जावरा। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के छात्र संवाद कार्यक्रम के तहत आगामी 19 सितंबर को इंदौर में आयोजित होने वाले ‘छात्रों की गूँज’ कार्यक्रम को लेकर बुधवार, 17 सितंबर को जावरा के स्थानीय शासकीय भगत सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्र संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में कुंवर नीतिराज सिंह, जावरा ने महाविद्यालय परिसर में भगवान गणेश की आरती में शामिल होने के बाद बड़ी संख्या में उपस्थित छात्र-छात्राओं से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी के छात्र संवाद कार्यक्रम तथा विद्यार्थियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर जानकारी साझा की। कुंवर नीतिराज सिंह ने विद्यार्थियों से 19 सितंबर को इंदौर में होने वाले ‘छात्रों की गूँज’ कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया।
QR कोड से कराया पंजीयन –
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को इंदौर में होने वाले कार्यक्रम से जोडऩे के लिए क्यूआर कोड के माध्यम से पंजीयन एवं सहभागिता का प्रयास किया गया। इसके साथ ही राहुल गांधी के चित्र और क्यूआर कोड वाले पंपलेट भी विद्यार्थियों को वितरित किए गए।
कांग्रेस पदाधिकारी और युवा नेता रहे मौजूद –
छात्र संवाद कार्यक्रम में वरिष्ठ मार्गदर्शक महेंद्र गंगवाल, जिला सचिव रतलाम कांग्रेस ग्रामीण महेश शर्मा, पूर्व यूथ विधानसभा अध्यक्ष अंकित लालवानी, युवा नेता सैय्यद फैज़ल अली ‘प्रिंसÓ, वॉरियर सोशल मीडिया दानिश सिद्दीक़ी, युवा नेता चंद्रशेखर शर्मा, युवा नेता वाज़े सिंह, अशोक सिसोदिया सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे। आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को आगामी छात्र संवाद से जोडऩा तथा उन्हें इंदौर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में सहभागिता के लिए प्रेरित करना रहा।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

