– सोमवार सुबह 10 बजे चौपाटी माताजी मंदिर प्रांगण से निकलेगा जुलूस
– कांग्रेस के वीरेन्द्रसिंह सोलंकी रहे दुसरे स्थान पर
– जीवनसिंह सिंह ने रचा इतिहास, पहली बार किसी निर्दलीय प्रत्याशी ने बचाई जमानत
जावरा। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के परिणाम रविवार को घोषित हुए, उम्मीद्वारों के भाग्य ईवीएम मशीन से बाहर निकले, मध्यप्रदेश के साथ ही जावरा विधानसभा सीट पर भी लाडली बहना का फैक्टर काम आया। जिसने मध्यप्रदेश में भाजपा को 165 से अधिक सीटे दिला दी तो जावरा में भी तीसरी बार कमल खिला दिया। जावरा विधानसभा से विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय ने ऐतिहासिक २६ हजार से अधिक मतों से विजयश्री हासील करते हुए काटे की टक्कर में 92019 मत लाकर अपनी जीत सुनिश्चित की, इधर कांग्रेस प्रत्याशी वीरेन्दसिंह सोलंकी 65998 मत लाकर दुसरे स्थान पर रहे। करणी सेना परिवार प्रमुख जीवनसिंह शेरपुर ने निर्दलीय प्रत्याशी के रुप में 40766 मत लाकर इतिहास रच दिया। जावरा विधानसभा में इतिहास में जीवनसिंह जमानत बचाने वाले पहले उम्मीद्वार बन गए है। इससे पहले आज तक किसी भी निर्दलीय उम्मीद्वार की जमानत तक नहीं बच पाई थी।
अन्य उम्मीद्वारों को मिले इतने मत –
जावरा विधानसभा क्षेत्र में निर्वाचन में उतरे अन्य प्रत्याशियों में दशरथ साई आंजना बहुजन समाज पार्टी को 1046, दिलावर खान आजाद समाज पार्टी को 2154, इंजीनियर विजय सिंह यादव वकील साहब भारतीय स्वर्णिम युग पार्टी को 688, मोहन परिहार निर्दलीय को 822, रामेश्वर डाबी निर्दलीय को 413, मत प्राप्त हुए। कुल विधि मान्य मतों की संख्या 2 लाख 3 हजार 906 रही। प्रतिक्षेपित मतों की संख्या 158, नोटा 1100 तथा निविदत्त मतों की संख्या एक रही।
सुबह माताजी मंदिर से निकलेगा जुलूस –
भाजपा का विजय जुलूस 4 दिसम्बर को प्रात: 10 बजे श्री दुर्गामाता मंदिर चौपाटी जावरा से प्रारंभ होगा। भाजपा विधानसभा प्रभारी महेश सोनी, सह प्रभारी बद्रीलाल शर्मा,मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा,मुकेश बग्गड़,अमित पाठक,राजेन्द्र सिंह गुडरखेड़ा ने जावरा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की शानदार विजय पर मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए निर्वाचित विधायक डॉ राजेन्द्र पांडेय को बधाई देते हुए हर्ष व्यक्त किया। पदाधिकारीयो ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की लोककल्याणकारी योजनाओं के प्रति आमजन का विश्वास बढ़ा है, जिसके फलस्वरूप भाजपा ने जावरा विधानसभा क्षेत्र में अभूतपूर्व विजय प्राप्त की। डॉ पांडेय क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए हजारों करोड़ो रु की लागत से विकास कार्यो की सौगात दिलाई। क्षेत्र की जनता ने भी विकास कार्यो व लोक कल्याणकारी योजनाओ के प्रतिफल में भारी मतदान भाजपा के पक्ष में किया। जावरा विधानसभा क्षेत्र का चौथी बार प्रतिनिधित्व करने पर 4 दिसम्बर को प्रात: 10 बजे चौपाटी जावरा से विजय जुलूस निकाला जाएगा।भाजपा पदाधिकारियों ने जुलूस को सफल बनाने की अपील की गई है।