Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Editor
– जावरा शहर के प्राथमिक विद्यालयों में 200 विद्यार्थियों को बांटे स्वेटर जावरा। वर्तमान समय में ठंड को देखते हुए मानव सेवा समिति रतलाम के सहयोग से जावरा नगर के प्राथमिक विद्यालयों में लगभग 200 विद्यार्थियों को ब्रांडेड कंपनियों के स्वेटर वितरण किए गए। कार्यक्रम संयोजक वीरेंद्र सिसोदिया (केवी), सहसंयोजक जगदीश वीर ने बताया कि स्वेटर वितरण कार्यक्रम में मानव सेवा समिति रतलाम के अध्यक्ष मोहनलाल मुरलीवाला, समिति पदाधिकारी गोविंद काकानी, समाजसेवी यश जैन (कर सलाहकार), सेवानिवृत प्राचार्य दिलीप त्रिवेदी एवं समाजसेवी सलमान पठान उपस्थित थे। मानव सेवा समिति रतलाम द्वारा विगत कई वर्षों से पूरे जिले मे सर्दी के…
– नगर में निकला चल समारोह, सत्तर भेदी महापूजा भी पढ़ाई गईं पिपलौदा। सकल जैन श्री संघ के सहयोग से श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ धाम वाटिका ट्रस्ट व परिषद परिवार द्वारा श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ राजेंद्र यतीन्द्र जयंतसेन वाटिका पर एक दिवसीय सप्तम प्रतिष्ठा वर्षगांठ एवं ध्वजारोहण महोत्सव धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नवयुवक परिषद के पूर्व राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रफुल जैन ने बताया की प्रात: श्री आदिनाथ जैन श्वेताम्बर मंदिर झंडा चोक से ध्वजा का चल समारोह प्रारंभ हुआ जो नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए दादावाड़ी पंहुचा। चल समारोह में समाजजनों व नगरवासियों ने जगह जगह लाभार्थी…
– सभा में आगामी कार्ययोजना तय कर सदस्यों ने खेले गेम्स जावरा। शहर की जनरल मर्चेंट एसोसिएशन की पारिवारिक सभा एवं पार्टी भीमाखेड़ी स्थित श्री हनुमान मंदिर पर आयोजित की गई। जिसमें आगामी कार्य योजना तय की गई साथ ही सभा में सदस्यों ने मनोरंजक गेम्स खेलकर पार्टी को सफल बनाया। सभा पश्चात सभी सदस्यों ने परिवार सहित सामुहिक भोज किया। सभा में संस्था संरक्षक पुखराज पटवा, निवृतमान अध्यक्ष दिनेश शर्मा, संस्था अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण सोनगरा, सचिव पुष्पक चौरसिया, कोषाध्यक्ष रितेश भटेवरा, कपिल परिहार, कृष्ण गोपाल शाक्य, सुनील हरण, सुनील धारीवाल, टेमर श्याम जैन सहित सदस्य उपस्थित रहे। https://youtube.com/shorts/mVrW8SY1fLs?si=9w5o1tJ1V-vaMLZL
समाजसेवी कामिनी राठौर तथा डॉ अदिती राठौर अतिथि के रूप में रही मोजूद जावरा। जैन सोश्यल ग्रुप संगिनी जावरा द्वारा महिला क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन रतलाम नाका स्थित सेंट पॉल कान्वेंट स्कूल के खैल मैदान पर किया गया। प्रतियोगिता में अतिथि के रुप में समाजसेवी कामिनी राठौर तथा डॉ अदिती राठौर मोजुद रही। जेएसजी संगिनी अध्यक्ष करिश्मा भंडारी तथा सचिव सुप्रिया लुहाडिय़ा ने बताया कि शहर में प्रथम बार आयोजित महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में टीम वीर संगिनी एवं टीम रॉयल संगिनी के बीच मैच की खेला गया। वीर संगिनी टीम की कप्तान मोनिका पावेचा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की…
रेडियो एक्टिव प्रोडक्ट के बिजनेस के नाम पर कांग्रेस नेता के साथ 22 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाला आरोपी चंडीगढ़ से गिरफ्तार
– गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से १९ तक पीआर पर भेजा – तीन आरोपी फरार, तलाश में जुटी पुलिस – आरोपियों ने शहर के कांग्रेस नेता के साथ की थी धोखाधड़ी जावरा। रेडियो एक्टिव प्रोडक्ट के बिजनेस में मोटी कमाई का लालच देकर जावरा के इंदिरा कॉलोनी निवासी कांग्रेस नेता से करीब 22 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को जावरा शहर थाना पुलिस ने चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया है। धोखाधड़ी के इस मामले में गिरफ्तारशुदा आरोपी के साथ अन्य लोग भी शामिल है, जिस पर पुलिस ने आरोपी को सोमवार को न्यायालय में पेश…
आवारा कुत्तों की नसबंदी करेगी नपा, पशु चिकित्सा विभाग लगाएगा ऐंटीरेबीज इंजेक्शन – सोमवार को नगर पालिका सभागृह में हुई पशु जन्म नियत्रंण निगरानी समिति की बैठक हुई जावरा। शहर में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है, ऐसा नहीं है कि नगर पालिका आवार कुत्तों को पकडऩा नहीं चाहती है, नपा तो पकडऩे को तैयार है लेकिन डॉग लवर द्वारा लगाई गई आपत्ती के चलते नपा कानुनी उलझनों में नहीं फंसना चाहती है। इस समस्या से निपटने के लिए नगर पालिका ने अब आपत्तीकर्ता डॉग लवर और डॉग बाईट से पीडि़त के साथ अगली बैठक बुलाकर आगे का…
जावरा। जैन सोशल ग्रुप जावरा नवकार की अंतरराष्ट्रीय करुणा योजना के अंतर्गत आज गुड़ योजना का शुभारंभ पूज्य आचार्य जयानंदसुरीजी म.सा. के शिष्यरत्न मुनिराज दिव्यचंद विजय जी म.सा. की पावन निश्रा में गुड योजना के पूरे वर्ष के लाभार्थी स्वर्गीय राजलबाई ओस्तवाल की स्मृति में समरथमल, राकेश कुमार ओस्तवाल परिवार द्वारा 51 हजार रूपए का सहयोग संस्था को प्राप्त हुआ। मोहनखेड़ा ट्रस्ट के ट्रस्टी बाबूलाल खेमसरा, समाज सेवी प्रदीप लूक्कड़ के आतिथ्य में जैन सोशल ग्रुप जावरा नवकार अध्यक्ष अभिषेक बोरदिया, संस्थापक अध्यक्ष संजय अंचलिया, उपाध्यक्ष वीरेंद्र खेमसरा, मनोज मेहता, दिनेश भंडारी, मोहित सियाल, हर्षित पगारिया, प्रीतेश जैन, सुदीप चंडालिया,…
– 22 जनवरी को अपना ग्राम अपनी अयोध्या कार्यक्रम होगा आयोजित – श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत जिले की वृहद बैठक सरस्वती शिशु मंदिर में हुई – 56 मंडलों की 22 बस्तियों के स्वयंसेवकों को वितरित किए अक्षत कलश जावरा। श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर जिले की वृहद बैठक का आयोजन सरस्वती पुरम पहाडिय़ा रोड जावरा पर किया गया। जिसमें अयोध्या से आए अक्षत कलश जिले भर से आए 56 मंडलो 22 बस्तियों के स्वयंसेवक बंधुओ को वितरित किए गए। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक विजेंद्र गोठी द्वारा भाव जागरण करते हुवे कहा रामलाल…
– गिल्ली डंडा खेलने के दौरान विवाद, भाईयों ने फोड़ा सिर – दो भाईयों पर पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण जावरा। शहर के नयामाली पुरा के समीप स्थित श्मशाम घाट में गिल्ली डंडा खेलनेे के दौरान विवाद हो गया। विवाद में दो भाईयों से मिलकर एक की जमकर पिटाई कर दी। जिससे वह घायल हो गया। पुलिस मारपीट करने वाले दोनो भाईयों पर प्रकरण दर्ज किया है। https://youtube.com/shorts/mVrW8SY1fLs?si=CLJ5QKnbCdQydTiE शहर थाने से प्राप्त जानकारी अनुसार मालीपुरा स्थित श्मशान घाट पर दोपहर करीब 4 बजे छोटामालीपुरा निवासी छोटु पिता आनंद कंडारे तथा सुरज पिता आनंद कंडारे तथा रपट रोड़ निवासी विनोद सरगरा…
– 17 दिसंबर से प्रारंभ हुई यात्रा, 9 जनवरी 2024 को पहुंचेगी खाटू श्याम जावरा। शहर के पहाडिय़ा रोड़ स्थित श्री श्याम धाम जावरा से राजस्थान के खाटु श्याम मंदिर तक तृतीय पैदल पालकी यात्रा रविवार को सुबह 10 बजे प्रारंभ हुई। जो शहर के सभी प्रमुख मार्गो से होती हुई खाटु श्याम के लिए रवाना हुई। पैदल पालकी यात्रा में शामिल राजेश माली, नंदु माली ने बताया कि रविवार को सुबह 10 बजे पहाडिय़ा रोड़ स्थित खाटु श्याम मंदिर पर पूजा अर्चना के बाद पैदल यात्रा प्रारंभ हुई जो खिड़की दरवाजा, सुतारी पुरा, खारीवाल मोहल्ला, तम्बाकु बाजार, जवाहर पथ,…
