Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Editor
– भारत माता के जयकारों के साथ किया एक दूसरे का मुंह मीठा – विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय को मंत्री मंडल में शामिल किए जाने की उठाई मांग जावरा। मध्यप्रदेश में भाजपा की प्रचण्ड जीत के बाद बुधवार को नई मंत्री परिषद का श्रीगणेश हुआ, बुधवार को मध्यप्रदेश के नए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भोपाल के मोतीलाल नेहरु स्टेडियम में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, शपथ ग्रहण समारोह के बाद शहर के घंटाघर चौराहे पर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने शहर के मुख्य घंटाघर चौराहे पर जमकर…
जावरा l महावीर जैन नेशनल स्कूल जावरा के विद्यार्थियों ने कुल्लू और मनाली की यात्रा में भाग लिया l सात दिन की यात्रा में विद्यार्थियों ने दिल्ली अक्षरधाम, मनाली, हदिम्बा देवी टेम्पल, मनाली वन विहार, रोह्तांक पास, अटल टनल, कसोल में पार्वती नदी पर ट्रेकिंग, मणिकरण साहिब गुरुद्वारा दर्शन का लुफ्त उठाया l विद्यालय के प्राचार्य डॉ. अश्विन गंगवाल ने यात्रा के लिए सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी, डॉ. गंगवाल ने बताया की इस प्रकार की यात्राएँ छात्रों को विभिन्न स्थलों पर जाने, उनके संस्कृति और ऐतिहासिक महत्त्व को समझने और नई चीज़ें सीखने का मौका प्रदान करती हैं। कुल्लू…
– मेंटेनेंस के चलते सुबह 9.30 से 1.30 बजे तक बिजली रहेगी गुल जावरा। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षैत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड का उपरवाड़ा ग्रिड बुधवार को मेंटेनेंस के चलते बंद रहेगा। कार्यपालन यंत्री अमित पटेल ने बताया कि बुधवार को सुबह 9.30 बजे से 01.30 बजे तक 33 केव्ही उपरवाड़ा फीडर से निकलने वाले समस्त 11 केवी घरेलु तथा सिंचाई फीडऱ से जुडे गांव उपरवाड़ा, सोहनगढ़, बोरखेडा, कंचनखेडी, बरगढ़, गूर्जर अरनिया, आकतवासा आदि गावों में विद्युत प्रदाय बंद रहेगा। https://youtube.com/shorts/uHj5tBo7MV0?si=GMrqH1FmnHgYJJbI
– प्राचार्य पियूष मूणत ने स्वागत कर दी बधाई जावरा। शहर के जावरा पब्लिक स्कूल की छात्रा अनुष्का मनीषसिंह चौहान का चयन राष्ट्रीय व्हालीबाल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। विद्यालय प्राचार्य पियूष मूणत ने बताया कि छात्रा अनुष्का का चयन मुरैना में आयोजित राज्य स्तरीय स्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर हुआ है। अनुष्का की इस उपलब्धी पर विद्यालय परिवार सहित परिजनों ने उज्जवल भविष्य की कामना की। https://youtube.com/shorts/uHj5tBo7MV0?si=UPbztJaUu37NMMh1
– संस्था के आग्रह पर १२ वां नैत्रदान करने पर तलेरा परिवार को किया सम्मानित – भारत विकास परिषद सदस्यों ने परिवारजनों को सौंपा सम्मान पत्र जावरा। मध्यभारत पश्चिम प्रांत की सर्वश्रेष्ठ शाखा जावरा में नेत्र प्रकल्प के क्षेत्र में लगातार सक्रिय रूप से पूरे शहर में लगातार सक्रिय हैं, उसी तारतम्य में विगत दिनों 12वा नेत्रदान स्व. कमलाबाई तलेरा का नेत्रदान समाजसेवी प्रेरक सुभाष टुकडिय़ां एवं संस्था अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, सचिव निलेश मेहता, कोषाध्यक्ष पप्पुसिंह राठौर, नेत्र प्रकल्प संयोजक रवि खारीवाल, प्रदीप श्रीवास्तव, रानू पडण्या, शेखर नाहर की उपस्थिति में बडऩगर के डॉ ददरवाल के हाथों सम्पन्न हुआ। भारत…
नगर पालिका परिषद में विवाद, पार्षदों ने परिसर में दिया धरना, नपाध्यक्ष के पिता पर लगाए हस्तक्षैप करने के आरोप, कलेक्टर तक पहुची शिकायत
– सभापतियों के निष्कासन से भड़के थे पार्षद – नपाध्यक्ष पिता और पार्षदों के बीच हुआ विवाद – अपील समिति सदस्य नीतू चारोडिय़ा ने पद से दिया त्यागपत्र – कलेक्टर को सौंपे पत्र में नपाध्यक्ष के पिता पर लगाए हस्तक्षैप करने के आरोप – पार्षदों ने नपाध्यक्ष के पिता यूसुफ कड़पा पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए कलेक्टर से की शिकायत जावरा। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी का साथ देने वाले नपा सभापति कन्हैयालाल हाड़ा और नरगीस इमरान मंसूरी को नपाध्यक्ष अनम यूसुफ कड़पा द्वारा पद से हटाए जाने के बाद मंगलवार को दोपहर में नगर पालिका अध्यक्ष पिता और…
– नामांतरण के नाम पर 8 हजार की रिश्वत मांगी थी पटवारी प्रियंका सोनी ने – आवेक भारतसिंह चौहान की शिकायत पर लोकायुक्त उज्जैन ने की कार्रवाई आलोट। राजस्व विभाग आलोट के पटवारी हल्का नंबर 27 की पटवारी प्रियंका सोनी को नामांकरण के नाम 8 हजार की रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त उज्जैन की टीम ने रंगे हाथों ट्रेस किया है। पटवारी ने आलोट तहसील के गांव आनंदगढ़ के एक किसान से जमीन नामांतरण करने के नाम पर राशि की मांग की थी। जिस पर किसान ने लोकायुक्त उज्जैन को शिकायत दर्ज की, जिस पर मंगलवार को लोकायुक्त कार्रवाई करते हुए…
– 1 लाख 72 हजार 500 रुपए का पकड़ा डोडाचुरा – तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार जावरा। जिले में अवैध तस्करी करने वालों के विरूद्ध जारी अभियान के तहत थाना औद्योगिक क्षैत्र जावरा को सफलता मिली है, पुलिस ने अवैध रुप से मादक पदार्थ डोडाचुरा की तस्करी तथा परिवहन करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से करीब ११५ किलो डोडाचुरा जब्त किया है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार 10. दिसंबर को मुखबीर से सुचना मिली कि एक व्यक्ति डोडाचुरा के कट्टे लेकर कालुखेडा रोड, कांकड बगीचे के पास खडा है जो चार पहिया वाहन पिकअप मे…
श्री पशुपतिनाथ मंदिर की प्रथम वर्षगांठ पर महाआरती के साथ हुआ भंडारा, हजारो भक्तो ने ग्रहण की प्रसादी
– संगीतमय भजनों ने प्रसादी ग्रहण वाले भक्तों का मोहा मन जावरा। शहर के बिजली कंपनी परिसर स्थित श्री पशुपतिनाथ महादेव मंदिर की प्रथम वर्षगांठ के अवसर पर सोमवार को महाआरती और अन्नकुट प्रसादी का आयोजन किया गया। https://youtube.com/shorts/UcHPgHCKM4M?si=-vR_He4GuW9oqzIq श्री पशुपति नाथ मंदिर समिति पदाधिकारियों ने बताया कि मंदिर की प्रथम वर्षगांठ के अवसर पर 11 दिसंबर सोमवार की शाम करीब साढ़े 5 बजे श्रीपशुपति नाथ महादेव की महाआरती उतारी गई। वहीं पशुपति नाथ महादेव को 56 भोग लगाया गया। ढोल ढमाकों के साथ हुई आरती के बाद बिजली कंपनी परिसर पहुंचे हजारों की संख्या में भक्तों ने अन्नकुट प्रसादी…
पीआईसी संसोधन के बहाने कांग्रेस पार्टी के प्रति ईमानदारी बरतने वाले ….. दो सभापतियों को कांग्रेस के ही नपाध्यक्ष ने पद से हटाया ….. पीआईसी के साधारण सदस्य से भी कर दिया बैदखल
– कांग्रेस प्रत्याशी वीरेन्द्रसिंह सोलंकी का साथ देने की मिली सजा – पूर्व नेता प्रतिपक्ष की बहु नरगीस मंसुरी के साथ युवा चेयरमेन कन्हैयालाल हाड़ा को नपाध्यक्ष ने चेयरमेन पद से हटाया – जिला योजना समिति सदस्य मुस्तकीम मंसूरी और अपील समिति सदस्य आसीफ कबाड़ी को बनाया चेयरमेन – अब निजाम काजी के साथ कान्हा हाड़ा और नरगीस मंसूरी तीनों को नहीं मिला पीआईसी की किसी भी समिति में सदस्य का पद – पद से हटाए गए सभापति बोले बदले की भावना से हटाया, अब आलाकमान को करेंगे शिकायत जावरा। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव में जावरा विधानसभा से कांग्रेस की…
