जावरा। नई दिल्ली में चल रहे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन में मालवा प्रान्त कार्यकरणी की घोषणा हुई। जिसमे जावरा के सत्यम दवे को प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया है। उल्लेखनीय है कि सत्यम पूर्व में भी जावरा भाग संयोजक तथा दो बार नगर सहमंत्री का दायित्व निभा चुके है। इसी आधार पर उन्है मालवा प्रांत की कार्यकारिणी में शामिल किया गया है। सत्यम के मनोनयन पर ईष्ट मित्रों व परिजनों ने हर्ष व्यक्त किया है।

