी का आयोजन जावरा। दिवाकर भवन पर मेवाड़ गौरव प्रखर वक्ता प्रवचनकार रविन्द्र मुनि जी म.सा. (नीरज) ने गुरु सप्ताह अंतर्गत धर्मसभा को संबोधित करते हुए फरमाया की चित्त में स्थिरता नहीं आती तब तक समधिभाव जीवन में नहीं आ सकता मन की स्थिरता को साधना हर किसी के बस की बात नहीं यह मन बड़ा चंचल स्वभाव वाला, बड़ा दृढ़ और बलवान है। इसलिए उसको वश में करना…
गुरु नानकदेव जी महाराज के 555 वें प्रकाश वर्ष के तहत शहर में सुबह निकाली जा रही प्रभात फैरी
– गुरुवार को खारीवाल कॉलोनी स्थित बलविंदर सिंह सेठी परिवार द्वारा किया गया प्रभात फैरी की स्वागत – वीरेन्द्रसिंह सोलंकी और संतोष मेढ़तवाल भी रहै मौजुद जावरा। गुरु नानकदेवजी महाराज के 555 वें प्रकाश वर्ष के पूर्व शहर में विगत 6 दिनों से प्रभात फैरी निकाली जा रही है। प्रभात फैरी के पांचवे दिन गुरुवार को गुरु की प्यारी साध संगत का देव दिवाली के महापर्व के अवसर पर खारीवाल कॉलोनी स्थित बलविंदर सिंह सेठी, बलवंतसिंह सेठी एवं सेठी परिवार द्वारा प्रभात फैरी का भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर कॉलोनीवासियों के साथ कांग्रेस प्रत्याशी वीरेन्द्रसिंह सोलंकी तथा समाजसेवी…
– राठौर समाज जावरा द्वारा प्रतिवर्षनुसार इस वर्ष भी अन्नकूट महोत्सव मनाया गया – राठौर धर्मशाला पर 8 नए कमरे एंव 7000 स्क्वेयर फिट क्षैत्रफल में बने पतरो के शेड का लोकापर्ण किया जावरा। शहर के खाचरौद नाका स्थित राठौर धर्मशाला पर समस्त राठौर समाज द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी अन्नकुट महोत्सव का आयोजन किया गया। अन्नकुट महोत्सव के साथ ही राठौर धर्मशाला पर बने नवीन 8 कमरों के साथ 7000 वर्ग फीट क्षैत्रफल में बने टीन शेड़ का लोकापर्ण किया। अन्नकुट महोत्सव के दौरान सर्वप्रथम भगवान गणेश और भगवान सत्यनारायण की आरती की उतारी गई। इसके पश्चात राठौर समाज…
शादी समारोह में फुड पाईजनिंग, करीब 70 से अधिक लोग बिमार, 6 ढोढऱ अस्पताल में भर्ती, 3 को जावरा भेजा
– अलग अलग स्थानों पर करवा रहे उपचार, ढोढऱ पहुंचे 58, बाकी का सरसौदा में ही किया उपचार – विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय, वीरेन्द्रसिंह सोलंकी के साथ एसडीएम, सीएसपी, तहसीलदार मौके पर पहुंचे जावरा। रतलाम जिले की जावरा तहसील के गांव सरसौदा में एक शादी समारोह में भोजन करने के बाद फुड पाईजनिंग का मामला सामने आया है, सुबह करीब 11 बजे ग्रामीणों ने खाना खाया था, जिसके बाद शाम को अचानक लोगों की तबियत बिगड़ी, बहुत से लोगोंं को उल्टी दस्त की शिकायत हुई तो लोग अस्पताल पहुंचे, मामले में करीब 70 से अधिक लोगों के फुड पाईजनिंग का…
– बुधवार को दोपहर में किसानों का सम्मान कर शुरु हुआ निलाम कार्य – पूर्व जनपद अध्यक्ष रामविलास धाकड़ ने किया व्यापारी का सम्मान जावरा। शहर के खाचरौद नाका स्थित डॉ कैलाशनाथ काटजु कृषि उपज मंडी (लहसुन मंडी) में बुधवार से मटर फली का निलाम कार्य प्रारंभ हुआ। दोपहर में मोटर साईकल पर मटर लेकर पहुंचे किसानों का पूर्व जनपद अध्यक्ष रामविलास धाकड़ ने तिलक लगाकर, पुष्प माला पहनाकर तथा श्रीफल देकर सम्मानित किया। इस दौरान सभी मटर व्यापारी भी मौजुद रहे। पहले दिन शुरु हुई मटर की निलामी के शुभ मुर्हूत में ग्राम लालाखेड़ा के किसान देवीलाल शर्मा मोटर…
निर्दलीय प्रत्याशी प्रेमचन्द गुड्डु के पोलिंग बूथ क्षैत्र में डेमो ईवीएम मशीन से प्रचार करते धराए समर्थक
– पुलिस ने नेताओं के कब्जे से जब्त की तीन डेमो ईवीएम मशीन व प्रचार सामग्री – आदर्श आचार संहिता का उल्लघन करने पर पुलिस ने बनाया धारा 188 के तहत प्रकरण जावरा/बड़ावदा। मध्यप्रदेश विधानसभा के क्षैत्र क्रमांक 223 आलोट विधानसभा से निर्दलीय उम्मीद्वार के रुप में चुनाव मैदान में उतरे पूर्व सांसद प्रेमचन्द गुड्डु के समर्थक मतदान वाले दिन डेमो ईवीएम मशीन से प्रचार करते पकड़े गए। पुलिस ने मामले में बड़ावदा क्षैत्र के तीन नेताओं को तीन अलग अलग डेमो मशीन तथा प्रचार के बैनर के साथ पकड़ा। पुलिस ने तीनों नेताओं पर आर्दश आचार संहिता उल्लघन करने…
– आरोपी को न्यायालय ने दिया एक दिन का पुलिस रिमांड जावरा। ताल रोड़ स्थित ग्राम मोकाखेड़ा के समीप डोडाचुरा तस्करी करते एक युवक को औद्योगिक क्षैत्र पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 38 किलो डोडाचुरा जब्त करते हुए एनडीपीएस की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया। जहां से पुलिस को एक दिन का पुलिस रिमांड मिला है। औद्योगिक क्षैत्र थाना प्रभारी ओपीसिंह ने बताया कि मुखबीर सूचना के आधार पर ताल रोड़ स्थित मोकाखेड़ा के समीप एक युवक कट्टा लेकर खड़ा है। जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर…
