Author: Editor

– बस स्टेण्ड स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर की नई समिति गठित – कार्यकारिणी में 15 सदस्यों को भी किया शामिल जावरा। शहर के बस स्टेण्ड स्थित पंचमुखी बालाजी मंदिर की नई समिति का गठन किया गया। जिसमें संरक्षक शहर के वरिष्ठ अभिभाषक आई.पी. त्रिवेदी, डॉ दिलीप शाकल्य, परामर्शदाता किशोर शाकल्य, पवन चौरसिया, आयोजन संयोजक के पद महेश राठौर (संचालक होटल सेलिब्रेशन) के साथ अध्यक्ष पद पर दिनेश राठौर (संचालक होटल सांईराज), सचिव मनीष त्रिवेदी (एडवोकेट), कोषाध्यक्ष दिलीप पारख, उपाध्यक्ष समरथमल सोलंकी (मामाजी संचालक पुजा बुक स्टॉल), ओमप्रकाश मालपानी, सांवरिया अरोड़ा सहित कार्यकारिणी में 15 सदस्यों को मनोनीत किया गया है।…

Read More

रतलाम। विकसित भारत संकल्प यात्रा में नगरीय निकायों और ग्राम पंचायतों में कैम्प लगाकर सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं संबंधी लक्षित और पात्र लाभार्थियों को आवश्यक सुविधाएँ सुलभ कराने का महत्वपूर्ण कार्य किया जा रहा है। स्वास्थ्य शिविर के साथ योजनाओं के आवेदन – विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान आयोजित होने वाले कार्यक्रम स्थलों पर स्वास्थ्य शिविर लगाये जा रहे हैं। इनमें सामान्य जाँच की सुविधा उपलब्ध है। कार्यक्रम स्थलों पर प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के हितग्राहियों के आवेदन भी प्राप्त किये जा रहे हैं। ऐसे किसान, पशुपालक, मछुआरे, जिनके पास क्रेडिट कार्ड नहीं हैं, उनके आवेदन लेने और संबंधित…

Read More

रतलाम / सीएम राइज विनोबा स्कूल रतलाम के शिक्षकों हेतु जिले की आनंद टीम द्वारा एक दिवसीय अल्पविराम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला समन्वयक सीमा अग्निहोत्री ने राज्य आनंद संस्थान का परिचय एवं संस्थान के विभिन्न कार्यक्रमों एवं अल्पविराम का संक्षिप्त परिचय दिया।  मास्टर ट्रेनर मधु परिहार ने लाइफ बैलेंस शीट का अत्यंत प्रभावी सत्र समझाते हुए कहा कि मदद करने वालों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करना और लोगों की मदद करने पर मिलने वाले आनंद को अनुभव करना चाहिए। मास्टर ट्रेनर पुष्पेंद्र सिंह सिसौदिया ने अपने निजी अनुभव से रिश्तों में सुधार के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के शिक्षक…

Read More

– स्वामी राजेश्वरा नंद जी ने स्वयं को पहचानने पर दिया प्रेरक उद्बोधन – अखिल भारतीय साहित्य परिषद ने आयोजित किया व्याख्यान जावरा। शिशु जब जन्म लेता है तो वह सद्गुणों से देवीय गुणों से पूर्ण होता है बिलकुल निर्मल किंतु धीरे धीरे उस पर सांसारिक दुर्गुणों के आवरण चढऩे लगते है और वह दुर्गुणों का पुतला बन जाता है। तत्पश्चात फिर वह अपने दुर्गुणों के मैल को मिटाने में पूरा जीवन खपा देता है किंतु उनसे अंतिम सांस तक भी मुक्त नहीं होता। यह बात स्वामी गुरु राजेश्वरानंदजी ने अखिल भारतीय साहित्य परिषद जावरा द्वारा स्वयं को पहचाने विषय…

Read More

– सिविल लाईन स्थित पुलिस कॉलोनी में गंदगी का अंबार, खुले पड़े ड्रेनेज होल – रहवासियों ने कई बार नपा के जवाबदारों को बताया, लेकिन नतीजा शून्य – गंदगी मे कुत्ते, सुअर तथा अन्य जानवर मंडराते दिखाई देते जावरा। शहर को अपराध मुक्त रखने की जवाबदारी जिन पुलिसकर्मियों के सिर पर है वहीं नगर पालिका की लापरवाही के चलते गंदगी और बदबु में नारकीय जीवन जीने को मजबूर है। सिविल लाईन स्थित पुलिस कॉलोनी में बने स्टॉफ क्वाटर्स के नीचे बरसो पुरानी नालियां सफाई के अभाव में जाम पड़ी है, ड्रेनेज होल भी खुले पड़े है और उनका गंदा पानी…

Read More

– नवयुवक परिषद के रक्तदान शिविर में हुआ 108 युनिट रक्त एकत्रित – जैनाचार्य डॉ श्रीमद् विजय जयन्तसेन सूरिश्वरजी मसा के 88 वे जन्मोत्सव के अवसर पर लगाया था शिविर – गौ शाला में की गौ सेवा, राज राजेन्द्र वाटिका पर 300 लोगों ने किए सामूहिक एकासने जावरा।  दीपक जिस तरह बिना किसी स्वार्थ के सभी को अपनी रोशनी देता है इस तरह गुरु भी अपने सभी भक्तों को नि:स्वार्थ भाव से अपनी अनुकंपा प्रदान करते हैं, ऐसे ही हमारे गुरुदेव आचार्य भगवंत श्रीमद् विजय जयंतसेन सूरिश्वरजी मसा भी थे। जिनका निश्चल अनुपम प्रेम जावरा श्रीसंघ पर था। आचार्यश्री को…

Read More

– दो दिवसीय अन्नकुट महोत्सव के तहत रविवार को हुआ भंडारा – शनिवार की रात में हुआ संगीतमय सुंदरकाण्ड जावरा। लेबड़ नयागांव फोरलेन पर लुहारी के समीप स्थित कैलाशबाबू सगस बाऊजी मंदिर पर दो दिवसीय अन्नकुट महोत्सव के तहत रविवार को सगस बाऊजी के भंडारे में हजारों भक्तों ने पहुंचकर प्रसादी का लाभ लिया। भंडारे से पूर्व बाऊजी की महाआरती उतारी गई। वहीं शनिवार की रात में संगीतमय सुंदरकाण्ड का आयोजन किया गया। https://youtube.com/shorts/nEU3KMlaxrw?si=XWRL-8TTfujJVx1B ग्राम लुहारी के समीप फोरलेन स्थित श्री कैलाश बाबू सगस बाऊजी पब्लिक चेरिटेबल एवं परमार्थिक ट्रस्ट लुहारी द्वारा प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी अन्नकूट महोत्सव का…

Read More

– लायंस क्लब जावरा और सेवा भावी मित्र मंडल जावरा द्वारा आयोजित किया शिविर – लायंस नैत्र चिकित्सालय हॉल पर हुआ आयोजन जावरा। आयुष्मान हॉस्पिटल रतलाम द्वारा लायंस क्लब जावरा और सेवा भावी मित्र मंडल जावरा के सौजन्य से नि:शुल्क सुपर स्पेशलिटी स्वास्थ शिविर का आयोजन रविवार को सुबह 11 बजे से पिपलौदा रोड़ स्थित लायंस हॉल पर किया गया। जिसमें विभिन्न रोगेां के 221  मरीजों की जांच की गई। वहीं ब्लड प्रेशर, शुगर के साथ ईसीजी की जांच तथा दवाईयां नि:शुल्क वितरित की गई। https://youtu.be/dk57cM9B3s4?si=zqyBFPdNghprR0K7 लायंस क्लब तथा सेवा भावी मित्र मंडल जावरा के पदाधिकारियों ने बताया कि शिविर…

Read More

जावरा । समाजसेवी ठा. मांगुसिंह सिसौदिया का 90 वर्ष की उम्र में शनिवार को निधन हो गया। अंतिम यात्रा उनके निवास से निकल मुक्तिधाम पहुंची। जहां उनके भाई भारतसिंह सिसौदिया, पुत्र भेरूसिंह, मनोहरसिंह, शैतानसिंह, भतीजे दशरथसिंह, मिटठु सिंह, कृष्णपाल सिंह, गजराज सिंह, पौत्र डॉ श्याम सिंह, गोविंद सिंह, गोपाल सिंह, महेंद्र सिंह, शंभु सिंह, हर्षवर्धन सिंह सिसौदिया ने मुखाग्नि दी। अंतिम यात्रा में गणमान्य नागरिकों ने शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

Read More

– लोकनिर्माण विभाग द्वारा हाईट मेंटेन कार्य के चलते सुबह 9.30  से 1.30  बजे तक बंद रहेगी सप्लाई जावरा। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षैत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड जावरा संभाग के अन्तर्गत आने वाले ढोढर, रिंगनोद, रोजाना, मांडवी तथा पिपलौदी फीडर से जुडे 33 केव्ही फीडर से संचालित होने वाले ग्रामीण अंचलों में रविवार को सुबह 9.30 बजे से 1.30 बजे तक विद्युत प्रदाय बाधिक रहेगा। कार्यपालन यंत्री अमित पटेल ने बताया कि रविवार को लोक निर्माण विभाग द्वारा लाईन की हाईट मेंटेन कार्य तथा मेन्टेनेंस के चलते ढोढर तथा रिंगनोद 33 केव्ही फीडर से जुड़े गांवों के विद्युत प्रदाय बंद रहेगा…

Read More