Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Editor
– नगर पालिका सफाई कर्मचारी संघ ने अर्पित किए श्रृद्धासुमन जावरा। भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर साहब की पुण्यतिथि पर नगर पालिका सफाई कर्मचारी संघ द्वारा बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष मनीष ऊंटवाल, कर्मचारी संघ अध्यक्ष संदीप डुलगज, विनोद थनवार, विनोद डुलगज, एडवोकेट नवीन चौहान, संदीप सन्यासी आदि वाल्मीकि समाजजन मौजूद थे।
जावरा। शहर के हाथीखाना क्षैत्र में सीसी रोड़ की साईड में बने गढ्ढे में बुधवार को सुबह एक कार सामने से आ रहे ऑटो के चक्कर में गढ्ढे में उतर गई। जिसे आसपास के रहवासियों ने बड़ी मुश्किल से जैसे तैसे खिंचकर बाहर निकाला। रहवासियों ने बताया कि पूर्व में भी कई बार रोड़ के आसपास के गढ्ढ़ों में कई वाहन फंस चुके है, इन गढ्ढ़ों को बंद करने की शिकायत भी की गई, लेकिन अब तक किसी प्रकार की कोई सुनवाई नहीं हो पाई है। गढ्ढ़े आज भी अपनी जगह पर यथावत बने हुए है।
कालूखेडा । राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेवसिंह गोगामेढ़ी की निर्मम हत्या के विरोध में दोषियों पर सख्त कारवाई कर उन्हें फांसी की सजा दिए जाने की मांग को लेकर कालूखेड़ा एवं आसपास के राजपूत समाज तथा सर्व समाज के लोगों ने मिलकर सामूहिक रूप से कालूखेड़ा थाना प्रभारी को राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें दोषियों पर सख्त कारवाई करने की मांग की गई। इस दौरान महेंद्रसिंह सोलंकी (रिछाचांदा), सुनील रावल, जितेन्द्रसिंह (कन्सेर), शेलेन्द्रसिंह (कालूखेड़ा), मेघराजसिह (कालूखेड़ा), राकेश मालवीय, धनपालसिह देवड़ा, बजरंग दल के राजेंद्र सिंह, हेमन्तपालसिंह, मनोज भंडारी, शुभम शर्मा, संजय गोराना, धर्मेन्द्रसिंह चन्द्रावत सहित…
सुखदेवसिंह हत्याकाण्ड …. गुरुवार को रतलाम और जावरा दोनो रहेंगे बंद, शाम को निकली आव्हान रैली
– बुधवार की शाम को करणी सेना परिवार के साथ सर्व राजपूत समाज ने किया बंद का आव्हान – जावरा अरनीयापीथा मंडी भी दोपहर 12 बजे तक रहेगी बंद जावरा। श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेवसिंह गोगामेढ़ी की निर्मम हत्या के विरोध में करणी सेना परिवार प्रमुख जीवनसिंह शेरपुर ने 7 दिसंबर को समुचा मध्यप्रदेश बंद करने का आव्हान किया है। जिसके बाद करणी सेना परिवार जावरा, राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा महिला के साथ सर्व राजपूत समाज ने गुरुवार को रतलाम तथा जावरा बंद का आव्हान किया है। समाजजनों…
मंडी बंद रख व्यापारियों ने जताया विरोध, सौंपा 15 सूत्री ज्ञापन, नहीं हुआ समस्या का हल तो अनिश्चिकालीन बंद करेंगे मंडी
– जावरा कृषि उपज मंडी व्यापारी संगठन ने अपनी 15 सूत्री मांगों को लेकर मंडी सचिव को सौंपा ज्ञापन – जावरा बंद के दौरान दोपहर 12.30 बजे बाद होगा निलाम जावरा। प्रदेश की टॉप मंडियों में शामिल जावरा की अरनीयापीथा कृषि उपज मंडी में हालही मे सात स्थानों पर हुई चोरी और लम्बे समय से व्याप्त समस्याओं के निराकरण को लेकर जावरा कृषिस उपज मंडी व्यापारी संगठन ने बुधवार को मंडी में निलाम कार्य बंद रखते हुए अपनी १५ सूत्री मांगो को मंडी भारसाधक अधिकारी और मंडी सचिव को ज्ञापन सौंपा। साथ ही समस्याअेंा का निराकरण नहीं होने पर अनिश्तिकालीन…
– सांसद सुधीर गुप्ता व विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय के नाम विधानसभा प्रभारी को सौपा ज्ञापन जावरा। रेलवे समपार क्रमांक 177 के बंद होने की खबर से आमजन में आक्रोश पैदा हो गया है। आमजन ने रेलवे फाटक स्टेशन रोड समिति का गठन कर विधानसभा प्रभारी महेश सोनी को विधायक डॉ राजेन्द्र पांडे एवं सांसद सुधीर गुप्ता के नाम ज्ञापन दिया। ज्ञापन में रहवासियों ने बताया कि जब तक अंडरब्रिज बन कर तैयार न हो जाए तब तक रेलवे फाटक क्रमांक 177 बंद नही होनी चाहिए। जिससे रहवासी एव व्यापारियों को आवागमन में परेशानी न होl इस अवसर पर पार्षद…
– अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा और सर्व राजपूत समाज के साथ सर्व समाज के लोगों ने सौंपा राज्यपाल के नाम ज्ञापन – गोगामेढ़ी के हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की, नहीं होने पर दी आंदोलन की चेतावनी जावरा। श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेवसिंह गोगामेढ़ी को उनके घर में घुसकर गोली मारकर निर्मम हत्या की गई, गोगामेढ़ी के हत्यारों को शीघ्र गिरफ्तार कर उन्है कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग को लेकर राजस्थान और मध्यप्रदेश के साथ ही समुचे देशभर में विरोध प्रदर्शन जारी है। https://youtu.be/7hEoco5iY7Y?si=vG1M3FAEO4MymdSs इसी कड़ी में बुधवार को श्री…
अण्डरब्रिज अधर में लटका, ओव्हरब्रिज की सीढिय़ा अधुरी पड़ी … रेलवे ने शुरु की फाटक बंद करने की तैयारी … नहीं रुका काम तो सांसद को भुगतना होगा खामीयाजा
– अण्डरब्रिज के अटकने से भी जनता की है नाराजगी, लोकसभा चुनाव से पहले अण्डरब्रिज की स्वीकृति नहीं मिली तो भुगतना होगा खामीयाजा – रेलवे ने तैयारी की पूर्ण, एक साईड गाढ़ा पोल – एक दो दिन में जाली लगाकर कर दी जाएगी रेलव फाटक बंद जावरा। शहर की सबसे ज्वंलत समस्या रेलवे समपार क्रमांक 177 पर जैसे तेसे पांच सालों में ओव्हरब्रिज बनकर तैयार हुआ और चुनाव से पहले इसे चालुकर का जनता को सौगात मिली, लेकिन विधानसभा चुनाव निपटते ही फाटक क्षैत्र के व्यापारियों के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। ओव्हरब्रिज चालु होने के बाद अब…
जावरा। भोपाल- प्रदेश में विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत पर जावरा के चौथी बार के निर्वाचित विधायक डॉ राजेन्द्र पांडेय ने मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान से भोपाल में भेंट कर बधाई देकर अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री चौहान ने भी डॉ पांडेय को जावरा विधानसभा क्षेत्र से शानदार विजय पर बधाई देते हुए स्वागत किया। इस दौरान डॉ पांडेय ने मुख्यमंत्री श्री चौहान को बताया कि आपके कुशल नेतृत्व में प्रदेश में प्रचंड बहुमत के साथ रतलाम जिले में चार एवं मंदसौर-जावरा संसदीय क्षेत्र से 7 विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा ने ऐतिहासिक विजय प्राप्त की ,जो कार्यकर्ताओ की कड़ी मेहनत व…
चोरी के विरोध के में आज बंद रहेगी अरनीयापीथा मंडी, पूर्व में हुई चोरी भी अब तक नहीं हुई ट्रेस
– मतगणना की रात में हुई चोरी में भी अब तक पुलिस के हाथ खाली – मंडी सचिव की कार्यप्रणाली को लेकर आज एसडीएम को ज्ञापन देंगे व्यापारी जावरा। एशिया की टॉप मंडियों में शामिल जावरा की अरनीयापीथा कृषि उपज मंडी में सुरक्षा को लेकर व्यापारी खासे नाराज है, मंडी में चोरी की वारदाते लगातार बढ़ती जा रही है, पूर्व में प्लेटफार्म पर रखे ड्रम से रुपए का बैग चारी होने की वारदात का अब तक खुलासा नहीं हुआ था, वहीं 2 दिसम्बर की रात में अज्ञात बदमाशों ने मंडी में 6 व्यापारियों के गोदामों के साथ मंदिर को निशाना…
