– दिल्ली के जंतर मंतर पर एक दिवसीय ध्यान आकर्षण धरना कार्यक्रम में होगी शामिल
– भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश मंत्री बालमुकुंद पाटीदार ने ध्वज दिखाकर किया रवाना
जावरा। भारतीय मजदूर संघ मध्य प्रदेश के अनुसांगिक संगठन आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका महासंघ की विभिन्न मांगों को लेकर जंतर मंतर नई दिल्ली में एक दिवसीय ध्यान आकर्षण धरना कार्यक्रम आयोजित किया गया है, इस निमित्त रतलाम जिले से 07 बसें आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं को लेकर प्रदेश संयुक्त महामंत्री हेमलता शर्मा के नेतृत्व में दिल्ली के लिए रवाना हुई। शनिवार को दोपहर में भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश मंत्री बालमुंकुन्द पाटीदार ने भारत माता के जयकारों के साथ ध्वज दिखाकर बसों को रवाना किया।
इस मौके पर भारतीय मजदूर संघ के जिला उपाध्यक्ष युवराज सिंह राणा, नगर मंत्री राजीव कुमार आर्य, सुधीर शर्मा, भारतीय मजदूर संघ की प्रदेश संयुक्त महामंत्री एवं जिला पदाधिकारी हेमलता शर्मा, जिला उपाध्यक्ष शमशाद बी, बाजना उपाध्यक्ष मुन्नी दीदी, कोषाध्यक्ष हेमलता पहाडिया, तहसील अध्यक्ष सागर कटारा, तहसील उपाध्यक्ष लाली शर्मा, जिला सहसचिव कल्पना शर्मा, पिपलौदा उपाध्यक्ष रतन खरे, पिपलौदा सचिव हेमलता धाकड के साथ रानुकुंवर मांडवी, गायत्री राठोड़, पेपा सिसोदिया, अंतर गोस्वामी आदि सहित सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के लिए प्रस्थान किया।


