जावरा। गौमाता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने की महिम पूरे भारत में चल रही है। इसी कड़ी में गुरुवार को गौ रक्षा दल के सदस्यों ने अनुविभागीय अधिकारी अनिल भाना को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर गौरक्षा दल के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल सिंह सिसोदिया, प्रदेश महासचिव विनोद पाटीदार, रतलाम जिला अध्यक्ष शंभूलाल पाटीदार, जिला उपाध्यक्ष बंटी पाटीदार, जिला सचिव जितेंद्र सिंह राजपूत, जिला महासचिव नकुल सिंह गोड़, जिला प्रवक्ता दशरथ पाटीदार, सुरेश पाटीदार, जावरा नगर अध्यक्ष गोलू सोलंकी, नगर उपाध्यक्ष गज्जू भैया, नगर महामंत्री दीपक गवली, नगर मंत्री मनीष, नगर संगठन मंत्री पंकज माली, नगर प्रचारक नागेश राठौर, गौ रक्षा दल बोरखेड़ा अध्यक्ष राम बैरागी, महासचिव नितेशदास बैरागी, प्रवक्त विनोद प्रजापत, कार्यालय प्रभारी अनुज जैन के साथ सरदार पटेल युवा संगठन जावरा तहसील अध्यक्ष राम पाटीदार, प्रदेश संगठन मंत्री मनोहर पाटीदार, लखन पाटीदार बड़ावदा, दिपक पाटीदार आदि सहित युवा साथी मौजुद रहे।

