Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Editor
– राजेन्द्र श्रोत्रिय ने कहा—शिक्षक समाज और राष्ट्र के निर्माता, वर्तमान समय में शिक्षकों की भूमिका और भी महत्वपूर्ण जावरा। शिक्षक समाज और राष्ट्र का निर्माता है। शिक्षक के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। हमारी संस्कृति में गुरु को भगवान से भी बड़ा स्थान दिया गया है। एक इंजीनियर की गलती से एक भवन खराब हो सकता है, एक कुम्हार की गलती से एक मटका खराब हो सकता है, लेकिन एक शिक्षक की गलती से पूरी पीढ़ी प्रभावित हो सकती है। वर्तमान समय में शिक्षकों के सामने अनेक चुनौतियां हैं, ऐसे में उनकी भूमिका और भी महत्वपूर्ण…
रतलाम पुलिस की कार्रवाई : 5 एमडी ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार, 100 ग्राम एमडी ड्रग्स और ईको कार जब्त
– ढोढर में पुलिस की घेराबंदी में पकड़े गए आरोपी – जब्त मादक पदार्थ की कीमत करीब 10 लाख रुपए; कुल 15 लाख का मशरूका जब्त ढोढर/जावरा। जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और परिवहन के खिलाफ रतलाम पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में ढोढर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को अवैध एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 100 ग्राम एमडी ड्रग्स, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपए है, तथा घटना में प्रयुक्त ईको कार क्रमांक रूक्क09्रङ्ग7430, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 5 लाख है, जब्त…
– गमलों सहित तुलसी पौधों का वितरण, गीता के महत्व पर विजय आचार्य ने किया धर्मप्रेमी जनता से संवाद जावरा। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर जन सेवा समिति जावरा द्वारा धार्मिक एवं सामाजिक सरोकार से जुड़ा आयोजन किया गया। आयोजन में 1111 तुलसी जी के पौधों का गमलों सहित वितरण किया गया। साथ ही उपस्थित धर्मप्रेमी नागरिकों को श्रीमद्भगवद्गीता का भी वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदीप चौधरी, सांसद प्रतिनिधि, मोहन पटेल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, संयुक्त माली समाज, शिखर धारीवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं शिवेंद्र माथुर, पार्षद, नगर पालिका परिषद जावरा…
जावरा में जन्माष्टमी पर भारत विकास परिषद ने बांटे 501 तुलसी पौधे, सैकड़ों लोगों ने लिया हिस्सा
– पिपली बाजार में हुआ भव्य आयोजन, राष्ट्रसंत नमन वैष्णव ने तुलसी की धार्मिक महत्ता पर दिया संदेश जावरा। भारत विकास परिषद शाखा जावरा द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर संस्था के महत्वपूर्ण प्रकल्प तुलसी पौधा वितरण का भव्य आयोजन पिपली बाजार, जावरा में किया गया। कार्यक्रम में संस्था के सदस्यों के साथ बड़ी संख्या में आमजन ने सहभागिता की। इस अवसर पर भारत विकास परिषद द्वारा 501 तुलसी पौधों का वितरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रसंत नमन वैष्णव रहे। उनका स्वागत संस्था अध्यक्ष शेखर नाहर, सचिव गोपाल सेठिया एवं कोषाध्यक्ष निलेश जोशी ने किया। कार्यक्रम में…
– राधा-कृष्ण की वेशभूषा में सजे नन्हे-मुन्नों ने किया रैंप वॉक, कृष्ण लीला और मटकी फोड़ ने बांधा समां जावरा। स्थानीय सेंट पॉल्स कॉन्वेंट स्कूल, जावरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व हर्षोल्लास और भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया। नन्हे-मुन्ने बच्चे भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी की मनमोहक वेशभूषा में सज-धजकर विद्यालय पहुंचे। बच्चों ने रैंप वॉक के माध्यम से अपनी मनमोहक अदाओं से सभी का मन मोह लिया। समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियां दीं। बच्चों द्वारा प्रस्तुत कृष्ण लीला, मटकी फोड़ प्रतियोगिता…
महावीर जैन नेशनल स्कूल में तीन दिवसीय जन्माष्टमी समारोह, मटकी फोड़ से लेकर श्रीकृष्ण के जीवन पर भव्य नाट्य प्रस्तुति तक
– जावरा के महावीर जैन नेशनल स्कूल में जन्माष्टमी पर गूंजा ‘जय श्रीकृष्ण’, विद्यार्थियों ने मटकी फोड़, रासलीला और कृष्ण जीवन पर आधारित नाट्य प्रस्तुति से बांधा समां। जावरा। महावीर जैन नेशनल स्कूल में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव जन्माष्टमी के पावन अवसर पर तीन दिवसीय भव्य एवं आध्यात्मिक समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के दौरान विद्यालय परिसर उत्साह, उमंग और भक्ति के रंग में रंगा नजर आया। विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक एवं धार्मिक गतिविधियों में पूरे उत्साह और जोश के साथ भाग लिया। तीन दिनों तक चले इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को भगवान श्रीकृष्ण के जीवन, उनके आदर्शों,…
– जन सेवा समिति जावरा का आयोजन 4 सितंबर को सोमवारिया में, जनसेवा और सनातन संस्कृति का दिया जाएगा संदेश जावरा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर जन सेवा समिति जावरा द्वारा धार्मिक एवं सामाजिक सरोकार से जुड़ा अनूठा आयोजन किया जा रहा है। समिति की ओर से गमलों सहित तुलसी जी के 1111 पौधों का वितरण किया जाएगा। इसके साथ ही श्रद्धालुओं को श्रीमद्भगवद्गीता का भी वितरण किया जाएगा। आयोजन 4 सितंबर 2026, शुक्रवार को प्रात: 10.30 बजे सोमवारिया में आयोजित होगा। कार्यक्रम का उद्देश्य सनातन संस्कृति, धार्मिक आस्था के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है।…
– एनडीपीएस एक्ट की विशेष अदालत ने सुनाया फैसला, मोटरसाइकिल से अवैध रूप से डोडा छिलका परिवहन करते पकड़े गए थे दोनों आरोपी जावरा। 25 किलोग्राम प्रतिबंधित मादक पदार्थ डोडा छिलका का अवैध रूप से परिवहन करने वाले दो आरोपियों को विशेष न्यायालय एनडीपीएस एक्ट, जावरा ने 4-4 वर्ष के कठोर कारावास एवं 15-15 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है। प्रकरण की सुनवाई जंगबहादुर सिंह राजपूत, विशेष न्यायाधीश, एनडीपीएस एक्ट, जावरा, जिला रतलाम के न्यायालय में हुई। न्यायालय ने निर्णय सुनाते हुए आरोपी मेघाभाई पिता नारूभाई मुणिया, आयु 56 वर्ष, निवासी कालिया विरान, थाना मेघनगर, जिला झाबुआ तथा…
6 साल पुराने सड़क हादसे में आया फैसला : लापरवाही से बोलेरो चलाकर मौत कारित करने वाले को 1 साल की जेल
– पिपलौदा थाना क्षेत्र के राकोदा गांव में हुई थी दुर्घटना, न्यायालय ने अभियोजन के साक्ष्य और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर अभियुक्त को माना दोषी। जावरा। तेज एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाकर सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मृत्यु कारित करने वाले अभियुक्त को न्यायालय ने दोषी ठहराते हुए एक वर्ष के साधारण कारावास एवं 1,000 रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है। यह निर्णय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, जावरा, जिला रतलाम की न्यायालय में पदस्थ शिवानी राठौर ने सुनाया हैं। प्रकरण के अनुसार, थाना पिपलौदा में अपराध क्रमांक 168/2020 के तहत धारा 304-ए भादवि में मामला दर्ज किया गया…
– 6 खिलाडिय़ों ने किया शानदार प्रदर्शन, विद्यालय का नाम किया गौरवान्वित जावरा। महावीर जैन नेशनल स्कूल, जावरा के विद्यार्थियों ने खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। विद्यालय के छह प्रतिभाशाली खिलाडिय़ों दर्शिल आंचलिया, धैर्य जैन, मोक्ष लोधा, मोक्ष धारीवाल, रेवांशी जैन एवं दीपाली धाकड़ ने 03 सितंबर 2025 को उज्जैन में आयोजित संभाग स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में भाग लेकर उत्कृष्ट खेल कौशल का परिचय दिया। संभाग स्तर पर आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में खिलाडिय़ों ने अपनी एकाग्रता, रणनीतिक सोच, धैर्य एवं निर्णय क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया। शतरंज जैसे बौद्धिक खेल में…
