– ईदगाह रोड पर पुलिस की कार्रवाई, रेनॉल्ट काइगर कार भी जब्त; एक आरोपी फरार
जावरा। रतलाम जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जावरा शहर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 67.58 ग्राम MD ड्रग्स के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 6.70 लाख रुपए कीमत की एमडी ड्रग्स तथा करीब 7 लाख रुपए कीमत की काले रंग की रेनॉल्ट काइगर कार जब्त की है। पुलिस के अनुसार जब्त मश्रुका की कुल कीमत करीब 13.70 लाख रुपए है।
मुखबिर की सूचना पर ईदगाह रोड पर कार्रवाई –
पुलिस के अनुसार 17 सितंबर 2026 को उप निरीक्षक राकेश मेहरा को मुखबिर से अवैध मादक पदार्थ के संबंध में सूचना मिली थी। सूचना पर जावरा शहर पुलिस टीम ने बेगमपुरा ईदगाह रोड स्थित ईदगाह के सामने घेराबंदी कर कार्रवाई की। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों का पालन करते हुए तीन युवकों को पकड़ा और तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 67.58 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद की। पुलिस ने मौके से रेनॉल्ट काइगर कार क्रमांक एमपी 09 एएम 6202 भी जब्त की है।
धार और खरगोन जिले के तीन आरोपी गिरफ्तार –
लक्की मंडलोई, उम्र 23 वर्ष, निवासी गांधी नगर, मनावर, जिला धार, अरबाज, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम खड़कवानी, तहसील कसरावद, जिला खरगोन, दानिश गौरी, उम्र 32 वर्ष, निवासी अंबेडकर चौराहा, इंदौर रोड, मनावर, जिला धार के रूप में हुई है।
एक आरोपी फरार, सप्लाई नेटवर्क को लेकर पूछताछ –
मामले में पुलिस ने वसीम चौकड़ी निवासी रतलामी गेट, जावरा को फरार बताया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। थाना जावरा शहर में धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से पुलिस को पूछताछ के लिए रिमांड मिला है। पुलिस आरोपियों से एमडी ड्रग्स के स्रोत, सप्लाई और इससे जुड़े नेटवर्क के संबंध में पूछताछ कर रही है।
पुलिस टीम की रही महत्वपूर्ण भूमिका –
कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक दीपक कुमार मंडलोई, उप निरीक्षक राकेश मेहरा, सउनि सगीर खान, प्रधान आरक्षक जाकिर खान, मृदंग सातपुते, जगदीश चंद्र दमामी, दिनेश भागों, ललित जगावत सहित आरक्षक राजेश पंवार, चेनराम पाटीदार, राजेश पटेल, सुरेंद्र सिंह, आकाश परिहार, सुगड़ सिंह, नारायण सिंह, महिपाल सिंह, देवेंद्र शर्मा, भोम सिंह, दीपक यादव एवं साइबर सेल की भूमिका रही।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

