– लायसं क्लब जावरा की पारिवारिक सभा में सायबार फ्राड पर एसडीओपी ने रखे अपने विचार
– सभा में काव्य गोष्ठी में कवियों ने गुदगुदाया
जावरा। आज के इस युग में हमे सावधान सर्तक रहने का अहम समय है क्योकि सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफार्म है जिसके कारण हमे सावधान रहना चाहिए हमे अंजान लिंक या काल से सावधान रहना होगा नही तो हमारा मोबाइल का पूरा सिस्टम हैंग कर लेते है जिससे डाटा चोरी कर हमारे वॉलेट से पैसे या अन्य जानकारी हासिल कर लेते है आप पुलिस से साइबर फ्राड जैसी जानकारी को बताए पुलिस द्वारा आपका नाम गुप्त रखा जाता हैं।
उक्त विचार जावरा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस शक्तिसिंह चोहान ने लायन्स क्लब जावरा की पारिवारिक सभा मै कहीं। लायन्स क्लब जावरा के कोषाध्यक्ष संदीप रांका ने देते हुए बताया की क्लब की पारिवारिक सभा एवं काव्य गोष्ठी में सर्वप्रथम दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई। स्वागत भाषण अध्यक्ष अजय सकलेचा ने दिया। काव्य गोष्ठी मै श्रृंगार वीर रस के कवि राहुल राठौड़ (आकोडिया) ने काव्य पाठ करते हुए सुखदेव भगत असफाक गुरु हमीदो का है ये देश शहीदों का है तुलसी ने राम चरित्र में जो राम चरित्र पढाया है कृष्ण ने युद्ध में गीता का ज्ञान सिखाया। गीतकार ऋतुराज सिंह गुर्जर ने कहा कि संभल कर चले तो टक्कर नहीं आती संस्कारी बैटी किसी चक्कर में नहीं आतीं माँ बाप की बात मान लेती अगर श्रद्धा तो यहाँ पैतिस टुकडों में बटकर नहीं आती। जावरा के गोरव कवि राजेन्द्र क्षोत्रीय ने भी अपनी बात रखी।
ध्वज वंदना से प्रारंभ हुई पारिवारिक सभा –
सह सचिव अशोक चोपड़ा ने सचिवीय प्रतिवेदन प्रस्तुत किया, लायंस नेत्र चिकित्सालय की जानकारी नेत्र चिकित्सालय चेयरमैन विजय पामेचा ने प्रस्तुत की। कार्यक्रम का संचालन राजकुमार मारवाड़ी ने किया। ध्वजवंदना व राष्ट्रगान उषा सकलेचा ने प्रस्तुत की। कार्यक्रम में पूर्व प्रान्तपाल राजेन्द्र गर्ग, अनिल धारीवाल, अरुण संघवी, अशोक सेठिया,सुजान कोचट्टा, घनश्याम रामनानी, सजी वर्गीस, अनिल काला, संतोष मेडतवाल,अवध नारायण पालीवाल,पंकज काँठेड, अर्पित चत्तर, बालमुकुंद गर्ग, विनोद सेठिया, अर्पित सेठिया,गोरधन बादलानी, प्रकाश अरोड़ा, मुस्तुफा सैफ, संजय गोधा, संजय पूरी गोस्वामी आदि उपस्थित थे। आभार कोषाध्यक्ष संदीप रांका ने व्यक्त किया।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.