जावरा। राष्ट्र निर्माण में शिक्षक की महती भूमिका रहती है शिक्षक आज भी युवा व्यक्तित्व विकास में महती भूमिका निभा रहा है यह उनका दायित्व भी है।
उक्त विचार रामदयाल पाटीदार ने अपनी सेवानिवृति के अवसर पर शिक्षक मित्र मंडल ब्लाक जावरा द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में व्यक्त किये। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ सी.एम. मेहता ने कहा कि राष्ट्र निर्माण मे ग्रामीण बच्चे एवं युवा अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है । इस अवसर पर विशेष अतिथी पूर्व प्राचार्य राजेन्द्र शर्मा एवं जिला क्रिडा अधिकारी महेंद्रसिंह सोलकी, बीआरसीसी रतलाम विवेक नागर, संकुल प्राचार्य आर.सी दायंम ने सेवानिवृत शिक्षक पाटीदार द्वारा किये गये उलेखनीय कार्यो की मुक्त कंठ से सरहाना की।
सरस्वती पूजन कर किया कार्यक्रम का शुभारंभ –
सर्वप्रथम माँ सरस्वती व बजरंगबलि की मूर्ति पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ प्रारम्भ किया गया। सरस्वती वंदना चेतना उपाध्याय ने प्रस्तुत की। इस अवसर पर पाटीदार का अभिन्दंन पत्र भेट कर शाल श्री-फल से स्वागत किया गया, अभिनंदन पत्र का वाचन बिहारीलाल धनोतिया ने किया। अतिथियो का स्वागत पुखराज सुमन, बिहारीलाल धनोतिया, नरेंद्र शर्मा, भारती तोमर, सुनिता बेरागी, हुकुमदास बेरागी, मनीष अग्रवाल, सरोज भारतीय, मनोहर सोलकी, जगदीश धाकड़, जगदीश बामनिया, जगदीश अटोलिया, तेजपाल मौर्य, अर्चना सोनी, राधेश्याम जरानदला, रचना सक्सेना, शिल्पा जोशी, आशा जैन, नरोटे मेडम, लक्ष्मी पंवार, राजकुमारी जायसवाल, लक्ष्मीचंद कानिया, ईश्वरलाल राठौर, वर्दीचंद पाटीदार, जगन्नाथ पाटीदार, शाकिर अली, ऐजाज खान, धर्मेन्द्र सिसोदिया, आदि ने किया। कार्यक्रम का संचालन नरेंद्र शर्मा ने किया। आभार संजय पालीवाल ने माना।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

