• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

JPS Quiz 2026 : जावरा पब्लिक स्कूल में ‘इंडिया क्वेस्ट-भारत गौरव’ क्विज प्रतियोगिता, अथर्ववेद सदन बना विजेता

August 9, 2026

ढोल-मांदल की थाप पर गूंजा जावरा, विश्व आदिवासी दिवस पर उमड़ा जनसैलाब

August 9, 2026

जावरा के आनंदी हनुमान मुक्तिधाम में महादेव प्रतिमा का भूमि पूजन, मुक्तिधाम के विकास को मिले 10 लाख !

August 9, 2026
Facebook Twitter Instagram
Monday, August 10
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»जावरा»ग्रामीणों ने डॉ राजेन्द्र पाण्डेय पर … तो शहरवासियों ने वीरेन्द्रसिंह पर भरोसा जताया, …. जीवनसिंह ने जमानत बचाकर रचा इतिहास
जावरा

ग्रामीणों ने डॉ राजेन्द्र पाण्डेय पर … तो शहरवासियों ने वीरेन्द्रसिंह पर भरोसा जताया, …. जीवनसिंह ने जमानत बचाकर रचा इतिहास

EditorBy EditorDecember 4, 2023Updated:December 4, 2023No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– जीवनसिंह को शेरपुर के साथ ही राजपूत बाहूल्य गांवों से मिला समर्थन
– वीरेन्द्रसिंह को मिला ओपीएस का साथ, कर्मचारियों के वोट पड़े वीरेन्द्रसिंह के समर्थन में
– भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेन्द्रसिंह गुडरखेड़ा के गांव से हारे विधायक डॉ पाण्डेय
– पिपलौदा में नहीं चला श्याम बिहारी पटेल का जादू, सभी पोलिंग से जीती भाजपा
– ढोढर से विवेक पोरवाल भी नहीं दिलवा सके जीवनसिंह को मत
– रिंगनोद में दिखा हिम्मतसिंह श्रीमाल के टिकट कटने का असर, चार मे से दो  पोलिंग पर ही जीत सकी कांग्रेस
शैलेन्द्रसिंह चौहान, जावरा।
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के परिणामों की घोषणा रविवार को हुई, जिसमें लाड़ली बहना का जादु चला और प्रदेश में भाजपा को प्रचण्ड बहुमत मिला और प्रदेश में पांचवी बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है, वहीं जावरा विधानसभा से विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय हेट्रिक लगाते हुए लगातार तीसरी बार जीत दर्ज की और चोथी बार विधायक बने । जावरा विधानसभा में कुल 275 पोलिंग बूथ पर 17 नवंबर को मतदान हुआ था। जिसके परिणाम 3 दिसंबर को उजागर हुवे , परिणामों ने सभी को चौकाया और भाजपा के टिकट पर डॉ राजेन्द्र पाण्डेय ने 26021 मतों से जीत दर्ज की। कांग्रेस प्रत्याशी वीरेन्द्रसिंह सोलंकी को 65998 मत मिले, तो करणी सेना प्रमुख जीवनसिंह शेरपुर ने निर्दलीय प्रत्याशी के रुप में चुनाव लड़ा और 40766 मत लाकर जावरा विधानसभा मे इतिहास रचते हुए जमानत बचाई। रविवार को मिले परिणामों में विधानसभा के ग्रामीण अंचलों में विधायक डॉ राजेन्द्र को अपार जनसमर्थन मिला तो जावरा शहर से वीरेन्द्रसिंह पर जनता ने भरोसा जताया। वहीं निर्दलीय प्रत्याशी जीवनसिंह को गृहगांव शेरपुर के साथ ही राजपूत बाहूल्य गांवों से बम्पर वोट मिले। कर्मचारियों के डाक मतपत्रो में वीरेन्द्र सिंह को जीत मिली ।
नहीं चला पटेल का श्याम बिहारी पटेल का जादु –
पिपलौदा नगर पंचायत पर निर्दलीय पैनल लड़ाकर नगर परिषद पर काबीज होने वाले श्याम बिहारी पटेल का जादु भी इस चुनाव में नहीं चला, पटेल ने निर्दलीय प्रत्याशी जीवनसिंह का खुलकर समर्थन किया था। लेकिन पिपलौदा की सभी ६ पोलिंग पर विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय विजयी हुए, जबकि 2018  के चुनाव के चुनाव में पिपलौदा की सभी पोलिंग से पटेल विजयी हुए थे। लेकिन इस चुनाव में वे शेरपुर को अधिक वोट नहीं दिला सके, हालाकि 6 मे से तीन पोलिंग पर जीवनसिंह दुसरे स्थान रहे। लेकिन जीत भाजपा की हुई। पिपलौदा की सभी पोलिंग पर कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा।
वीरेन्द्रसिंह को मिला ओपीएस का साथ, डाक मतपत्रों में हुए विजयी –
विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में कर्मचारियों के लिए ओल्ड पेंशन स्कीम (ओपीएस) के साथ ही अतिथि शिक्षकों तथा अतिथि विद्वानों के साथ ही रोजगार सहायकों को नियमित करने का वचन दिया था। जिसमें चलते कर्मचारियों को जारी किए गए डाकमतपत्रों में कांग्रेस प्रत्याशी वीरेन्द्रसिंह सोलंकी को सर्वाधिक 995  मत प्राप्त हुए, जबकि डॉ राजेन्द्र पाण्डेय को 676 तथा जीवनसिंह को 248 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार डाकमत पत्रों में कांग्रेस प्रत्याशी वीरेन्द्रसिंह को जीत मिली।
मंडल अध्यक्ष के गांव से ही हारे विधायक डॉ पाण्डेय –
पिपलौदा मंडल अध्यक्ष राजेन्द्रसिंह गुडरखेड़ा के गांव से विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डे हार गए, उन्है गुडरखेड़ा पोलिग क्रमांक 79 से महज 110 वोट मिले, जबकि वीरेन्द्रसिंह को 178 तथा जीवनसिंह को सर्वाधिक 312 मत मिले। वहीं आदिवासी बाहूल्य लाम्बाखोरा और बड़ीनाल क्षैत्र से कांग्रेस की जीत हुई। तो शेरपुर की दोनो पोलिग से जीवनसिंह को सर्वाधिक 1150 वोट मिले।
ढोढर व परवलिया से भी भाजपा हुई जीत –
विधानसभा चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी जीवनसिंह का समर्थन कर रहे विवेक प्रहलाद पोरवाल भी ढोढऱ की पांचों पोलिंग से जीवनसिंह को वोट नहीं दिलवा सके। ढोढर की सभी पोलिंग से भाजपा जीती और सर्वाधिक वोट डॉ राजेन्द्र पाण्डेय को ही मिले, यहां कांग्रेस प्रत्याशी वीरेन्द्रसिंह दुसरी तथा जीवनसिंह तीसरी पोजीशन पर रहे। वहीं परवलिया पोलिंग बूथ से डॉ पाण्डेय को जीत मिली।
रिंगनोद में दिखा श्रीमाल के टिकट कटने का असर –
कांग्रेस आलाकमान द्वारा पहले पूर्व जनपद अध्यक्ष तथा रिंगनोद निवासी हिम्मसिंह  श्रीमाल को प्रत्याशी बनाया था, लेकिन विरोध के चलते उनका टिकट काटकर वीरेन्द्रसिंह सोलंकी को दिया गया, जिसके बाद रिंगनोद क्षैत्र से हमेशा कांग्रेस विजयी होती आई है, यहां टिकट कटने का असर दिखाई दिया। रिंगनोद की चार पोलिंग मे से 2 पर कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा, वहीं 2  पोलिंग से भाजपा की जीत हुई। वहीं एक पोलिंग पर निर्दलीय प्रत्याशी जीवनसिंह को दुसरा स्थान मिला।

जावरा तोपखाना पोलिंग और चौपाटी से भाजपा की जीत, नाना साहब का बाग और बोहरा बाखल और लक्ष्मीबाई रोड़ पर वीरेन्द्रसिंह का बजा डंका –
जावरा विधानसभा के लिए जावरा शहर में शहर के तालनाका क्षैत्र से लेकर चौपाटी तक करीब ६५ पोलिंग बुथ बनाए गए थे। जिसमें तालनाका क्षैत्र के तोपखाना स्थित स्थित पोलिंग क्रमांक 207, 208 तथा 209  से डॉ राजेन्द्र पाण्डेय के बम्पर वोट मिले, नाना साहब का बाग और बोहरा बाखल  तथा लक्ष्मीबाई रोड़ के सभी पोलिंग से वीरेन्द्रसिंह  का डंका बजा। तो भाजपा का गढ़ माने जाने वाले फाटक से चौपाटी क्षैत्र से इस बार फिर भाजपा को जीत मिली। 2018 के चुनाव में चौपाटी क्षैत्र की इन 8 पोलिंग से ही डॉ राजेन्द्र पाण्डेय को जीत मिली थी, ऐसा ही इस चुनाव में भी हुआ, चौपाटी क्षैत्र की इन सभी 8 पोलिंगों पर भाजपा को बढ़त मिली, इस क्षैत्र में ना तो वीरेन्द्रसिंह  और ना ही जीवनसिंह को वोट मिल सके।

देखिये जावरा विधानसभा के सभी 275 पोलिंग बुथो से किसको कितने मत मिले –

Jaora 222 polingwise result

 

 

Post Views: 341
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

JPS Quiz 2026 : जावरा पब्लिक स्कूल में ‘इंडिया क्वेस्ट-भारत गौरव’ क्विज प्रतियोगिता, अथर्ववेद सदन बना विजेता

August 9, 2026

ढोल-मांदल की थाप पर गूंजा जावरा, विश्व आदिवासी दिवस पर उमड़ा जनसैलाब

August 9, 2026

जावरा के आनंदी हनुमान मुक्तिधाम में महादेव प्रतिमा का भूमि पूजन, मुक्तिधाम के विकास को मिले 10 लाख !

August 9, 2026
Don't Miss
जावरा

JPS Quiz 2026 : जावरा पब्लिक स्कूल में ‘इंडिया क्वेस्ट-भारत गौरव’ क्विज प्रतियोगिता, अथर्ववेद सदन बना विजेता

By EditorAugust 9, 2026

– चार सदनों के विद्यार्थियों ने दिखाया ज्ञान और प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन – क्तक्र…

ढोल-मांदल की थाप पर गूंजा जावरा, विश्व आदिवासी दिवस पर उमड़ा जनसैलाब

August 9, 2026

जावरा के आनंदी हनुमान मुक्तिधाम में महादेव प्रतिमा का भूमि पूजन, मुक्तिधाम के विकास को मिले 10 लाख !

August 9, 2026

युवा शक्ति में विश्व बदलने की क्षमता, बस ऊर्जा को सही दिशा मिले : राष्ट्रसंत कमल मुनि

August 8, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

JPS Quiz 2026 : जावरा पब्लिक स्कूल में ‘इंडिया क्वेस्ट-भारत गौरव’ क्विज प्रतियोगिता, अथर्ववेद सदन बना विजेता

August 9, 2026

ढोल-मांदल की थाप पर गूंजा जावरा, विश्व आदिवासी दिवस पर उमड़ा जनसैलाब

August 9, 2026

जावरा के आनंदी हनुमान मुक्तिधाम में महादेव प्रतिमा का भूमि पूजन, मुक्तिधाम के विकास को मिले 10 लाख !

August 9, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.