– पिकअप में सवार दो लोग हुए घायल
जावरा। शहर के पिपलौदा रोड पर बोरदा फंटे के समीप मंगलवार को तड़के अचानक एक पिकअप असंतुलित होकर पलटी खाकर समीप खाई में जा गिरी, जिससे पिकअप मे सवार दो लोग घायल हो गए। जिन्है उपचार के लिए जावरा के सरकारी अस्पताल भेजा गया। खाई में उतरी पिकअप पुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। पिकअप को दोपहर में क्रेन की सहायता से बाहर निकाला गया और क्रेन की मदद से ही उसे सर्विस सेंटर तक भेजा गया।


