Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Editor
“विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों से संवाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी कार्यक्रम से जुड़े रतलाम / प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत कुछ राज्यों के लाभार्थियों से संवाद किया। संवाद में उत्तराखंड, कश्मीर, बिहार और गुजरात के लाभार्थी शामिल थे। कार्यक्रम से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी भोपाल से वर्चुअली जुड़े। प्रधानमंत्री मोदी ने लाभार्थियों से संवाद के बाद अपने संबोधन में कहा कि विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हिन्दुस्तान के कोने-कोने में बसे नागरिकों तक पहुंचा है। योजनाओं का लाभ मिलने से जीने की नई ताकत आ जाती है। विकसित भारत…
– 9 साल से अलग अलग रह रहे दम्पत्ती को मिलाया – 7 खण्डपीठों में हुआ प्रकरणों का निराकरण, पौंधे बांटकर भेजा सभी को घर – बिजली कंपनी, बीमा, नगर पालिका संबंधी प्रकरणों का हुआ निराकरण जावरा। नेशनल लोक अदालत में बीते ९ सालों से अलग अलग निवास कर रहे पती पत्नि को आपसी समझोते के बाद एक साथ रहने पर राजी किया और दोनो को न्यायालय ने पौधा भेंटकर न्यायालय से घर के लिए रवाना किया। वहीं जावरा न्यायालय में बनी ७ विभिन्न खण्डपीठों में आपस सहमति के आधार पर कई प्रकरणों का निराकरण किया गया। अंतिमबाला का विवाह…
मंदिर की प्रथम वर्षगांठ पर महाआरती के साथ होगा भंडारा – बिजली कंपनी परिसर स्थित पशुपति नाथ मंदिर पर अन्नकुट कल जावरा। शहर के बिजली कंपनी परिसर स्थित श्री पशुपतिनाथ महादेव मंदिर की प्रथम वर्षगांठ के अवसर पर महाआरती और अन्नकुट प्रसादी का आयोजन किया गया है। श्री पशुपति नाथ मंदिर समिति पदाधिकारियों ने बताया कि मंदिर की प्रथम वर्षगांठ के अवसर पर 11 दिसंबर सोमवार की शाम करीब साढ़े 5 बजे श्रीपशुपति नाथ महादेव की महाआरती उतारी जाएगी। आरती के बाद भक्तों के लिए अन्नकुट प्रसादी का आयोजन किया गया है। समिति सदस्यों ने शहर की धर्मप्रेमी जनता से…
नियमितिकरण की मांग को लेकर मध्यप्रदेश आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ की 07 बसें दिल्ली रवाना
– दिल्ली के जंतर मंतर पर एक दिवसीय ध्यान आकर्षण धरना कार्यक्रम में होगी शामिल – भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश मंत्री बालमुकुंद पाटीदार ने ध्वज दिखाकर किया रवाना जावरा। भारतीय मजदूर संघ मध्य प्रदेश के अनुसांगिक संगठन आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका महासंघ की विभिन्न मांगों को लेकर जंतर मंतर नई दिल्ली में एक दिवसीय ध्यान आकर्षण धरना कार्यक्रम आयोजित किया गया है, इस निमित्त रतलाम जिले से 07 बसें आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं को लेकर प्रदेश संयुक्त महामंत्री हेमलता शर्मा के नेतृत्व में दिल्ली के लिए रवाना हुई। शनिवार को दोपहर में भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश मंत्री बालमुंकुन्द पाटीदार…
– जिले के धराड़ में बदमाशों ने किया करीब १५ लाख के माल पर हाथ साफ – जावरा के कोठारी ज्वेलर्स की ५ करोड़ की चोरी ट्रेस करने में नाकाम रही पुलिस – अरनीयापीथा स्थित मंडी में भी हालही में हुई दो चोरियों को ट्रेस करने में भी पुलिस विफल रतलाम। जिले भर में चोरी की वारदाते आम हो गई है, बदमाश जिले में कई स्थानों पर बड़ी बड़ी चोरियां कर पुलिस को खुला चैलेंज दे रहे है, कि पुलिस में दम है तो उन्है पकड़ कर दिखाए, बदमाशों के इस चेलेजं में पुलिस काफी हद तक नाकाम सिद्ध हो…
जावरा। कराते एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया एवं भारत सरकार के नीति आयोग द्वारा मान्यता प्राप्त मध्य प्रदेश की एकमात्र संस्था एमेच्योर मध्य प्रदेश कराते एसोसिएशन द्वारा रतलाम जिले में विगत कई वर्षों से बालिकाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बना रहे वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर बलवंत सिंह देवड़ा को रतलाम जिले में बालिका आत्मरक्षा प्रशिक्षण संबंधित आयोजित की जाने वाली शासकीय व अशासकीय गतिविधियों का प्रभारी नियुक्त किया गया। भारतीय कराते टीम के कोच शिहान जयदेव शर्मा एवं एमेच्योर मध्य प्रदेश कराते एसोसिएशन के सचिव आशुतोष दाधीच ने ऑफिशियल नियुक्ति पत्र जारी कर देवड़ा को जिला रतलाम के बालिका आत्मरक्षा प्रशिक्षण…
रतलाम / विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर जन चेतना परिषद द्वारा संचालित बधिर एवं मंद बुद्धि मा. विद्यालय में सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण जिला रतलाम के तत्वाधान में खेलकूद प्रतियोगिता, चित्रकला, सुन्दर लेखन, रंगोली एवं प्रदर्शनी के माध्यम से बच्चों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जय कैला माता शैक्षणिक एवं सामाजिक कल्याण समिति, म.प्र. विकलांग मंच, लखदातार संस्था द्वारा संचालित सारथी विद्यालय के बच्चों ने भाग लिया। https://youtube.com/shorts/mVrW8SY1fLs?si=TkxYJvMBR8bfWc9F कार्यक्रम जन चेतना परिषद के अध्यक्ष एम.एल. दुबे के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। इन संस्थाओं के प्रतिनिधिः पं. विजय शर्मा, किरण पाटीदार, प्रीति राठौड एवं जिला विकलांग पुनर्वास के प्रभारी आनन्द कातरकर…
रतलाम / जनजातीय कार्य विभाग द्वारा सिवनी में आयोजित राज्य स्तरीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता में कन्या शिक्षा परिसर रतलाम की छात्राओं को सफलता मिली है । जनजातीय कार्य विभाग की सहायक आयुक्त रंजना सिंह एवं प्राचार्य श्री गणतंत्र मेहता ने बताया कि राज्य स्तरीय क्रीडा प्रतियोगिता में कन्या शिक्षा परिसर रतलाम की बालिकाओं ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया है। इस स्पर्धा में कक्षा 11की पायल कटारा ने 3000 मीटर पैदल चाल प्रतियोगिता तथा कक्षा 9वीं की छात्रा सुनीता डामोर ने 800 मीटर दौड़ में हिस्सा लिया। खेल प्रशिक्षक अदिति भदौरिया के मार्गदर्शन में उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए सुनीता डामोर ने प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल…
पिपलोदा। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान पिपलोदा में राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल के निर्देशानुसार जिला स्तरीय शोध समिति का गठन किया गया। समिति की प्रथम बैठक का आयोजन शोध समिति की अध्यक्ष एवं डाइट प्राचार्य अनीता सागर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। शोध समिति की सचिव एवं डाइट की व्याख्याता अलका आचार्य ने बताया कि शिक्षकों में क्रियात्मक अनुसंधान को विकसित करने के उद्देश्य शासन के निर्देश अनुसार शोध समिति का गठन किया गया है, जिसमें वरिष्ठ व्याख्याता डॉ. नरेंद्र कुमार गुप्ता, जिला शिक्षा अधिकारी के प्रतिनिधि के रूप में प्राचार्य लक्ष्मण सिंह मईडा जिला परियोजना समन्वयक मोहनलाल सासरी,…
– राज राजेन्द्र वाटिका पर सहस्त्रफणा पाश्र्वनाथ मंदिर पर चढ़ाई ध्वजा जावरा। प्रेम किसे कहते हैं जिसके लिए हमारे मन में देने के लिए समय होता है, समय यानी कि जीवन हम अपना जीवन व्यर्थ की बातों में जाया करते हैं। जबकि हमें अपना जीवन प्रभु भक्ति में लीन रखना चाहिए, हमारे हृदय में प्रभु की भक्ति की ध्वजा लहराना चाहिए। यह बात साध्वी डॉ. प्रीति दर्शन श्रीजी मसा ने राज राजेंद्र वाटिका पर सहस्त्र फणा पाश्र्वनाथ भगवान की सप्तम ध्वजारोहण महोत्सव के अंतर्गत धर्मसभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने लाभार्थी रुनवाल परिवार की अनुमोदना करते हुए कहा कि…
