– अतिथियों ने विजेता प्रतियोगिता किया पुरुस्कृत
जावरा। पूज्य सिंधी पंचायत एवं सामाजिक ट्रस्ट जावरा द्वारा दिवाली के त्यौहार पर भारतीय संस्कृति व त्यौहार विषय पर सिंधी रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई, साथ ही श्री गुरुनानक जयंती की शाम को सिंधी डांस एवं ड्रामा प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमे सिंधी गानों पर डांस व अलग अलग नाटक के माध्यम से न्यू वर्सेस ओल्ड जनरेशन, समाज से प्रत्येक व्यक्ति जुड़ कर जागरूक बने, प्री वेडिंग के नुकसान, संत कंवरराम, शादी सम्बन्ध बनाने में पूछताछ करने से सम्बंधित विषयों पर रंगारंग प्रस्तुति के माध्यम से समाजजन को सन्देश दिया गया।
विजेताओं ने पाए पुरुस्कार –
सिंधी ऑनलाइन रंगोली प्रतियोगिता के 5 विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। जिसमे प्रथम पुरस्कार सिमरन सोनी, द्वितीय पुरस्कार शालू बादलानी, तृतीय पुरस्कार राशि तनवानी, चतुर्थ पुरस्कार भारती मैथवानी, पंचम पुरस्कार भावना साधवानी को प्रदान किया गया। डांस प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार वंशिका ग्रुप द्वितीय पुरस्कार माही ग्रुप व तृतीय पुरस्कार जेएलआई ग्रुप को प्राप्त हुआ।
80 साल तक के वृद्धजनों ने भी की सहभागिता –
सिंधी ड्रामा प्रस्तुति का प्रथम पुरस्कार पहनजी बोली सिंधी प्रस्तुति पर विशाखा ग्रुप, द्वितीय पुरस्कार जाग सिंधी जाग ग्रुप व तृतीय पुरस्कार ओल्ड वर्सेस न्यू जनरेशन ग्रुप को प्राप्त हुआ। सभी समाजजन में इस अनोखे नाटक प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर भारी उत्साह रहा। विशेष एवम खास बात यह रही कि इस प्रतियोगिता में छ: माह के बच्चों से लेकर 80साल तक के वृद्धजन ने भी अपनी सहभागीता रख आयोजन की सफ़लता में चार चांद लगा दिए। कार्यक्रम के निर्णायक एवम मुख्य अतिथि के रूप में डा. हेमंत तोलानी, डा. वर्षा तोलानी, प्रकाश बालचंदानी, निशा बालचंदानी, भागचंद चतवानी (बग्गा भैया), आशा चतवानी उपस्थित रहे।

