– राज राजेन्द्र वाटिका पर सहस्त्रफणा पाश्र्वनाथ मंदिर पर चढ़ाई ध्वजा
जावरा। प्रेम किसे कहते हैं जिसके लिए हमारे मन में देने के लिए समय होता है, समय यानी कि जीवन हम अपना जीवन व्यर्थ की बातों में जाया करते हैं। जबकि हमें अपना जीवन प्रभु भक्ति में लीन रखना चाहिए, हमारे हृदय में प्रभु की भक्ति की ध्वजा लहराना चाहिए।
यह बात साध्वी डॉ. प्रीति दर्शन श्रीजी मसा ने राज राजेंद्र वाटिका पर सहस्त्र फणा पाश्र्वनाथ भगवान की सप्तम ध्वजारोहण महोत्सव के अंतर्गत धर्मसभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने लाभार्थी रुनवाल परिवार की अनुमोदना करते हुए कहा कि अनेक जन्मों के पुण्यार्जन के उदय से यह अवसर प्राप्त होता है। श्री संघ मीडिया प्रभारी अरविंद जैन एवं अतुल सुराणा ने बताया कि प्रात: ध्वजा जुलूस लाभार्थी रुनवाल परिवार के निवास स्थान से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न मार्गो से होता हुआ राज राजेंद्र वाटिका पर पहुंचा। जहां पर पाश्र्वनाथ संगीत मंडल एवं विधि कारक आशीष विनायका द्वारा सत्तर भेदी पूजन पढ़ाई गई। शुभ मुहूर्त में मंत्रोच्चार के साथ ध्वजारोहण का कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर श्री संघ का स्वामी वात्सल्य भी लाभार्थी रूनवाल परिवार रहा।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

