रतलाम / विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर जन चेतना परिषद द्वारा संचालित बधिर एवं मंद बुद्धि मा. विद्यालय में सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण जिला रतलाम के तत्वाधान में खेलकूद प्रतियोगिता, चित्रकला, सुन्दर लेखन, रंगोली एवं प्रदर्शनी के माध्यम से बच्चों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जय कैला माता शैक्षणिक एवं सामाजिक कल्याण समिति, म.प्र. विकलांग मंच, लखदातार संस्था द्वारा संचालित सारथी विद्यालय के बच्चों ने भाग लिया।
कार्यक्रम जन चेतना परिषद के अध्यक्ष एम.एल. दुबे के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। इन संस्थाओं के प्रतिनिधिः पं. विजय शर्मा, किरण पाटीदार, प्रीति राठौड एवं जिला विकलांग पुनर्वास के प्रभारी आनन्द कातरकर एवं कार्मचारियों ने उपस्थित होकर सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम में विभाग की अकाउंटेंट किरण चाहंदे, बी.एल. खण्डेलवाल, अमित मईडा, ओ.पी.आर्य, नन्दसिंह डामोर, हिम्मतसिंह, कालूराम, पानूबाई एवं समस्त कार्मचारीगण उपस्थित रहे।
कार्यकम का संचालन प्र.अ. सतीश तिवारी ने किया। चित्रकला, रंगोली, सुन्दर लेखन आदि के निर्णायक किरण चाहंदे, किरण पाटीदार, ऊषा तिवारी रही। कार्यक्रम आयोजन में अहम् भूमिका विद्यालय के शिक्षक एवं स्टॉफ की रही। साथ ही विभाग की उपसंचालक श्रीमती संध्या शर्मा ने कार्यकम को सफल बनाने के लिए पधारे सभी दिव्यांगजनों का आभार माना।