– भारत संकल्प यात्रा का गारंटी रथ ग्राम मोरिया और मोयाखेड़ा पहुंचा
– मोयाखेड़ा में भी हितग्राहियों ने पाया सम्मान
जावरा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रेषित विकसित भारत संकल्प यात्रा का गारंटी रथ ग्राम मोरिया पहुंचा। कार्यक्रम का प्रारंभ दीप प्रज्जवलित एंव सरस्वती वंदना से प्रारंभ किया गया। कार्यक्रम में गोपाल गुर्जर, हेमराज हाडा, हरिओम शाह, मुकेश बग्गड, किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष पं. नटवरलाल व्यास, अशोक चन्द्रवंशी द्वारा अपने उद्बोधन मध्य प्रदेश शासन एवं भारत सरकार की योजना की जानकारी दी गई तथा अधिक से अधिक लाभ प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया गया।
कार्यकम के दौरान कुल 5 हितग्राहियों खाद्यान्न पात्रता पर्ची, 5 नन्दन फलोद्यान, 2 स्वंय सहायता समूह 01 तथा म. प्र. शासन की कुपोषण मुक्त योजना का लाभ प्राप्त करने वाले हितग्राहियो का सम्मान किया गया। विकसित भारत संकल्प की शपथ नागेन्द्र दीक्षित बी.पी.ओ. के द्वारा दिलवाई गई। विभागीय अधिकारियों द्वारा लाभ लेने की प्रकिया की जानकारी दी गई। अतिथियों का ग्राम पंचायत मोरिया के अमरसिंह गुर्जर, उपसरपंच, किशनसिंह गुर्जर एंव ग्राम पंचायत पचों द्वारा पुष्पहार से स्वागत एंव सम्मान किया गया। संचालन नागेन्द्र दीक्षित ने किया। आभार अमरसिंह गुर्जर ने माना।
हितग्राहियों ने सुनाई सफलता की कहानी –
इसी तरह प्रधानमंत्री द्वारा प्रेषित विकसित भारत संकल्प यात्रा का गारंटी रथ ग्राम मोयाखेडा पहुंचा। यात्रा मे कार्यक्रम में जिला श्री गोपाल गुर्जर, प्रदीप चौधरी, हेमराज हाडा, हरिओम शाह, मुकेश बग्गड, पं. नटवरलाल व्यास, अशोक चन्द्रवंशी द्वारा अपने प्रदेश शासन एवं भारत सरकार की योजना की जानकारी दी गई तथा अधिक से अधिक लाभ प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान कुल 31 हितग्राहियों को सम्मानित किया गया। मेरी कहानी मेरी जुबानी मे सफलता की कहानी गोपाल माली हितग्राही नन्दन फलोद्यान, कपिल धारा हितग्राही अशोंक बोडाना, प्रधान मंत्री आवास योजना हितग्राही मोहन को श्रवण एंव ऋतिका शर्मा को आयुष्मान भारत योजना अन्तर्गत अतिथियो द्वारा सम्मानित किया गया। विभागीय अधिकारियों के द्वारा पात्रता तथा लाभ लेने की प्रकिया की जानकारी दी गई। ग्राम पंचायत मोरिया सरपंच रामानन्दीबाई धाकड, उपसरपंच अशोक बोडाना एंव ग्राम पंचायत पचों द्वारा पुष्पहार से अतिथियों का स्वागत एंव सम्मान किया गया। संचालन नागेन्द्र दीक्षित ने किया। आभार शान्तिलाल धाकड ने माना।
22 दिसंबर को आयोजित होने वाले कैंप –
जिले में जारी विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत 22 दिसंबर को जिन स्थानों पर कैंप आयोजित होंगे उसके अंतर्गत विकासखंड आलोट में मजनपुर तथा रजला, विकासखंड बाजना में ठीकरिया तथा भोजपुरा, विकासखंड जावरा में धतरावदा तथा मार्तंडग़ंज, विकासखंड पिपलोदा में आकतवासा तथा बड़ायला चौरासी, विकासखंड रतलाम में धमोतर तथा बांगरोद एवं विकासखंड सैलाना में बेडदा तथा सेरा शामिल है।

