– भारतीय पेंचक सिलेट मार्शल आर्ट प्रतियोगिता से लोटने के बाद नागदा रेलवे स्टेशन पर किया स्वागत
जावरा। बिहार के पटना स्थित पाटलीपूत्र स्टेडियमें आयोजित भारतीय पेंचक सिलेट मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में जावरा के लिटिल फ्लावर स्कूल के छात्र क्रिस्ट नंदा पिता मायाहरी नंदा ने मध्यप्रदेश की ओर से प्रतिनिधित्व किया। मध्यप्रदेश की और से खेलते हुए क्रिस्ट ने बेहतर प्रदर्शन कर अना और अपने शहर का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता से लोटने के बाद नागदा के रेलवे स्टेशन पर पेनचक सिलेट मार्शल आर्ट नागदा के सचिव विजय बोरासी और उनकी टीम ने क्रिस्ट और उनके पिता मायाहरि नंदा का पुष्पमालाओं से स्वागत किया।


