• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

जावरा के सेंट पॉल्स कॉन्वेंट स्कूल के तीन विद्यार्थियों का संभाग स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में चयन

September 2, 2026

खेत में विवाद के बाद दराते से हमला करने वाली महिला को 6 माह की सश्रम सजा

September 2, 2026

जावरा : चौपाटी पेट्रोल पंप के सामने ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत, हादसा या आत्महत्या ? CCTV से खुलेगा राज

September 2, 2026
Facebook Twitter Instagram
Wednesday, September 2
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»जावरा»खेत में विवाद के बाद दराते से हमला करने वाली महिला को 6 माह की सश्रम सजा
जावरा

खेत में विवाद के बाद दराते से हमला करने वाली महिला को 6 माह की सश्रम सजा

EditorBy EditorSeptember 2, 2026No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– गेहूं काटने को लेकर हुआ था विवाद, महिला ने पीठ और सिर पर किए थे वार; कोर्ट ने लगाया 500 रुपये का अर्थदंड
जावरा। गेहूं की फसल काटने को लेकर हुए विवाद में महिला पर धारदार दराते से हमला करने के मामले में न्यायालय ने आरोपी महिला को दोषी ठहराते हुए 6 माह के सश्रम कारावास और 500 रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है। यह फैसला न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी जावरा श्री दिलीप पाटिल की अदालत ने सुनाया। प्रकरण में अभियोजन की ओर से सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी राजेन्द्र देवड़ा ने पैरवी की।
गेहूं काटने को लेकर हुआ था विवाद –
अभियोजन के अनुसार घटना 14 अप्रैल 2022 की है। फरियादी राजूबाई गरगामा के डोडियाना रोड स्थित खेत में गेहूं की फसल काट रही थी। उसके साथ उसके पति, बेटी प्रेमलता तथा आरोपी सागरबाई, उसका पति पीरूलाल और उनकी बेटियां रीना व मधु भी गेहूं काट रहे थे। इसी दौरान आरोपी सागरबाई पति पीरू चर्मकार (40), निवासी ग्राम सरसी, थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा ने गेहूं कम काटने की बात को लेकर विवाद शुरू कर दिया। फरियादी द्वारा अपने हिस्से का गेहूं स्वयं काटने की बात कहने पर आरोपी गाली-गलौज करने लगी।
दराते से पीठ और सिर पर किए वार –
अभियोजन के मुताबिक, गाली देने से मना करने पर सागरबाई ने धारदार दराते से राजूबाई की पीठ और सिर पर दो-तीन स्थानों पर वार कर दिए। हमले में राजूबाई के सिर में चोट लगने से खून निकलने लगा। मौके पर मौजूद उसके पति ने बीच-बचाव किया। घटना के बाद फरियादी ने थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 324 एवं 504 में प्रकरण दर्ज कर विवेचना की।
साक्ष्य और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर दोषसिद्धि –
विवेचना पूरी होने के बाद पुलिस ने अभियोग पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया। प्रकरण में प्रस्तुत दस्तावेजी, लिखित एवं मेडिकल साक्ष्यों का परीक्षण करने के बाद न्यायालय ने आरोपी सागरबाई को धारा 324 भादवि के तहत दोषी पाया। न्यायालय ने 31 अगस्त 2026 को आरोपी को 6 माह का सश्रम कारावास एवं 500 रुपये के  अर्थदंड से दंडित किया। प्रकरण में अभियोजन की ओर से सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी राजेन्द्र देवड़ा ने साक्ष्य प्रस्तुत कराए तथा न्यायालय के समक्ष प्रभावी तर्क रखे। प्रकरण की विवेचना भारतसिंह सिंगाड़ द्वारा की गई थी।

Post Views: 4
#court jugment #crime news #jaora news today
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

जावरा के सेंट पॉल्स कॉन्वेंट स्कूल के तीन विद्यार्थियों का संभाग स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में चयन

September 2, 2026

जावरा : चौपाटी पेट्रोल पंप के सामने ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत, हादसा या आत्महत्या ? CCTV से खुलेगा राज

September 2, 2026

मेडिकल अवकाश ऑनलाइन दर्ज नहीं होने से शिक्षक परेशान, राज्य कर्मचारी संघ ने सौंपा ज्ञापन

September 2, 2026
Don't Miss
जावरा

जावरा के सेंट पॉल्स कॉन्वेंट स्कूल के तीन विद्यार्थियों का संभाग स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में चयन

By EditorSeptember 2, 2026

– सानिध्य, वेदिक और रिद्धिमा संभाग स्तर पर दिखाएंगे दम जावरा। स्थानीय सेंट पॉल्स कॉन्वेंट…

खेत में विवाद के बाद दराते से हमला करने वाली महिला को 6 माह की सश्रम सजा

September 2, 2026

जावरा : चौपाटी पेट्रोल पंप के सामने ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत, हादसा या आत्महत्या ? CCTV से खुलेगा राज

September 2, 2026

मेडिकल अवकाश ऑनलाइन दर्ज नहीं होने से शिक्षक परेशान, राज्य कर्मचारी संघ ने सौंपा ज्ञापन

September 2, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

जावरा के सेंट पॉल्स कॉन्वेंट स्कूल के तीन विद्यार्थियों का संभाग स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में चयन

September 2, 2026

खेत में विवाद के बाद दराते से हमला करने वाली महिला को 6 माह की सश्रम सजा

September 2, 2026

जावरा : चौपाटी पेट्रोल पंप के सामने ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत, हादसा या आत्महत्या ? CCTV से खुलेगा राज

September 2, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.