• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

जावरा में 67.58 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तीन गिरफ्तार, 13.70 लाख का मश्रुका जब्त

September 18, 2026

सेवा संकल्प अभियान के तहत जावरा में रक्तदान शिविर, 34 कार्यकर्ताओं व युवाओं ने किया रक्तदान

September 17, 2026

9 उपवास की तपस्या पूर्ण होने पर भाग्यश्री चौधरी का भव्य वरघोड़ा, भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु

September 17, 2026
Facebook Twitter Instagram
Thursday, September 24
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»जावरा»डोडाचुरा की तस्करी करने वाले आरोपी को 05 वर्ष का सश्रम कारावास, 20 हजार का अर्थदण्ड
जावरा

डोडाचुरा की तस्करी करने वाले आरोपी को 05 वर्ष का सश्रम कारावास, 20 हजार का अर्थदण्ड

EditorBy EditorDecember 1, 20231 Comment
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– आरोपियों के कब्जे से वाहन, मोबाईल और 38 किलो डोडाचुरा किया था जब्त
– एक आरोपी को मिली सजा, बाकी आरोपी फरार
जावरा। अवैध रुप से डोडाचुरा तस्करी करने वाले आरोपी को एनडीपीएस विशेष न्यायाधीश रविप्रकाश जैन ने एक आरोपी को 05 वर्ष के सश्रम कारावास और 20 हजार के अर्थदण्ड से दण्डित किया है। आरोपियों पर करीब 38 किलो डोडाचुरा तस्करी का आरोप था। वहीं मामले के तीन आरोपियों के फरार होने से प्रकरण को सुरक्षित रखा गया है।
जिला लोक अभियोजन अधिकारी जी.पी.घाटिया ने बताया कि 24 अगस्त 2018 को थाना रिंगनोद पर मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि दशरथ जाट निवासी पिपलखुटा, जो एक आई 10 कार में मादक पदार्थ डोडाचुरा की तस्करी कर रहा है और उसने कार में अवैध डोडाचुरा भरकर चालक होकमसिंह राजपूत, निवासी टाकेड़ा व शक्तिसिंह राजपूत निवासी टाकेड़ा का बैठा है और स्वयं दशरथ जाट, महेश शर्मा, श्यामलाल एक बिना नंबर की नयी सफेद रंग की बोलेरो कार से डोडाचुरा भरी आई.10 कार की पायलेटिंग कर आगे-पीछे चल रहे हैं। मय पंचानों व पुलिस फोर्स सहित रिछा गुर्जर फंटे के पास नाका बंदी की, कुछ समय पश्चात मुखबिर के बतायें अनुसार बडवन तरफ से एक सफेद रंग की बोलेरो बिना नंबर आयी। हमराह फोर्स एवं पंचान की मदद से घेराबंदी कर सफेद रंग की बोलेरो कार को रोककर उसके चालक का नाम पता पूछे जाने पर उसने अपना नाम महेश पिता गोपाल शर्मा (22) निवासी डिगांव माली, थाना अफजलपुर, जिला मंदसौर तथा पास में बैठे व्यक्ति ने अपना नाम दशरथ पिता कंवरलाल जाट (27) निवासी-पिपलखुटा थाना नाहरगढ़ जिला मंदसौर एवं उक्त वाहन में बैठे एक अन्य व्यक्ति ने अपना नाम श्यामलाल पिता कारूलाल, जाति जाट (28) निवासी-पिपलखुटा थाना नाहरगढ़ होना बताया। कुछ समय बाद आई. 10 कार बिना नंबर की आने पर उसे हमराह फोर्स एवं पंचान की मदद से रोके जाने पर उसके चालक का पता पूछे जाने उसने अपना नाम होकमसिंह पिता अर्जुनसिंह, जाति राजपूत (30) निवासी-टाकेडा, थाना अफजलपुर, जिला मंदसौर एवं उक्त कार के पीछे बैठे व्यक्ति का नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम शक्तिसिंह पिता अन्तरसिंह राजपूत (30) निवासी-टाकेड़ा जिला रतलाम होना बताया। उक्त बोलेरो वाहन के चालक महेश शर्मा, दशरथ, श्यामलाल जाट की जामा तलाशी लिये जाने पर महेश शर्मा से सफेद रंग का एक एंड्राईड मोबाईल मिला और आई. 10 कार को चैक करने पर पीछे वाली सीट पर शक्तिसिंह था, सीट के नीचे एक गुलाबी रंग की साड़ी की थैली मिली, जिसे खोलकर देखने पर उसके अंदर कुल 38 किलोग्राम मादक पदार्थ डोडाचूरा होना पाया गया।
वाहन, मोबाईल सहित जब्त किया डोडाचुरा –
उक्त मादक पदार्थ एवं आरोपीगण से जप्त वाहन को जप्त कर एवं आरोपीगण होकमसिंह, शक्तिसिंह जाट, श्यामलाल जाट को गिरफतार कर पूछताछ करने पर उन्होने बताया कि मादक पदार्थ दशरथ एवं महेश शर्मा ने मिलकर भरवाना बताया। आरोपीगण के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धाराओ में अपराध पंजीबद्ध कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। अनुसंधान उपरंात अभियोग पत्र माननीय विशेष न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
साक्ष्य के आधार पर किया दोषसिद्ध –
सहायक मीडिया सेल प्रभारी भुपेन्द्र कुमार सांगते ने बताया कि माननीय विशेष न्यायालय द्वारा विचारण उपरांत अपने निर्णय 01 दिसम्बर 2023 को अभियोजन साक्ष्य को प्रमाणित पाते हुए आरोपी होकमसिंह पिता अर्जुनसिंह को दोषसिद्ध पाते हुए 5 साल का सश्रम कारवास और 20 हजार रुपए के अर्थदण्ड से दण्डित किया है। मामले के अन्य आरोपी मोहनलाल उर्फ राहुल, हनुमान, महेश एवं दशरथ फरार होने से प्रकरण आरोपी के सम्बंध में सुरक्षित रखा गया। अभियोजन की ओर से सफल पैरवी गगन श्रीमाल, विशेष लोक अभियोजक एन.डी.पी.एस. एक्ट जावरा द्वारा की गई।

Post Views: 284
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

सेवा संकल्प अभियान के तहत जावरा में रक्तदान शिविर, 34 कार्यकर्ताओं व युवाओं ने किया रक्तदान

September 17, 2026

जावरा में ‘छात्रों की गूँज’ को लेकर छात्र संवाद, कुंवर नीतिराज सिंह ने विद्यार्थियों से किया इंदौर चलने का आह्वान

September 17, 2026

जावरा फोरलेन सड़क हादसा : तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, 53 वर्षीय महाराष्ट्र निवासी की मौत

September 16, 2026
Don't Miss
क्राइम न्यूज़

जावरा में 67.58 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तीन गिरफ्तार, 13.70 लाख का मश्रुका जब्त

By EditorSeptember 18, 2026

– ईदगाह रोड पर पुलिस की कार्रवाई, रेनॉल्ट काइगर कार भी जब्त; एक आरोपी फरार…

सेवा संकल्प अभियान के तहत जावरा में रक्तदान शिविर, 34 कार्यकर्ताओं व युवाओं ने किया रक्तदान

September 17, 2026

9 उपवास की तपस्या पूर्ण होने पर भाग्यश्री चौधरी का भव्य वरघोड़ा, भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु

September 17, 2026

जावरा में ‘छात्रों की गूँज’ को लेकर छात्र संवाद, कुंवर नीतिराज सिंह ने विद्यार्थियों से किया इंदौर चलने का आह्वान

September 17, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

जावरा में 67.58 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तीन गिरफ्तार, 13.70 लाख का मश्रुका जब्त

September 18, 2026

सेवा संकल्प अभियान के तहत जावरा में रक्तदान शिविर, 34 कार्यकर्ताओं व युवाओं ने किया रक्तदान

September 17, 2026

9 उपवास की तपस्या पूर्ण होने पर भाग्यश्री चौधरी का भव्य वरघोड़ा, भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु

September 17, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.