– शनिवार की रात में होगा संगीतमय सुंदरकाण्ड, रविवार को होगी महाप्रसादी
जावरा। लेबड़ नयागांव फोरलेन पर लुहारी के समीप स्थित कैलाशबाबू सगस बाऊजी मंदिर पर दो दिवसीय अन्नकुट महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें सुंदरकाण्ड पारायण, महाआरती तथा महाप्रसादी का आयोजन रखा गया है।
श्री कैलाश बाबू सगस बाऊजी पब्लिक चेरिटेबल एवं परमार्थिक ट्रस्ट लुहारी द्वारा प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी अन्नकू ट महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें 9 दिसंबर शनिवार की रात 8 बजे संगीमय सुंदरकाण्ड पारायण का आयोजन किया गया है। 10 दिसंबर 2023 रविवार को सुबह 9 बजे महाआरती उतारी जाएगी। दोपहर 11.15 बजे से शाम 4 बजे तक महाप्रसादी का आयोजन होगा। ट्रस्ट सदस्यों ने दोनो दिन आयोजित धार्मिक आयोजनों में अधिक से अधिक की संख्या में शामिल होने का अनुरोध किया है।


