Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Editor
जावरा। नई दिल्ली में चल रहे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन में मालवा प्रान्त कार्यकरणी की घोषणा हुई। जिसमे जावरा के सत्यम दवे को प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया है। उल्लेखनीय है कि सत्यम पूर्व में भी जावरा भाग संयोजक तथा दो बार नगर सहमंत्री का दायित्व निभा चुके है। इसी आधार पर उन्है मालवा प्रांत की कार्यकारिणी में शामिल किया गया है। सत्यम के मनोनयन पर ईष्ट मित्रों व परिजनों ने हर्ष व्यक्त किया है।
– शनिवार की रात में होगा संगीतमय सुंदरकाण्ड, रविवार को होगी महाप्रसादी जावरा। लेबड़ नयागांव फोरलेन पर लुहारी के समीप स्थित कैलाशबाबू सगस बाऊजी मंदिर पर दो दिवसीय अन्नकुट महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें सुंदरकाण्ड पारायण, महाआरती तथा महाप्रसादी का आयोजन रखा गया है। श्री कैलाश बाबू सगस बाऊजी पब्लिक चेरिटेबल एवं परमार्थिक ट्रस्ट लुहारी द्वारा प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी अन्नकू ट महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें 9 दिसंबर शनिवार की रात 8 बजे संगीमय सुंदरकाण्ड पारायण का आयोजन किया गया है। 10 दिसंबर 2023 रविवार को सुबह 9 बजे महाआरती उतारी जाएगी।…
– जावरा खाटु श्याम मंदिर पहुंचकर चढ़ाया निशान जावरा। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव का दौर समाप्त हो चुका है, अब चुनाव में हार जीत को लेकर की गई मन्नतों को पुरी करने का सिलसिला प्रारंभ हो गया है, कोई चादर चढ़ा रहा है तो कोई पैदल देव दर्शन को निकल रहा है। इसी कड़ी में कालूखेड़ा निवासी राकेश मालवीय (काकु) ने डॉ राजेन्द्र पाण्डेय की जीत पर कालूखेड़ा से जावरा स्थित खाटु श्याम मंदिर तक पैदल यात्रा करने की मन्नत ली थी। 03 दिसंबर को आए परिणाम के बाद डॉ राजेन्द्र पाण्डेय की प्रचण्ड जीत हुई, जिसके के बाद शुक्रवार…
पिपलौदा। महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी सागर में आगामी 8 दिसंबर से 12 दिसंबर तक आयोजित होने वाली पश्चिम क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में विक्रम यूनिवर्सिटी उज्जैन की वॉलीबॉल महिला टीम में रतलाम जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन की दो महिला खिलाडिय़ों का चयन हुआ है। भगतसिंह शासकीय स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय जावरा की दोनो खिलाड़ी अंतर विश्वविद्यालयीन प्रतियोगिता में उज्जैन की टीम का प्रतिनिधित्व करेगी। भगतसिंह महाविद्यालय जावरा के प्राचार्य डॉ एजी पठान तथा जिला क्रीडा अधिकारी महेन्द्रसिंह सोलंकी ने बताया कि महाविद्यालय की छात्रा महिमा पिता रामचन्द्र जाट तथा हर्षिता पिता लोकेन्द्रसिंह सोलंकी दोनो निवासी पिपलौदा का उक्त प्रतियोगिता के लिए चयन…
जावरा। गौमाता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने की महिम पूरे भारत में चल रही है। इसी कड़ी में गुरुवार को गौ रक्षा दल के सदस्यों ने अनुविभागीय अधिकारी अनिल भाना को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर गौरक्षा दल के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल सिंह सिसोदिया, प्रदेश महासचिव विनोद पाटीदार, रतलाम जिला अध्यक्ष शंभूलाल पाटीदार, जिला उपाध्यक्ष बंटी पाटीदार, जिला सचिव जितेंद्र सिंह राजपूत, जिला महासचिव नकुल सिंह गोड़, जिला प्रवक्ता दशरथ पाटीदार, सुरेश पाटीदार, जावरा नगर अध्यक्ष गोलू सोलंकी, नगर उपाध्यक्ष गज्जू भैया, नगर महामंत्री दीपक गवली, नगर मंत्री मनीष, नगर संगठन मंत्री पंकज माली, नगर प्रचारक नागेश राठौर, गौ…
– इंजिनियर बोले बंद तो करना है फाटक, कुछ दिन स्थगीत लेकिन कितने दिन यह स्पष्ट नहीं – समिति सदस्यों को किसी जवाबदार ने दी अण्डरब्रिज बनने की गलत जानकारी – कहा तीन से चार दिन में अण्डरब्रिज का काम शुरु होने वाला है – अण्डरब्रिज बनाने वाले ठेकेदार ने कहा अभी ड्राईंग डिजाईन ही फाईनल नहीं तो कैसे होगा काम शुरु – सोमवार को समिति सदस्य डीआरएम से करेंगे मुलाकात जावरा। शहर के मध्य स्थित रेलवे समपार क्रमांक 177 को स्थायी रुप से बंद करने को लेकर रेलवे ने कवायद शुरु कर दी है, मामल जब मीडिया के माध्यम…
– ग्राम उपरवाड़ा में चादर पेश कर मांगी मंत्री बनने की दुआ जावरा। रतलाम जिले की सबसे चर्चित जावरा विधानसभा सीट पर प्रचण्ड मतों से डॉ राजेन्द्र पाण्डेय के विजय हांसील करने पर ग्राम उपरवाड़ा स्थित जलाल शाह दरगाह पर समर्थकों द्वारा चादर पेश कर डॉ पाण्डेय के मंत्री बनने की दुआ मांगी गई। भाजपा नेता रुस्तम शाह ने बताया कि विधायक राजेन्द्र पांडे की जावरा विधानसभा क्षेत्र से प्रचंड जीत की दरगाह पर मन्नत मुराद मांगी थी, जो पूर्ण हुई, जिसके चलते गुरुवार को दोपहर में चादर पेश कर विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय में मंत्री मंडल में स्थान मिले…
जावरा। प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रतलाम के निर्देशानुसार एवं मार्गदर्शन में आगामी 9 दिसंबर शनिवार को न्यायालय तहसील न्यायालय जावरा में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। नेशनल लोक अदालत में 7 खण्डपीठों मे करीब 4 हजार 800 से अधिक लंबीत प्रकरणों का आपसी समझोते के आधार पर प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा। 7 खण्डपीठों का हुआ गठन – नेशनल लोक अदालत में प्रकरणों के निराकरण हेतु ७ खण्डपीठों का गठन किया गया है। जिनमें रविप्रकाश जैन द्वितीय जिला न्यायाधीश, उषा तिवारी प्रथम जिला न्यायाधीश के अतिरिक्त जिला न्यायाधीश, अरविन्द कुमार बरला प्रथम व्यवहार…
– भाजपा जिला उपाध्यक्ष व पूर्व मंडी डायरेक्टर धरमचन्द चपड़ोद ने की मांग जावरा। प्रदेश की टॉप मंडियों में शामिल जावरा की अरनीयापीथा स्थित कृषि उपज मंडी में आए दिन हो रही चोरियों को देखते हुए सुरक्षा की दृष्टि से अरनीयापीथा मंडी में स्थायी पुलिस चौकी आवश्यक है, मंडी के बाहर स्थित दुकान में स्थायी पुलिस चौकी स्थापित करने की मांग भाजपा जिला उपाध्यक्ष तथा पूर्व मंडी डायरेक्टर धरमचन्द चपड़ोद ने प्रशासन को पत्र लिखकर की है। चपड़ोद ने बताया कि मंडी में कई बार चोरी, लूट के साथ ही गोलीकाण्ड भी हो चुका है, किसी भी चोरी का खुलासा…
जावरा के क्रिस्ट नंदा ने बिहार में मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में किया मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व
– भारतीय पेंचक सिलेट मार्शल आर्ट प्रतियोगिता से लोटने के बाद नागदा रेलवे स्टेशन पर किया स्वागत जावरा। बिहार के पटना स्थित पाटलीपूत्र स्टेडियमें आयोजित भारतीय पेंचक सिलेट मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में जावरा के लिटिल फ्लावर स्कूल के छात्र क्रिस्ट नंदा पिता मायाहरी नंदा ने मध्यप्रदेश की ओर से प्रतिनिधित्व किया। मध्यप्रदेश की और से खेलते हुए क्रिस्ट ने बेहतर प्रदर्शन कर अना और अपने शहर का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता से लोटने के बाद नागदा के रेलवे स्टेशन पर पेनचक सिलेट मार्शल आर्ट नागदा के सचिव विजय बोरासी और उनकी टीम ने क्रिस्ट और उनके पिता मायाहरि नंदा का…
