• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

जावरा न्यायालय में न्यायिक कार्यप्रणाली पर फूटा वकीलों का गुस्सा, अभिभाषक संघ ने बुलाई आपात सामान्य सभा

June 27, 2026

देश में नंबर-1 बना जावरा का शासकीय सांदीपनि विद्यालय, स्वच्छ एवं हरित विद्यालय मूल्यांकन 2026 में रचा इतिहास

June 26, 2026

हतनारा हादसे में प्रशासन का बड़ा एक्शन : मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख मुआवजा, लापरवाह कर्मचारियों पर गिरी गाज

June 26, 2026
Facebook Twitter Instagram
Saturday, June 27
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»रतलाम»जिले की पांचो सीटो पर कांग्रेस का सूपड़ा साफ, 4 पर भाजपा, 1 पर निर्दलीय प्रत्याशी की जीत
रतलाम

जिले की पांचो सीटो पर कांग्रेस का सूपड़ा साफ, 4 पर भाजपा, 1 पर निर्दलीय प्रत्याशी की जीत

EditorBy EditorDecember 3, 2023No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

रतलाम । जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में मतगणना का कार्य सम्पन्न हुआ। शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय पर प्रातः 8.00 बजे से मतगणना का कार्य प्रारम्भ हुआ जो मतगणना समाप्ति तक जारी रहा। निर्वाचन प्रेक्षक, कलेक्टर जिला निर्वाचन अधिकारी श्री भास्कर लाक्षाकार, जिला पुलिस अधीक्षक श्री राहुल कुमार लोढा ने पांचों विधानसभा क्षेत्रों के लिए निर्धारित कक्षों का भ्रमण कर मतगणना कार्य का जायजा लिया। मतगणना समाप्ति के उपरांत प्राप्त मतों के आधार पर रतलाम ग्रामीण से मथुरालाल डामर, रतलाम शहर से चेतन्य काश्यप, सैलाना से कमलेश्वर डोडियार, जावरा से डा. राजेन्द्र पाण्डेय तथा आलोट से डा. चिन्तामणि मालवीय विजयी घोषित किए गए।

विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र रतलाम ग्रामीण में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी श्री मथुरालाल डामर विजय घोषित किए गए। मथुरालाल डामर को 1 लाख 2 हजार 968 प्राप्त हुए जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी इंडियन नेशनल कांग्रेस के लक्ष्मण सिंह डिंडोर को 68 हजार 644 मत प्राप्त हुए। इस विधानसभा क्षेत्र में निर्वाचन लड़ रहे अन्य प्रत्याशियों में संजय भाभर बहुजन समाज पार्टी को 1400, डॉ. अभय ओहरी निर्दलीय को 8562 तथा नानालाल खराड़ी निर्दलीय को 993 मत प्राप्त हुए। कुल विधि मान्य मतों की संख्या 1 लाख 82 हजार 567 रही। प्रतिक्षेपित मतों की संख्या 25 तथा नोटा को 1874 मत डाले गए।

मतगणना के दौरान निरिक्षण करते कलेक्टर और एसपी

विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र रतलाम शहर में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी श्री चेतन्य काश्यप भैयाजी विजय घोषित किए गए। श्री काश्यप को 1 लाख 9 हजार 656 मत प्राप्त हुए जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी इंडियन नेशनल कांग्रेस के श्री पारस सकलेचा दादा को 48 हजार 948 मत प्राप्त हुए। इस विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचन लड़ने वाले अन्य प्रत्याशियों में एडवोकेट जहीरूद्दीन बहुजन समाज पार्टी को 634, आफरीन बी एडवोकेट समाजवादी पार्टी को 350, मोहम्मद जफर यूनाइटेड नेशनल पार्टी को 107, इंजीनियर विजयसिंह यादव वकील साहब भारतीय स्वर्णिम युग पार्टी को 102, अरुण राव निर्दलीय को 310, मोहन सिंह सोलंकी निर्दलीय को 185 मत प्राप्त हुए। कुल विधि मान्य मतों की संख्या 1लाख 60 हजार 292, प्रतिक्षेपित मतों की संख्या 253, नोटा को 1367 तथा निविदत्त मतों की संख्या तीन रही।

222 – सैलाना  विधानसभा क्षेत्र में कुल विधिमान्य मत 1 लाख 88 हजार 070 रही। इनमें से शंकरलाल बहुजन समाज पार्टी को 1651, संगीता विजय चारेल भारतीय जनता पार्टी को 41 हजार 584, हर्षविजय गहलोत इंडियन नेशनल कांग्रेस को 66 हजार 601, कमलेश्वर डोडियार भारत आदिवासी पार्टी को 71 हजार 219, धर्मेंद्र जनता दल युनाइटेड को 1276, नवीन डामोर एडवोकेट भारतीय ट्रायबल पार्टी को 642, भूरी सिंगाड़ समाजवादी पार्टी को 679, पवन निर्दलीय को 1116, वागेश्वर मईड़ा निर्दलीय को 898 एवं सूरज भाभर निर्दलीय को 2404 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार विजयी प्रत्याशी कमलेश्वर डोडियार भारत आदिवासी पार्टी को सर्वाधिक 71 हजार 219 मत प्राप्त हुए जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी हर्षविजय गहलोत ’गुड्डू’ इंडियन नेशनल कांग्रेस को को 66 हजार 601 मत प्राप्त हुए।

विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र जावरा में भारतीय जनता पार्टी के श्री राजेंद्र पांडे राजू भैया विजय घोषित किए गए। पांडे को 92 हजार 019 मत मिले, उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी इंडियन नेशनल कांग्रेस के वीरेंद्रसिंह सोलंकी को 65 हजार 998 मत प्राप्त हुए। इस विधानसभा क्षेत्र में निर्वाचन लड़ने वाले अन्य प्रत्याशियों में दशरथ साई आंजना बहुजन समाज पार्टी को 1046, दिलावर खान आजाद समाज पार्टी को 2154, इंजीनियर विजय सिंह यादव वकील साहब भारतीय स्वर्णिम युग पार्टी को 688, जीवनसिंह शेरपुर निर्दलीय को 40 हजार 766, मोहन परिहार निर्दलीय को 822, रामेश्वर डाबी निर्दलीय को 413,  मत प्राप्त हुए। कुल विधि मान्य मतों की संख्या 2 लाख 3 हजार 906 रही। प्रतिक्षेपित मतों की संख्या 158, नोटा 1100 तथा निविदत्त मतों की संख्या एक रही।

223 आलोट विधानसभा क्षेत्र में कुल विधिमान्य मत 1 लाख 83 हजार 974 रही । भारतीय जनता पार्टी के डॉ. चिंतामणि मालवीय को 1 लाख 6 हजार 762, इंडियन नेशनल कांग्रेस के मनोज चावला को 33 हजार 565, आजाद समाज पार्टी के गोवर्धन परमार को 3 हजार 417, पीपल्स पार्टी आफ इंडिया के पुष्पेंद्र सूर्यवंशी हाटपिपलिया को 365, निर्दलीय किशोर मालवीय को 195, निर्दलीय नागुलाल को 350, निर्दलीय प्रहलाद वर्मा को 467, निर्दलीय प्रेमचंद गुड्डू को 37 हजार 878 और निर्दलीय लक्ष्मण चंद्रवंशी को 975 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार विजयी प्रत्याशी भारतीय जनता पार्टी के डॉ. चिंतामणि मालवीय को 1 लाख 6 हजार 762 मत प्राप्त हुए जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी निर्दलीय प्रेमचंद गुड्डू को 37 हजार 878 मत प्राप्त हुए।

Post Views: 172
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

जावरा में दूध का बड़ा खेल! फैक्ट्री पर छापा, 104 कट्टों में 2600 किलो लैक्टोज पाउडर बरामद, कई डेयरियां जांच के घेरे में

June 10, 2026

रतलाम में स्टेपनी चोर गिरोह का पर्दाफाश : 4 आरोपी गिरफ्तार, 1.80 लाख रुपए का माल बरामद

June 3, 2026

रतलाम में बाल विवाह पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, नाबालिग दूल्हे की बारात बिना फेरे लौटी

May 29, 2026
Don't Miss
जावरा

जावरा न्यायालय में न्यायिक कार्यप्रणाली पर फूटा वकीलों का गुस्सा, अभिभाषक संघ ने बुलाई आपात सामान्य सभा

By EditorJune 27, 2026

– कुछ न्यायाधीशों के व्यवहार और कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल – वर्षों से एक ही…

देश में नंबर-1 बना जावरा का शासकीय सांदीपनि विद्यालय, स्वच्छ एवं हरित विद्यालय मूल्यांकन 2026 में रचा इतिहास

June 26, 2026

हतनारा हादसे में प्रशासन का बड़ा एक्शन : मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख मुआवजा, लापरवाह कर्मचारियों पर गिरी गाज

June 26, 2026

रतलाम पुलिस का बड़ा एक्शन : 1 करोड़ की MD ड्रग्स जब्त, तस्कर गिरफ्तार

June 26, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

जावरा न्यायालय में न्यायिक कार्यप्रणाली पर फूटा वकीलों का गुस्सा, अभिभाषक संघ ने बुलाई आपात सामान्य सभा

June 27, 2026

देश में नंबर-1 बना जावरा का शासकीय सांदीपनि विद्यालय, स्वच्छ एवं हरित विद्यालय मूल्यांकन 2026 में रचा इतिहास

June 26, 2026

हतनारा हादसे में प्रशासन का बड़ा एक्शन : मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख मुआवजा, लापरवाह कर्मचारियों पर गिरी गाज

June 26, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.