Author: Editor

– लोकायुक्त उज्जैन की ट्रैप कार्रवाई से वन विभाग में हड़कंप, शिकायतकर्ता से  65 हजार में तय हुआ था सौदा, पहली किश्त लेते ही दबोचे गए कमल सिंह देवड़ा। जावरा। वन विभाग में पद का रौब दिखाकर आम नागरिक को कथित तौर पर कानूनी कार्रवाई का डर दिखाना एक डिप्टी रेंजर को भारी पड़ गया। खेत में रखी जलाऊ लकड़ी बेचने के मामले में केस बनाने की धमकी देकर रिश्वत मांगने के आरोप में लोकायुक्त उज्जैन की टीम ने जावरा उप वन मंडल में पदस्थ डिप्टी रेंजर कमल सिंह देवड़ा को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार…

Read More

– मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण ने सुनाया अहम फैसला, मृतक के परिवार को 53 लाख के साथ 6 प्रतिशत ब्याज भी मिलेगा जावरा। मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण ने सड़क हादसे में जान गंवाने वाले युवक के परिवार को बड़ी राहत देते हुए 53 लाख 49 हजार 800 रुपये की क्षतिपूर्ति राशि देने का अधिनिर्णय पारित किया है। मृतक की पत्नी, नाबालिग पुत्र और माता-पिता को मिलने वाली इस मुआवजा राशि पर दावा आवेदन प्रस्तुत करने की तारीख से 6 प्रतिशत वार्षिक ब्याज भी देय होगा। 15 नवंबर 2023 को सड़क हादसे में हुई थी युवक की मौत – अभियोजना अनुसार…

Read More

– जावरा के ग्राहकों के लिए दीपावली का खास तोहफा, आसान फाइनेंस, आकर्षक उपहार और क्विक डिलीवरी का अवसर – 31 अक्टूबर 2026 तक ही मिलेगा ऑफर, आज ही विजिट करें बिजनेस न्यूज़ | जावरा । दीपावली के त्योहार पर दोपहिया वाहन खरीदने की योजना बना रहे ग्राहकों के लिए अंकेलेसरिया होंडा, जावरा की ओर से आकर्षक दिवाली ऑफर पेश किए गए हैं। कंपनी के इस फेस्टिव ऑफर में होंडा के लोकप्रिय स्कूटर और मोटरसाइकिल की खरीद पर ग्राहकों को विशेष छूट का लाभ दिया जा रहा है। ऑफर के तहत Activa 110 STD पर ₹4,999 और Activa 125 Disc…

Read More

– चार महिला आरोपियों से पूछताछ में सामने आया नाम, गोपाल मालवीय को गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड पर लिया रतलाम/आलोट। रतलाम जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में आलोट पुलिस ने 60 किलो 750 ग्राम डोडाचूरा जब्ती के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पूछताछ के आधार पर कार्रवाई करते हुए गोपाल पिता भग्गा जी मालवीय, निवासी पिपलिया पीथा को गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से पुलिस को पूछताछ के लिए रिमांड मिला है। खेतों के कच्चे रास्ते पर…

Read More

-प्लेटफॉर्म नंबर-2 के दो निकासी गेट में से एक तत्काल चालू करने की मांग, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अनिल दसेड़ा ने स्टेशन मास्टर को सौंपा पत्र। जावरा। जावरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-2 से बाहर निकलने वाले गेट बंद होने से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। खासकर बुजुर्गों, दिव्यांगों और चलने-फिरने में असमर्थ लोगों के लिए स्टेशन से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। पर्याप्त वैकल्पिक व्यवस्था के अभाव में गेट बंद रखने के फैसले ने रेलवे प्रशासन की यात्री सुविधाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस समस्या को लेकर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अनिल दसेड़ा ने स्टेशन…

Read More

– पति की लंबी उम्र के लिए सुरक्षा का संदेश, महिलाओं से मांगा ‘सेफ्टी गिफ्ट’; अवैध पार्किंग पर 5 वाहनों के चालान जावरा। करवा चौथ पर जहां सुहागिनें अपने पति की लंबी उम्र और सलामती के लिए व्रत रखती हैं, वहीं जावरा यातायात पुलिस ने इस भावना को सड़क सुरक्षा से जोड़कर एक अनूठी जन-जागरूकता पहल की। पुलिस ने संदेश दिया कि पति की लंबी उम्र के लिए दुआ के साथ सड़क पर सुरक्षा नियमों का पालन भी उतना ही जरूरी है। पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार के मार्गदर्शन तथा सीएसपी जावरा युवराजसिंह…

Read More

– जावरा-पिपलौदा में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप – मावा-घी, गुड़ और स्कूली मध्यान्ह भोजन के नमूने जांच के लिए भेजे जाएंगे जावरा/पिपलौदा। जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और सुरक्षा को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग ने कार्रवाई की है। जावरा और पिपलौदा क्षेत्र में अलग-अलग प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर मावा, घी, गुड़ और स्कूली मध्यान्ह भोजन के नमूने लिए गए। कार्रवाई के दौरान बिना पंजीयन संचालित मावा भट्टी और मध्यान्ह भोजन चलाने वाले स्व सहायता समूह के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया। सवाल यह है कि खाद्य कारोबार से जुड़े प्रतिष्ठान आवश्यक पंजीयन के बिना आखिर…

Read More

– तेजी और गुणवत्ता की जांच के लिए आबकारी विभाग का विशेष अभियान, कार्रवाई लगातार जारी रहेगी जावरा। जिले में मदिरा की गुणवत्ता और निर्धारित मानकों की जांच के लिए आबकारी विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को जावरा वृत्त के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों की चार कंपोजिट मदिरा दुकानों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान मदिरा की तेजी एवं गुणवत्ता की जांच के लिए सैंपल लेकर प्रयोगशाला भेजे गए। सहायक आबकारी आयुक्त विकास मंडलोई के मार्गदर्शन एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी शिव सिंहनाथ के नेतृत्व में गठित टीम ने ग्राम रिंगनोद, मांडवी, माननखेड़ा एवं ढोढर स्थित…

Read More

– 5000 विद्यार्थियों वाले महाविद्यालय में कक्षों की कमी, प्राचार्य ने कलेक्टर को पहले ही लिखा था पत्र; फिर भी नहीं मिली कॉलेज को राहत – भवन आवंटन से नाराज विद्यार्थियों ने एसडीएम कार्यालय पर दिया धरना जावरा। एक तरफ नई शिक्षा नीति के तहत बढ़ते पाठ्यक्रम और दूसरी तरफ कक्षों की कमी से जूझता भगतसिंह शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय। विद्यार्थियों की पढ़ाई के लिए अतिरिक्त कमरों की जरूरत बताई जा रही है, लेकिन महाविद्यालय परिसर में स्थित सुभाष स्कूल के रिक्त भवन को महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यालय के लिए आवंटित किए जाने से विवाद खड़ा हो गया…

Read More

– 20 हजार नकदी और चोरी के आभूषण बरामद, फरार आरोपी की तलाश जारी – चौमुखीपुल स्थित भंडारी ज्वैलर्स को बनाया था निशाना, 4 और 12 अपराधों का रिकॉर्ड रखने वाले आरोपी गिरफ्तार; 14 अपराधों वाला तीसरा आरोपी फरार रतलाम। रतलाम के चौमुखीपुल क्षेत्र में भंडारी ज्वैलर्स की दुकान में हुई नकबजनी की वारदात का माणकचौक पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का माल और वारदात में इस्तेमाल की गई होंडा साइन मोटरसाइकिल जब्त की है। वहीं, मामले में शामिल तीसरा आरोपी अब भी फरार है। गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक…

Read More