Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Editor
– फखरी स्काउट बैंड की देशभक्ति धुनों के साथ निकला जुलूस, बच्चों ने दिया शांति, सद्भाव, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश जावरा। दाऊदी बोहरा समाज ने सोमवार को पैगंबर हजरत मोहम्मद (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) के जन्मदिवस मिलादुन्नबी को अकीदत और उत्साह के साथ मनाया। इस अवसर पर अंजुमन-ए-बुरहानी के नेतृत्व में भव्य जुलूस निकाला गया, जिसमें समाजजनों के साथ बच्चों और स्वयंसेवकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। जुलूस सुबह करीब 9.30 बजे बोहरा बाखल स्थित वजीही मस्जिद से प्रारंभ हुआ। जुलूस की सदारत आमील साहब शेख अली असगर बुरहानपुर वाला एवं शेख सैफुद्दीन मोरबी वाला ने की। जुलूस शहर…
कलेक्टर कटेसरिया के सख्त निर्देश, 6 अवैध कट तत्काल होंगे बंद; एक जगह बने छह स्पीड ब्रेकर भी हटेंगे रतलाम। जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में कलेक्टर अजय कटेसरिया ने सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि हाईवे पर अनावश्यक बंपर हटाए जाएं, जबकि हाईवे से जुडऩे वाली कनेक्टिंग और साइड सड़कों पर आवश्यकतानुसार बंपर लगाए जाएं। इसके साथ ही 108 एंबुलेंस सेवा में गंभीर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर कार्यालय सभागार में आयोजित बैठक में जिले…
श्रावण के अंतिम सोमवार पर सेंट पॉल्स कॉन्वेंट स्कूल की भव्य शाही सवारी, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा जावरा
– भगवान शिव की आकर्षक झांकी और धार्मिक-सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन, पारंपरिक वेशभूषा में नजर आए विद्यार्थी जावरा। श्रावण मास के अंतिम सोमवार पर जावरा का सेंट पॉल्स कॉन्वेंट स्कूल पूरी तरह शिवमय नजर आया। भगवान शिव की आराधना और भारतीय संस्कृति की झलक को साकार करते हुए विद्यालय परिवार ने भव्य शाही सवारी निकाली। “हर-हर महादेव” और “बम-बम भोले” के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा। विद्यार्थियों, शिक्षक-शिक्षिकाओं और समस्त विद्यालय परिवार ने उत्साह, श्रद्धा और अनुशासन के साथ इस आयोजन में सहभागिता की। शाही सवारी में भगवान शिव की आकर्षक झांकी, नंदी महाराज, माता पार्वती सहित विभिन्न…
– प्रात: 6.45 बजे रामघाट से शुरू हुई डाक कावड़, दोपहर 12.40 बजे शंकर मंदिर पुल बाजार पहुंची – बिना विराम के पूरी हुई 5 घंटे 55 मिनट की संकल्प यात्रा जावरा। श्री जागनाथ डाक कावड़ सेवा समिति द्वारा बाबा महाकाल के दर्शन के बाद उज्जैन के रामघाट से शिप्रा नदी का जल डाक कावड़ में लेकर जावरा के बाबा जागनाथ मंदिर तक जल अभिषेक संकल्प यात्रा निकाली गई। श्रद्धालुओं ने बिना किसी विराम के डाक कावड़ पूरी कर धार्मिक आस्था और संकल्प का परिचय दिया। यात्रा प्रात: 6.45 बजे उज्जैन से प्रारंभ हुई, जिसमें डाक कावडि़ए शिप्रा नदी का…
जावरा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई : पनीर, दही और बटर के 5 नमूने जांच के लिए भेजे
– मिलावट की शंका पर भारत पैलेस, श्री गुरु कृपा पैलेस और जैन ढाबा एनएक्स में कार्रवाई; रिपोर्ट आने के बाद होगी नियमानुसार कार्रवाई जावरा। खाद्य पदार्थों में मिलावट की रोकथाम को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग ने रविवार को जावरा क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए तीन खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान मिलावट की शंका के आधार पर पनीर, दही और बटर के कुल पांच नमूने लिए गए। सभी नमूनों को जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल भेजा गया है।खाद्य सुरक्षा अधिकारी ज्योति बघेल के अनुसार महू-नीमच रोड स्थित भारत पैलेस का निरीक्षण किया गया। यहां पनीर…
– जावरा के त्रिमूर्ति हायर सेकेण्डरी स्कूल का म्यूजिक ग्रुप गया था पिकनिक मनाने – ग्रुप में प्राचार्य सहित करीब 15 से अधिक छात्र-शिक्षक गए थे पिकनिक – पानी में डूबने से तीन की गई जान; दीनदयाल नगर थाना पुलिस जांच में जुटी रतलाम/जावरा। रतलाम की जामण पाटली नदी के पैराडाइज वैली क्षेत्र में रविवार को पिकनिक मनाने पहुंचे जावरा के त्रिमूर्ति स्कूल के छात्र-शिक्षकों के दल के साथ दर्दनाक हादसा हो गया। पानी में डूबने से दो शिक्षकों और एक स्कूली छात्र की मौत हो गई। जबकि कुछ छात्र व छात्राऐं आशिक रुप से घायल हुए। हादसे की खबर…
– जिला स्तर पर शानदार प्रदर्शन के बाद संभागीय प्रतियोगिताओं में करेंगे जावरा पब्लिक स्कूल का प्रतिनिधित्व जावरा। जावरा पब्लिक स्कूल (JPS) के प्रतिभाशाली खिलाडिय़ों ने अपनी मेहनत, निरंतर अभ्यास और खेल कौशल के दम पर जिला स्तरीय विद्यालयीन खेल प्रतियोगिताओं में स्थान बनाकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। अब ये खिलाड़ी संभाग स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। 25 अगस्त 2026 को मंदसौर में संभाग स्तरीय टेबल टेनिस तथा उज्जैन में संभाग स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित होगी, जिसमें JPS के चयनित खिलाड़ी विद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे। टेबल टेनिस में दो खिलाड़ी मैदान…
– 2,080 करोड़ की उज्जैन-जावरा ग्रीनफील्ड 4-लेन परियोजना की डेडलाइन 15 जुलाई 2028, जबकि सिंहस्थ 27 मार्च से 27 मई तक प्रस्तावित जावरा/रतलाम। उज्जैन में सिंहस्थ 2028 की तैयारियां जोर पकड़ रही हैं और लाखों श्रद्धालुओं के आवागमन को देखते हुए बेहतर सड़क कनेक्टिविटी सबसे बड़ी जरूरतों में शामिल है। ऐसे में उज्जैन-जावरा ग्रीनफील्ड 4-लेन एक्सप्रेस-वे की टाइमलाइन सवाल खड़े कर रही है। 2,080 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले इस एक्सप्रेस-वे का निर्माण शुरू हो चुका है, लेकिन इसकी सरकारी पूर्णता तारीख 15 जुलाई 2028 निर्धारित है। दूसरी ओर सिंहस्थ 27 मार्च से 27 मई 2028 तक प्रस्तावित…
– 2.50 करोड़ की लागत से बनेगा नया दिव्यांग छात्रावास भवन, अगली बारिश से पहले नए भवन में शिफ्टिंग के निर्देश पिपलौदा/जावरा। जिला कलेक्टर अजय कटेसरिया एवं जावरा विधायक डॉ. राजेंद्र पाण्डेय ने शुक्रवार को पिपलौदा स्थित जिला दिव्यांग छात्रावास का निरीक्षण किया। वर्तमान में छात्रावास डायट प्रशिक्षण संस्थान के भवन में संचालित हो रहा है। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने छात्रावास में रह रहे दिव्यांग बच्चों से आत्मीय संवाद किया और उन्हें उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली।2 करोड़ 50 लाख की लागत से बनेगा नया छात्रावास – वर्तमान भवन में सीलन एवं अन्य समस्याओं को देखते हुए कलेक्टर ने…
– खेती के कुएं से चोरी हुआ था सामान, पुलिस ने 55 हजार रुपये कीमती माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया चोरी का मामला जावरा। जावरा शहर थाना पुलिस ने चोरी के मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई दो पानी की मोटर और करीब 5 मीटर कॉपर केबल बरामद की है। बरामद माल की कुल कीमत करीब 55 हजार रुपये बताई गई है। क्या था पूरा मामला – पुलिस के अनुसार 20 अगस्त 2026 को फरियादी श्यामसुंदर ठाकुर निवासी हिंदू छीपापुरा, जावरा ने थाना जावरा…
