• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

जावरा पब्लिक स्कूल में भव्य शिक्षक दिवस समारोह, रैम्प वॉक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

September 5, 2026

जावरा की माधवानंद एकेडमी में शिक्षक दिवस समारोह, शिक्षक-शिक्षिकाओं का हुआ सम्मान

September 5, 2026

रतलाम पुलिस की कार्रवाई : 5 एमडी ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार, 100 ग्राम एमडी ड्रग्स और ईको कार जब्त

September 5, 2026
Facebook Twitter Instagram
Sunday, September 6
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»जावरा»भगवान बलराम जन्म महोत्सव की पूर्व संध्या पर निकली भव्य ट्रैक्टर रैली, आज निकलेगी हरियाली कलश यात्रा
जावरा

भगवान बलराम जन्म महोत्सव की पूर्व संध्या पर निकली भव्य ट्रैक्टर रैली, आज निकलेगी हरियाली कलश यात्रा

EditorBy EditorSeptember 1, 2026No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– सैकड़ों ट्रैक्टरों के साथ उमड़ा धाकड़ समाज, पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत; कृषि, संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
जावरा। भगवान श्री बलराम जन्म महोत्सव को लेकर जावरा में धाकड़ समाज का उत्साह देखते ही बना। श्री धाकड़ युवा संघ जावरा एवं समस्त धाकड़ समाज क्षेत्र जावरा के तत्वावधान में मंगलवार को महोत्सव की पूर्व संध्या पर भव्य ट्रैक्टर रैली निकाली गई। भगवान श्री बलराम की भव्य प्रतिमा से सुसज्जित झांकी के साथ निकली रैली में बड़ी संख्या में समाजबंधुओं ने सहभागिता की। सैकड़ों ट्रैक्टरों की कतार और भगवान बलराम के जयकारों से नगर का वातावरण भक्तिमय हो गया।
स्वामी जी की कुटिया से शुरू हुई रैली –
भव्य ट्रैक्टर रैली का शुभारंभ स्वामी जी की कुटिया से हुआ। भगवान श्री बलराम की भव्य झांकी के साथ सैकड़ों ट्रैक्टर निर्धारित क्रम में पंक्तिबद्ध होकर नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरे। रैली में शामिल समाजबंधु पूरे उत्साह के साथ भगवान बलराम के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े। रैली के माध्यम से 2 सितंबर 2026, बुधवार को आयोजित होने वाले भव्य चल समारोह एवं हरियाली कलश यात्रा के लिए नगरवासियों एवं समाजबंधुओं को आमंत्रित किया गया तथा अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया गया।अनुशासन और यातायात जागरूकता का भी दिया संदेश –
ट्रैक्टर रैली की विशेषता इसका अनुशासित स्वरूप रहा। सभी ट्रैक्टरों को निश्चित क्रम में पंक्तिबद्ध किया गया और यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए रैली निकाली गई। आयोजन के माध्यम से सामाजिक एकता और अनुशासन के साथ यातायात जागरूकता का भी संदेश दिया गया। नगर के विभिन्न स्थानों पर नागरिकों एवं समाजबंधुओं ने रैली का पुष्पवर्षा और उत्साह के साथ स्वागत किया। रैली नगर के प्रमुख मार्गों से भ्रमण करते हुए न्यू धाकड़ धर्मशाला, सुगनश्री के पास पहुंची, जहां इसका विधिवत समापन हुआ।
आज निकलेगी भव्य हरियाली कलश यात्रा –
भगवान श्री बलराम जन्म महोत्सव के अवसर पर 2 सितंबर 2026, बुधवार को प्रात: 9 बजे गीता भवन से भव्य चल समारोह एवं हरियाली कलश यात्रा प्रारंभ होगी। यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर निकलेगी। इस वर्ष कलश यात्रा को विशेष रूप से “हरियाली कलश यात्रा” नाम दिया गया है। इसके माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और हरियाली का संदेश दिया जाएगा। समाजबंधुओं द्वारा पेड़-पौधों के संरक्षण तथा अधिक से अधिक पौधारोपण के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा।सामाजिक एकता के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश –
श्री धाकड़ युवा संघ जावरा एवं समस्त धाकड़ समाज क्षेत्र जावरा ने नगरवासियों से अपील की है कि भगवान श्री बलराम जन्म महोत्सव के इस पावन अवसर पर आयोजित भव्य चल समारोह एवं हरियाली कलश यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर सामाजिक एकता, संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दें। “भगवान बलराम का संदेश—कृषि, संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण के साथ सामाजिक एकता का संकल्प” के भाव के साथ आयोजित यह महोत्सव जावरा में श्रद्धा, उत्साह, सामाजिक समरसता और पर्यावरण जागरूकता का संदेश देगा।

Post Views: 20
#Balram jayanti #Dhakad samaj #jaora news today #Tracktor raily
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

जावरा पब्लिक स्कूल में भव्य शिक्षक दिवस समारोह, रैम्प वॉक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

September 5, 2026

जावरा की माधवानंद एकेडमी में शिक्षक दिवस समारोह, शिक्षक-शिक्षिकाओं का हुआ सम्मान

September 5, 2026

रतलाम पुलिस की कार्रवाई : 5 एमडी ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार, 100 ग्राम एमडी ड्रग्स और ईको कार जब्त

September 5, 2026
Don't Miss
जावरा

जावरा पब्लिक स्कूल में भव्य शिक्षक दिवस समारोह, रैम्प वॉक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

By EditorSeptember 5, 2026

– शिक्षकों ने रैम्प वॉक में दिखाया आत्मविश्वास, विद्यार्थियों ने गुलाब और ग्रीटिंग कार्ड देकर…

जावरा की माधवानंद एकेडमी में शिक्षक दिवस समारोह, शिक्षक-शिक्षिकाओं का हुआ सम्मान

September 5, 2026

रतलाम पुलिस की कार्रवाई : 5 एमडी ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार, 100 ग्राम एमडी ड्रग्स और ईको कार जब्त

September 5, 2026

जन्माष्टमी पर जन सेवा समिति ने बांटे 1111 तुलसी पौधे और श्रीमद्भगवद्गीता

September 4, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

जावरा पब्लिक स्कूल में भव्य शिक्षक दिवस समारोह, रैम्प वॉक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

September 5, 2026

जावरा की माधवानंद एकेडमी में शिक्षक दिवस समारोह, शिक्षक-शिक्षिकाओं का हुआ सम्मान

September 5, 2026

रतलाम पुलिस की कार्रवाई : 5 एमडी ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार, 100 ग्राम एमडी ड्रग्स और ईको कार जब्त

September 5, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.