Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Editor
रंगोली और डांस प्रतियोगिता के विजेताओं ने पाए पुरुस्कार, पूज्य सिंधी पंचायत जावरा ने किया आयोजन
– अतिथियों ने विजेता प्रतियोगिता किया पुरुस्कृत जावरा। पूज्य सिंधी पंचायत एवं सामाजिक ट्रस्ट जावरा द्वारा दिवाली के त्यौहार पर भारतीय संस्कृति व त्यौहार विषय पर सिंधी रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई, साथ ही श्री गुरुनानक जयंती की शाम को सिंधी डांस एवं ड्रामा प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमे सिंधी गानों पर डांस व अलग अलग नाटक के माध्यम से न्यू वर्सेस ओल्ड जनरेशन, समाज से प्रत्येक व्यक्ति जुड़ कर जागरूक बने, प्री वेडिंग के नुकसान, संत कंवरराम, शादी सम्बन्ध बनाने में पूछताछ करने से सम्बंधित विषयों पर रंगारंग प्रस्तुति के माध्यम से समाजजन को सन्देश दिया गया। विजेताओं ने…
जावरा। राष्ट्र निर्माण में शिक्षक की महती भूमिका रहती है शिक्षक आज भी युवा व्यक्तित्व विकास में महती भूमिका निभा रहा है यह उनका दायित्व भी है। उक्त विचार रामदयाल पाटीदार ने अपनी सेवानिवृति के अवसर पर शिक्षक मित्र मंडल ब्लाक जावरा द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में व्यक्त किये। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ सी.एम. मेहता ने कहा कि राष्ट्र निर्माण मे ग्रामीण बच्चे एवं युवा अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है । इस अवसर पर विशेष अतिथी पूर्व प्राचार्य राजेन्द्र शर्मा एवं जिला क्रिडा अधिकारी महेंद्रसिंह सोलकी, बीआरसीसी रतलाम विवेक नागर, संकुल प्राचार्य आर.सी दायंम ने सेवानिवृत शिक्षक पाटीदार…
– पिकअप में सवार दो लोग हुए घायल जावरा। शहर के पिपलौदा रोड पर बोरदा फंटे के समीप मंगलवार को तड़के अचानक एक पिकअप असंतुलित होकर पलटी खाकर समीप खाई में जा गिरी, जिससे पिकअप मे सवार दो लोग घायल हो गए। जिन्है उपचार के लिए जावरा के सरकारी अस्पताल भेजा गया। खाई में उतरी पिकअप पुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। पिकअप को दोपहर में क्रेन की सहायता से बाहर निकाला गया और क्रेन की मदद से ही उसे सर्विस सेंटर तक भेजा गया। https://youtube.com/shorts/PgKgbYHNiTg?si=1Ijfryx_P5sJwpLr
ग्रामीणों ने डॉ राजेन्द्र पाण्डेय पर … तो शहरवासियों ने वीरेन्द्रसिंह पर भरोसा जताया, …. जीवनसिंह ने जमानत बचाकर रचा इतिहास
– जीवनसिंह को शेरपुर के साथ ही राजपूत बाहूल्य गांवों से मिला समर्थन – वीरेन्द्रसिंह को मिला ओपीएस का साथ, कर्मचारियों के वोट पड़े वीरेन्द्रसिंह के समर्थन में – भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेन्द्रसिंह गुडरखेड़ा के गांव से हारे विधायक डॉ पाण्डेय – पिपलौदा में नहीं चला श्याम बिहारी पटेल का जादू, सभी पोलिंग से जीती भाजपा – ढोढर से विवेक पोरवाल भी नहीं दिलवा सके जीवनसिंह को मत – रिंगनोद में दिखा हिम्मतसिंह श्रीमाल के टिकट कटने का असर, चार मे से दो पोलिंग पर ही जीत सकी कांग्रेस शैलेन्द्रसिंह चौहान, जावरा। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के परिणामों की घोषणा रविवार…
डॉ पाण्डेय के विजयी जुलूस में शामिल हुए हजारों कार्यकर्ता, बारिश और खराब मौसम में भी कार्यकर्ताओं ने दिखाया जोश
– खुली जीप पर सवार होकर शहरवासियों का धन्यवाद देने निकले नवनिर्वाचित विधायक – चौपाटी माताजी मंदिर पर पूजन और आरती के बाद शुरु हुआ विजयी जुलूस – शहर में चौपाटी से लेकर पुरे शहर में कई स्थानों पर हुआ स्वागत, लोगों ने बरसाए फुल जावरा। रतलाम जिले की सबसे चर्चित रही जावरा विधानसभा सीट पर अंतत: भाजपा के डॉ राजेन्द्र पाण्डेय ने अपनी जीत दर्ज कर खुद को बाजीगर सिद्ध कर दिया गया। डॉ पाण्डेय ने इस चुनाव में 26021 मतों के बडे अंतर से जीत दर्ज की। जीत का श्रेय डॉ पाण्डेय ने जावरा विधानसभा के मतदाताओं के…
अरनीयापीथा मंडी मेंं बदमाशो ने बोला धावा, सगस बाउजी मंदिर के साथ गोदामों के चटकाए ताले, नगदी पर किया हाथ साफ
अरनीयापीथा मंडी मेंं सगस बाउजी मंदिर के दानपात्र सहित 6 व्यापारियों के गोदामों के बदमाशों ने चटकाए ताले, नगदी ले उड़े बदमाश – करोड़ो की आय देने वाली मंडी में ही सुरक्षा में लापरवाही – सगस बाउजी मंदिर का दानपात्र तोड़ा, व्यापारियों के गोदामों पर किया हाथ साफ – मंडी व्यापारियों ने मंडी के सुरक्षा गार्डो के साथ मिलीभगत का लगाया आरोप – मंडी प्रांगण में लगे सीसीटीवी केमरों पर भी उठे सवाल जावरा। एशिया की टॉप मंडियों में शुमार जावरा की अरनीयापीथा कृषि उपज मंडी प्रशासन को करोड़ों का राजस्व प्रदान करती है, लेकिन इसी मंडी में सुरक्षा में…
– सोमवार सुबह 10 बजे चौपाटी माताजी मंदिर प्रांगण से निकलेगा जुलूस – कांग्रेस के वीरेन्द्रसिंह सोलंकी रहे दुसरे स्थान पर – जीवनसिंह सिंह ने रचा इतिहास, पहली बार किसी निर्दलीय प्रत्याशी ने बचाई जमानत जावरा। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के परिणाम रविवार को घोषित हुए, उम्मीद्वारों के भाग्य ईवीएम मशीन से बाहर निकले, मध्यप्रदेश के साथ ही जावरा विधानसभा सीट पर भी लाडली बहना का फैक्टर काम आया। जिसने मध्यप्रदेश में भाजपा को 165 से अधिक सीटे दिला दी तो जावरा में भी तीसरी बार कमल खिला दिया। जावरा विधानसभा से विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय ने ऐतिहासिक २६ हजार से…
रतलाम । जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में मतगणना का कार्य सम्पन्न हुआ। शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय पर प्रातः 8.00 बजे से मतगणना का कार्य प्रारम्भ हुआ जो मतगणना समाप्ति तक जारी रहा। निर्वाचन प्रेक्षक, कलेक्टर जिला निर्वाचन अधिकारी श्री भास्कर लाक्षाकार, जिला पुलिस अधीक्षक श्री राहुल कुमार लोढा ने पांचों विधानसभा क्षेत्रों के लिए निर्धारित कक्षों का भ्रमण कर मतगणना कार्य का जायजा लिया। मतगणना समाप्ति के उपरांत प्राप्त मतों के आधार पर रतलाम ग्रामीण से मथुरालाल डामर, रतलाम शहर से चेतन्य काश्यप, सैलाना से कमलेश्वर डोडियार, जावरा से डा. राजेन्द्र पाण्डेय तथा आलोट से डा. चिन्तामणि मालवीय विजयी घोषित किए गए। विधानसभा निर्वाचन…
– 4 दिसम्बर को रात 9 से 10.30 बजे तक प्रसारित होगा ऐपिसोड – आकाश जावरा सीएसपी कार्यालय में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक सुभाष पाटीदार का बेटा है जावरा। सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाला चर्चित कौन बनेगा करोड़पति की हाट सीट तक जावरा का बेटा पहुंच गया है। सदी के महानायक अभिताभ बच्चन के सामने बैठकर जावरा का बेटा अपनी प्रतिभा का परिचय देगा। ऐडिसोड़ की शुटिंग पूरी हो चुकी है, आगामी 4 दिसम्बर को यह ऐपिसोड़ सोनी टीवी पर प्रसारित होगा। जावरा सीएसपी कार्यालय में सेवारत सहायक उप निरीक्षक सुभाष पाटीदार के सुपुत्र आकाश पाटीदार (27) अमिताभ बच्चन…
– आरोपियों के कब्जे से वाहन, मोबाईल और 38 किलो डोडाचुरा किया था जब्त – एक आरोपी को मिली सजा, बाकी आरोपी फरार जावरा। अवैध रुप से डोडाचुरा तस्करी करने वाले आरोपी को एनडीपीएस विशेष न्यायाधीश रविप्रकाश जैन ने एक आरोपी को 05 वर्ष के सश्रम कारावास और 20 हजार के अर्थदण्ड से दण्डित किया है। आरोपियों पर करीब 38 किलो डोडाचुरा तस्करी का आरोप था। वहीं मामले के तीन आरोपियों के फरार होने से प्रकरण को सुरक्षित रखा गया है। जिला लोक अभियोजन अधिकारी जी.पी.घाटिया ने बताया कि 24 अगस्त 2018 को थाना रिंगनोद पर मुखबिर सूचना प्राप्त हुई…
