Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Editor
– रतलाम पुलिस ने सप्लाई नेटवर्क की जांच तेज की जावरा/ढोढर। पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 10 लाख रुपये कीमत की 100 ग्राम एम.डी. (मेफेड्रोन) ड्रग्स के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ड्रग्स के साथ घटना में प्रयुक्त स्कूटी भी जब्त की है। मामले में ड्रग्स के स्रोत और सप्लाई नेटवर्क की गहन जांच की जा रही है। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देश पर जिलेभर में नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। अतिरिक्त पुलिस…
चेहल्लुम से पहले हाई अलर्ट! हुसैन टेकरी पहुंचे एसपी अमित कुमार, सुरक्षा व्यवस्था का लिया पूरा जायजा
– यातायात, पार्किंग, कानून-व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर विशेष फोकस, पुलिस अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश जावरा। विश्व प्रसिद्ध धार्मिक स्थल हुसैन टैकरी पर जारी दस दिवसीय चेहल्लुम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से रतलाम पुलिस ने सुरक्षा तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक अमित कुमार शनिवार को हुसैन टेकरी पहुंचे, जहां उन्होंने पुलिस अधिकारियों एवं जवानों के साथ पूरे क्षेत्र का निरीक्षण कर सुरक्षा, यातायात और कानून-व्यवस्था की व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने हुसैन टेकरी क्षेत्र में श्रद्धालुओं की…
सावन में शिवभक्तों के लिए खुशखबरी! अब घर बैठे मिलेगा गंगोत्री का पवित्र गंगाजल, हर सोमवार मंदिरों पर भी विशेष स्टॉल
– डाक विभाग पहुँचा रहा गंगोत्री का पवित्र गंगाजल, जावरा-रतलाम सहित पूरे संभाग में सुविधा रतलाम। शिव भक्ति के पवित्र सावन के महीने में शिवभक्तों की आस्था को और अधिक सहज बनाने के लिए भारतीय डाक विभाग ने विशेष पहल की है। अब श्रद्धालुओं को गंगोत्री का शुद्ध एवं पवित्र गंगाजल प्राप्त करने के लिए लंबी यात्रा करने की आवश्यकता नहीं होगी। डाक विभाग वर्षभर यह सुविधा उपलब्ध कराता है, लेकिन श्रावण मास में बढ़ती मांग को देखते हुए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। अधीक्षक डाकघर राजेश कुमावत ने बताया कि रतलाम डाक संभाग के अंतर्गत रतलाम, जावरा, झाबुआ, अलीराजपुर…
– 2025 का फसल बीमा नहीं मिलने पर किसानों ने बीमा कंपनी कर्मचारी का किया घेराव – कृषि विस्तार अधिकारी और पटवारी की मौजूदगी में हुई तीखी बैठक। जावरा। ग्राम लुहारी में वर्ष 2025 के फसल बीमा का लाभ नहीं मिलने से किसानों का आक्रोश खुलकर सामने आ गया। बड़ी संख्या में किसानों ने गांव पहुंचे बीमा कंपनी के कर्मचारी का घेराव कर जवाब मांगा। मौके पर कृषि विस्तार अधिकारी, पटवारी सहित ग्राम पंचायत सरंपच, सचिव व अन्य अधिकारी मौजूद रहे। किसानों ने आरोप लगाया कि हर वर्ष बैंक से फसल बीमा की प्रीमियम राशि काट ली जाती है, लेकिन…
करंट से हो रहीं मौतों पर फूटा जनाक्रोश, विद्युत पोलों की सुरक्षा को लेकर विधायक तक पहुंचा मामला
-जावरा में ‘करंट’ बना जानलेवा, पार्षद प्रतिनिधि ने विधायक को सौंपा ज्ञापन – जर्जर विद्युत पोल बने खतरा, हादसों पर रोक लगाने की उठी मांग जावरा। नगर में विद्युत पोलों से लगातार हो रही दुर्घटनाओं और करंट फैलने की घटनाओं को लेकर अब जनप्रतिनिधियों ने भी मोर्चा खोल दिया है। वार्ड क्रमांक 09 की पार्षद जानीबाई धाकड़ एवं उनके प्रतिनिधि दशरथ कसानिया (धाकड़) ने आमजन की सुरक्षा का मुद्दा उठाते हुए विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय को ज्ञापन सौंपकर नगरभर के विद्युत पोलों की तत्काल जांच और खतरनाक पोलों को हटाने की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया कि शहर…
– सुनसान खेत बने निशाना, 9 क्विंटल लहसुन चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार – बाइक-ऑटो समेत 4 लाख रुपए का माल जब्त जावरा। थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा पुलिस ने खेतों में बने सुनसान मकानों को निशाना बनाकर लहसुन चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी किए गए लहसुन को बेचकर प्राप्त 70 हजार नकद, वारदात में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल और ऑटो सहित करीब 4 लाख रुपए का मशरूका बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, 27-28 जुलाई की रात ग्राम नागदी स्थित किसान बसंतीलाल हाड़ा के खेत पर बने मकान…
जावरा में आबकारी विभाग का एक्शन : 38 लीटर कच्ची शराब और 2,200 किलो महुआ लाहन जब्त, 8 प्रकरण दर्ज
– मायाखेड़ा-बागाखेड़ा में आबकारी की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध शराब के अड्डों पर छापा जावरा/रतलाम। कलेक्टर मिशा सिंह के निर्देशन में आबकारी विभाग ने जावरा क्षेत्र के ग्राम मायाखेड़ा एवं बागाखेड़ा में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हाथ भट्टी से तैयार की जा रही कच्ची शराब और भारी मात्रा में महुआ लाहन जब्त किया। आबकारी उपनिरीक्षक वंदना अग्रवाल एवं श्री पुष्पराज सिंह चौहान के नेतृत्व में गठित संयुक्त टीम ने दोनों गांवों में दबिश देकर तलाशी अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान 38 लीटर हाथ भट्टी कच्ची मदिरा तथा 2,200 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद किया गया। आबकारी विभाग ने…
सावन में धूप-बारिश की आँख-मिचौली, लेकिन पिछले साल से अब भी पीछे है बारिश; जावरा में उमस ने बढ़ाई परेशानी
– रुक रुक कर हो रही बारिश से बढ़ी उमस, थोड़ी सी बारिश से भरने लगा सड़कों पर पानी जावरा/रतलाम। सावन का महीना शुरू होते ही जावरा सहित पूरे रतलाम जिले में मौसम लगातार करवट बदल रहा है। कभी तेज धूप तो कुछ ही देर बाद काले बादलों के साथ झमाझम बारिश—दिनभर यही सिलसिला जारी है। बारिश रुकते ही फिर धूप निकल आने से वातावरण में भारी उमस बनी हुई है, जिससे आमजन खासे परेशान हैं। हालांकि रुक-रुककर हो रही बारिश से किसानों के चेहरों पर राहत जरूर दिखाई दे रही है। जावरा में रुक रुम कर हो रही तेज…
36 वर्षों की निष्कलंक सेवा के बाद एएनएम ईना दास सेवानिवृत्त, सिविल हॉस्पिटल जावरा में भावभीनी विदाई
– स्वास्थ्य सेवाओं में उत्कृष्ट योगदान के लिए हुआ सम्मान, कोरोना काल से लेकर टीकाकरण अभियानों में निभाई अहम भूमिका जावरा। सिविल हॉस्पिटल जावरा में पदस्थ एएनएम ईना दास ने 36 वर्षों की सफल एवं निष्कलंक शासकीय सेवा पूर्ण कर शुक्रवार को सेवानिवृत्ति प्राप्त की। इस अवसर पर अस्पताल परिसर में भावभीना सम्मान एवं विदाई समारोह आयोजित किया गया, जिसमें चिकित्सकों, जनप्रतिनिधियों एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने उनके उत्कृष्ट कार्यकाल की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि एवं नगर पालिका परिषद जावरा के एल्डरमेन अजय सिंह भाटी ने कहा कि ईना दास ने…
181 शिकायत वापस लेने का बनाया दबाव, लोहे के पाइप से हमला करने वाले तीन आरोपियों को 3-3 साल की सजा
– पिपलौदा थाना क्षेत्र के कंचनखेड़ी गांव का मामला, कोर्ट ने तीनों दोषियों पर 13-13 हजार रुपए का अर्थदंड भी लगाया जावरा। शिकायत वापस नहीं लेने पर फरियादी और उसके परिजनों पर लोहे के पाइप से हमला करने वाले तीन आरोपियों को न्यायालय ने दोषी करार देते हुए 3-3 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही प्रत्येक आरोपी पर कुल 13,000 रुपए का अर्थदंड भी लगाया गया है। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी जावरा शिवानी राठौर की अदालत ने थाना पिपलौदा के अपराध क्रमांक 158/2023 में यह फैसला सुनाया। प्रकरण की पैरवी सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी सुनील…
