Author: Editor

– मंडी व्यापारियों की शिकायत पर जांच करने जावरा पहुंचे जिला खनीज अधिकारी – कार्रवाई करने बजाय हिदायत देकर कर ली कर्तव्य की इतिश्री – मामला अरनीयापीथा मंडी के समीप नियमों के विरूद्ध ब्लास्टिंग करती क्रेशर मशीनों का शैलेन्द्र सिंह चौहान, जावरा  जावरा। एशिया की टॉप मंडियों में शामिल अरनीयापीथा कृषि उपज मंडी के समीप स्थित क्रेशर मशीनों द्वारा नियतों के विपरित ब्लास्टिंग की जा रही है, जिससे मंडी के गोदामों में काफी नुकसान हो रहा है, मंडी व्यापारियों ने ब्लास्टिंग को बंद करने कई बार मंडी कमेटी को शिकायत की, हालही में व्यापारियों ने गत 06 दिसंबर को एक…

Read More

– अनुपस्थित मिले कृषि विभाग एसएडीओ और जनपद सहायक यंत्री  पिपलौदा। जिला कलेक्टर भास्कर लाक्षाकार ने जावरा तथा पिपलौदा में तहसील मुख्यालय पहुचकर अलग अलग कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। जहां कलेक्टर ने सबसे पहले तहसील कार्यालय पर पंहुचकर कानूनगो शाखा, नाजि़र शाखा, रीडर शाखा एवं कार्यालय के रिकॉर्ड रूम का अवलोकन किया। जिसके बाद नायब तहसीलदार व तहसीलदार न्यायालय का निरीक्षण किया। इसके साथ ही प्रचलित प्रकरणों का अवलोकन किया तथा प्रकरणों को समय सीमा में निराकृत करने की हिदायत दी। निरीक्षण के दौरान पटवारी प्रतिवेदन के कारण लंबित प्रकरणो में शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। साथ ही…

Read More

– सरस्वती शिशु मंदिर जावरा और पिपलौदा में हुआ आयोजन जावरा/पिपलौदा। सरस्वती शिशु मंदिर सरस्वतीपुरम पहाडय़िा रोड जावरा पर आज श्री रामानुजन की 136 वी जन्म जयंती को गणित दिवस के रूप में मनाया गया। जिसमें विद्यालय में कई प्रतियोगिता चार्ट मॉडल भाषण खेल आदि आयोजित की गई। गणित के आचार्य का सम्मान विद्यालय के भैया बहनों द्वारा किया गया। आचार्य अविनाश शर्मा द्वारा महान गणितज्ञ रामानुजन के जीवन चरित्र पर उद्बोधन दिया। कार्यक्रम में विद्यालय प्राचार्य रेनू बाला शर्मा एवं समस्त आचार्य परिवार उपस्थित था। कार्यक्रम का संचालन आचार्य शनि जैन द्वारा किया गया। सशिमं पिपलौदा में भी मनाई…

Read More

– लायसं क्लब जावरा की पारिवारिक सभा में सायबार फ्राड पर एसडीओपी ने रखे अपने विचार – सभा में काव्य गोष्ठी में कवियों ने गुदगुदाया जावरा। आज के इस युग में हमे सावधान सर्तक रहने का अहम समय है क्योकि सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफार्म है जिसके कारण हमे सावधान रहना चाहिए हमे अंजान लिंक या काल से सावधान रहना होगा नही तो हमारा मोबाइल का पूरा सिस्टम हैंग कर लेते है जिससे डाटा चोरी कर हमारे वॉलेट से पैसे या अन्य जानकारी हासिल कर लेते है आप पुलिस से साइबर फ्राड जैसी जानकारी को बताए पुलिस द्वारा आपका नाम…

Read More

– नगर पालिका और लोक निर्माण नहीं सुन रहा, पुलिसकॉलोनी रहवासियों ने विधायक से लगाई गुहार – खुले पड़े सेप्टिक टेंक से आती बदबु से परेशान है कॉलोनीवासी जावरा। शहर की सिविल लाईन स्थित पुलिस कालोनी में खुले पड़े सेप्टिंक टैंक और गंदगी से पुलिसकर्मी और उनका परिवार परेशान है, पूर्व में पुलिसकर्मियों ने नगर पालिका को कई बार शिकायत की, लेकिन काम नहीं हुआ। समस्या मीडिया के जरीये बाहर आई तो नपा ने काम करने से हाथ खड़े करते हुए लोक निर्माण विभाग पर ढोल दिया। समाचार पत्रों में खबर छपने के बाद जो थोड़ी बहुत सफाई नगर पालिका…

Read More

– विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुंची जावरा, मठ मंदिर पर हुआ आयोजन – मोदी की गांरटी वाली योजनाओं का प्रसारण विधायक के साथ हितग्राहियों ने देखा जावरा। विकसित भारत संकल्प यात्रा भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं को पात्र हितग्राहियों तक पंहुचाने के लिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यह यात्रा का आयोजन किया है। जिसमें पात्र हितग्राहियों के अधिक से अधिक मात्रा में योजनाओं का लाभ प्राप्त हो। यह बात विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय ने स्थानीय मठ मंदिर पर विकसित भारत संकल्प यात्रा के जावरा पहुंचने के दौरान कार्यक्रम में मौजुद हितग्राहियों को सम्बोधित करते हुए कहीं। इस दौरान डॉ. राजेन्द्र…

Read More

– विद्यालय में नन्हे मुन्ने जुटे तैयारी में – पहाडिय़ा रोड़ स्थित सरस्वती पूरम पर होगा मातृ सम्मेलन भी आयोजित जावरा। सरस्वती शिशु मंदिर सरस्वती पुरम पहाडिय़ा रोड जावरा पर शनिवार 23 दिसंबर को शिशु वाटिका के लगभग 190 नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा रंगारंग रंगमंचीय कार्यक्रम तारे जमीन पर प्रस्तुत किया जाएगा साथ ही सरस्वती पूरम पर मातृ सम्मेलन का आयोजन भी रखा गया है। विद्यालय के प्रचार प्रसार प्रमुख हेमंत जोशी ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महेंद्र भगत विभाग समन्वयक मालवा प्रांत उज्जैन रहेंगे। मुख्य वक्ता डॉ मालासिंह ठाकुर, प्रांतीय उपाध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद, कार्यक्रम की अध्यक्षता…

Read More

– भारत संकल्प यात्रा का गारंटी रथ ग्राम मोरिया और मोयाखेड़ा पहुंचा – मोयाखेड़ा में भी हितग्राहियों ने पाया सम्मान जावरा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रेषित विकसित भारत संकल्प यात्रा का गारंटी रथ ग्राम मोरिया पहुंचा। कार्यक्रम का प्रारंभ दीप प्रज्जवलित एंव सरस्वती वंदना से प्रारंभ किया गया। कार्यक्रम में गोपाल गुर्जर, हेमराज हाडा, हरिओम शाह, मुकेश बग्गड, किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष पं. नटवरलाल व्यास, अशोक चन्द्रवंशी द्वारा अपने उद्बोधन मध्य प्रदेश शासन एवं भारत सरकार की योजना की जानकारी दी गई तथा अधिक से अधिक लाभ प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया गया। कार्यकम के दौरान कुल 5 हितग्राहियों खाद्यान्न…

Read More

– आलोट-उज्जैन सांसद अनिल फिरोजिया ने किया मनोनीत जावरा। उज्जैन आलोट सांसद अनिल फिरोजिया ने रतलाम जिले की दिशा समिति के लिए जनपद पंचायत जावरा के वार्ड क्रमांक 17 की सदस्या बोरदा निवासी प्रिया कुंवर सिसौदिया को सांसद प्रतिनिधि मनोनीत किया है। इस आशय का पत्र सांसद फिरोजिया ने रतलाम जिलाधीश भास्कर लक्षकार को भेजा है। सांसद प्रतिनिधि मनोनीत होने के बाद प्रियाकुंवर सिसौदिया ने सांसद फिरोजिया से मिलकर उनका आभार व्यक्त किया। वहीं रतलाम कलेक्टर से मिलकर चर्चा की। प्रिया के सांसद प्रतिनिधि मनोनीत होने पर समाजजनों और क्षैत्रवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए सांसद के प्रति आभार व्यक्त…

Read More

जावरा। नामली फीडर पर मैन्टेनेंस के चलते 21 दिसंबर गुरुवार को सुबह 9.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे बड़ायला चौरासी एवं कांडरवासा ग्रिड से जुडे गावों में विद्युत प्रदाय बंद रहेगा। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षैत्र विद्युत वितरण कंपनी कार्यपालन यंत्री अमित पटेल ने बताया कि 33/11 केव्ही बड़ायला चौरासी ग्रिड से निकलने वाले समस्त 11 केव्ही घरेलू एवं सिंचाई फीडरों से जुड़े ग्राम/क्षेत्र बड़ायला चौरासी, लुहारी, हसनपालिया, बरगढ़ फन्टा, हल्दुनी, पाताखेड़ी, खोखरा, आकतवासा, अर्नियागूर्जर, उमटपालिया के साथ 33/11 केव्ही कांडरवासा ग्रिड से जुडे गांव कांडरवासा, वाटरवक्र्स, सिखेड़ी, सोनाकुटी, पल्दुना आदि गांवों में विद्युत प्रदान बंद रहेगा।

Read More